• About us
  • Contact us
Sunday, March 1, 2026
29 °c
New Delhi
27 ° Mon
27 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

विपक्ष की जैसी घातक सोच, वैसा घातक घोषणा पत्र, किसके पक्ष में बोल रहे हैं वे: मोदी

News Desk by News Desk
April 14, 2024
in राजनीति
विपक्ष की जैसी घातक सोच, वैसा घातक घोषणा पत्र, किसके पक्ष में बोल रहे हैं वे: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

पिपरिया (नर्मदापुरम), 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस और विपक्षी दलाें के गठबंधन के घोषणा पत्र पर हमला बोलते हुए कहा कि गठबंधन की जैसी घातक सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है और इतने खतरनाक वादे करते हुए विपक्ष के लोग आखिर किसकी भलाई करने की बात कर रहे हैं।
श्री मोदी मध्यप्रदेश के नर्मदा किनारे बसे नर्मदापुरम के पिपरिया में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभा में उपस्थित यहां से सटे छिंदवाड़ा संसदीय सीट के पार्टी प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के नाम का भी उल्लेख करते हुए उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
दिल्ली में भाजपा का घोषणा पत्र जारी करने के फौरन बाद पिपरिया पहुंचे प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन को जम कर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन समझ ही नहीं पा रहे कि घोषणा पत्र एक जिम्मेदारी होती है, गठबंधन के लोग ऐसे-ऐसे वादे कर रहे हैं। देश किस दिशा में जाएगा, समझ ही नहीं पा रहे। उनके घोषणापत्र में एक से एक खतरनाक वादे हैं, एक साथी कह रहे हैं कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। भला कोई देश ऐसा सोचेगा क्या। ये हथियार किसी भी देश की सुरक्षा के लिए होते हैं। गठबंधन के लोग इस प्रकार की बात करके आखिर किसकी भलाई सोच रहे हैं। जैसी घातक उनकी सोच है, वैसा ही घातक घोषणा पत्र है। वहीं भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है।
उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि ‘कांग्रेस के शहजादे’ ने एक झटके में देश की गरीबी हटाने की जो घोषणा की है अभी, उसे सुन कर सभी को बस हंसी ही आएगी। देश पूछ रहा है कि आखिर ये ‘शाही जादूगर’ इतने साल तक कहां छिपा था। 50 साल पहले उनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी, 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमाेट से सरकार चलाई और अब एक झटके वाला मंत्र कहां से लाए हैं ये। ये गरीबों का मजाक है या नहीं, कभी झटके से गरीबी दूर होती है क्या। ऐसे दावे करते हैं और इसी कारण हंसी का पात्र बन जाते हैं, देश कभी इन्हें गंभीरता से नहीं लेता।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। कांग्रेस के लोग 2014 और 2019 में भी यही बोलते थे,  मंदिर और धारा 370 पर भी यही बोलते थे, कभी आग लगी क्या। कांग्रेस का काम देश को डराना और भ्रम फैलाना है। आग देश में नहीं, उनके दिलों में लगी है। 10 साल से सत्ता से बाहर हैं, ऐसे छटपटा रहे हैं, जैसे उनकी भावी पीढ़ियों का सब कुछ लुट गया हो। जो पार्टी खुद को मजबूत नहीं बना सकती, वो देश को क्या मजबूत बनाएगी।
संविधाननिर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर यहां आए प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी डॉ अंबेडकर को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस जैसी पार्टियोंं ने सदा डॉ अंबेडकर को अपमानित किया है। कांग्रेस ने जिस समाज को हमेशा वंचित रखा गया, आज उस समाज की बेटी देश की पहली नागरिक है। भाजपा ने अंबेडकर को विचार तक सीमित नहीं रखा, आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी। देश के डिजिटल पेमेंट के ऐप का नाम भी भीम यूपीआई है।
संविधान के संदर्भ में प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद कई दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई। इसी परिवार ने आपातकाल लगाया। कांग्रेस ने लोकतांत्रिक सरकारों को मनमर्जी से गिराया। अपने हिसाब से इतिहास तोड़ा मरोड़ा। खुद का महिमामंडन करवाया। कांग्रेस की माने तो लोकतंत्र बिल्कुल ठीक चल रहा था, पर जैसे ही गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना, तो पार्टी अफवाह फैलाने लगी कि अब संविधान पर खतरा हो जाएगा।
गरिमा प्रशांत
कड़वा सत्य

Tags: Pipariya (Narmadapuram)Prime Minister Narendra Moditoday Congress and opposition partiआखिर किसकी भलाई बातआज कांग्रेस और विपक्षी दलाें गठबंधनइतने खतरनाक वादेगठबंधन जैसी घातक सोचघोषणा पत्रपिपरिया (नर्मदापुरम)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीविपक्ष लोगवैसा घातक घोषणा पत्रहमला बोलते कहा
Previous Post

जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूजा : मोदी

Next Post

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए: कांग्रेस

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई
देश

मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
Next Post
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए: कांग्रेस

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए: कांग्रेस

New Delhi, India
Sunday, March 1, 2026
Sunny
29 ° c
29%
16.2mh
34 c 20 c
Mon
36 c 19 c
Tue

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

भगवंत मान सरकार प्रारंभिक शिक्षा में सकारात्मक बदलाव के लिए सभी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में ‘खेल पिटारा’ किट प्रदान करेगी; 7.5 लाख बच्चों को होगा लाभ

February 28, 2026
पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

पंजाब सरकार के मंत्रियों और आप विधायकों ने शहीद एएसआई गुरनाम सिंह के परिवार से की मुलाकात, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से दिया भरोसा

February 28, 2026
‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल

‘आप’ पंजाब के नेता जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल की ऐतिहासिक रैली में होंगे शामिल

February 28, 2026
पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी छलांग; भगवंत मान सरकार ने कारगिल कंपनी का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा 300 करोड़ रुपये का पशु चारा प्लांट किया शुरू

पंजाब की डेयरी और कृषि अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी छलांग; भगवंत मान सरकार ने कारगिल कंपनी का दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा 300 करोड़ रुपये का पशु चारा प्लांट किया शुरू

February 28, 2026
आठ बाघों की मौत और मध्य प्रदेश की ‘टाइगर स्टेट’ पहचान पर संकट

आठ बाघों की मौत और मध्य प्रदेश की ‘टाइगर स्टेट’ पहचान पर संकट

February 28, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved