• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
35 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए: कांग्रेस

News Desk by News Desk
April 14, 2024
in देश
भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए क्योंकि वह पिछले 10 वर्षों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा किए गए एक भी मुद्दे को पूरा करने में विफल रही है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत और अमिताभ दुबे ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए इस आशय की बात कही।
कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा,“इस संकल्प पत्र को ‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए। प्रधानमंत्री को 10 साल के शासन के दौरान घोषणापत्र में किये अपना वादा पूरा नहीं करने के लिए देश के दलितों, किसानों, युवाओं और आदिवासियों से माफी मांगनी चाहिए।”
श्री खेड़ा ने आरोप लगाया,“श्री मोदी ने टास्क फोर्स बनाकर काला धन वापस लाने का वादा किया था, लेकिन उसकी जगह चुनावी बांड आ गए। उन्होंने पूर्वोत्तर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का वादा किया था, लेकिन मणिपुर में हिंसा हुई, जो जारी है और पीएम इस पर चुप हैं और गरीबी बढ़ गई है।”
श्री खेड़ा ने कहा,“प्रधानमंत्री का एक और जुमला 100 नए स्मार्ट शहर बनाने का था, लेकिन चीन सीमा पर स्मार्ट गांव बना रहा है। देश की जनता मोदी सरकार के इन झूठे वादों से तंग आ चुकी है।”
कांग्रेस की सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “हमने दिसंबर 2023 में घोषणापत्र समिति के गठन का फैसला किया और पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लोगों के सभी सुझाव लिए गए। दूसरी ओर, भाजपा ने 30 जनवरी को एक घोषणापत्र समिति का गठन किया और केवल 13 दिनों में ‘कॉपी-पेस्ट’ कर ‘जुमला पत्र’ लेकर आई।”
‘बेरोजगारी’ के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए श्रीनेत ने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में सिर्फ दो बार नौकरियों का जिक्र है, जबकि कांग्रेस के घोषणापत्र में युवाओं को 30 लाख स्थायी नौकरियां देने और स्नातकों को एक लाख रुपये का वजीफा देने की बात कही गयी है।”
उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में मणिपुर या चीन भारतीय क्षेत्र में कितना प्रवेश कर चुका है, किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी, मुद्रास्फीति, लद्दाख या महिलाओं के मुद्दों का कोई उल्लेख नहीं है।
इस बीच अमिताभ दूबे ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा या कृषि क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ है।
 
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata PartyCongressNew Delhiएक भी मुद्देकांग्रेसनयी दिल्लीपूरा करने में विफलप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी‘माफीनामा’ कहा जाना चाहिए क्योंकि वह पिछले 10 वर्षों‘संकल्प पत्र’
Previous Post

विपक्ष की जैसी घातक सोच, वैसा घातक घोषणा पत्र, किसके पक्ष में बोल रहे हैं वे: मोदी

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
Next Post
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Clear
35 ° c
27%
15.8mh
43 c 33 c
Sun
45 c 35 c
Mon

ताजा खबर

वित्तीय संकट गहराया: क्या जुमले बचा पाएंगे देश!

वित्तीय संकट गहराया: क्या जुमले बचा पाएंगे देश!

June 6, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल-आधारित मासिक धर्म स्वास्थ्य शिक्षा की शुरुआत

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा निर्माण मजदूरों के लिए बड़ी राहत का ऐलान; पूरे पंजाब में 10 लाख मजदूरों का मुफ्त पंजीकरण किया जाएगा

June 6, 2026
पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

June 6, 2026
पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved