• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

अगले साल तक बन कर तैयार हो जायेगा कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे: राजनाथ

News Desk by News Desk
March 11, 2024
in राजनीति
अगले साल तक बन कर तैयार हो जायेगा कानपुर लखनऊ एक्सप्रेस वे: राजनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 11 मार्च (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि लखनऊ और कानपुर के बीच छह लेन का एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा होने की उम्मीद है जिसके बाद कानपुर से लखनऊ के बीच का सफर मात्र 45 मिनट में पूरा किया जा सकेगा।
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3666 करोड़ रुपये की 206 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि कानपुर लखनऊ हाईवे के अंतर्गत छह लेन की 66 किमी. लंबे एक्सप्रेसवे का तेजी से निर्माण हो रहा है। बनी तक कानपुर हाईवे को छह लेन चौड़ा किया जा चुका है। अगले वर्ष एक्सप्रेसवे निर्माण पूरा होने पर लखनऊ से कानपुर की दूरी 40-45 मिनट में पूरी होगी। इसी के साथ पर्यटकों के लिए होटल इंडस्ट्री व हॉस्पिटल इकाइयां होंगी।
उन्होने कहा कि आज लखनऊ के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है। लखनऊ नगर के चारों ओर 5500 करोड़ से 104 किमी. की आठ लेन की आउटर रिंग रोड का लोकार्पण किया जा रहा है। यह कॉरिडोर प्रारंभ होने जा रहा है।
रक्षा मंत्री ने अपील की कि कानपुर हाईवे से हरदोई मार्ग तक केवल 15 दिन हल्की गाड़ियां ही चलें, भारी वाहन बिल्कुल भी नहीं। आउटर रिंग रोड चालू होने के बाद अनुमानतः एक लाख वाहन प्रतिदिन बाहर ही बाहर निकल जाएंगे। नगर वासियों को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। यह आउटर रिंग रोड नगर निगम की वृहद आर्थिक उन्नति की गति को तेज करेगा। इसके किनारे कई योजनाएं प्रस्तावित हैं।
श्री सिंह ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भूमिका अहम है। उनके सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं हो पाते।
उन्होने कहा “ यह हमारा करिश्मा नहीं है, बल्कि सांसद के कारण मैंने सहयोगी की भूमिका निभाई है। यहां के जनप्रतिनिधि जो कहते गए, वो होता गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी मंच पर भी पूछ रहे थे कि यदि कोई और काम छूटा हो तो बताइए।” योगी को बधाई देते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि लखनऊ तेजी से समृद्धि के पथ पर अग्रसर है।
रक्षा मंत्री ने शिलान्यास कार्य गिनाते हुये बताया कि अवध चौराहे पर अंडरपास, गोसाईगंज-बनी-मोहन मार्ग पर अनूपगंज में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-188 स्पेशल पर 4 लेन रेल उपरिगामी सेतु, किसान पथ से भटगांव डिफेंस नोड संपर्क मार्ग, पक्का पुल से डालीगंज व गोमती नदी के ब्रिज तक 2 लेन आरओबी कम फ्लाईओवर, हनुमान सेतु से समतामूलक चौराहे तक रोड कनेक्टिविटी के लिए निशातगंज बंधे का चौड़ीकरण, सरोजनीनगर में 100 बेड का क्रिटिकल केयर ब्लॉक, एसजीपीजीआई में 500 बेड का एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर (फेज-एक), ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत निशातगंज में सेतु का शिलान्यास हो रहा है।
उन्होने कहा कि उप्र के लोगों ने कल्पना नहीं की होगी कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी की धरती पर बनेगी। यह काम भी बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। हमारा पड़ोसी मोहनलालगंज भी कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहा है।
रक्षा मंत्री ने बताया कि विश्व स्तरीय एजेंसी नाइट फ्रैंक आर्थिक उन्नति की गतिविधियों का अध्ययन कर विभिन्न पहलुओं पर तिमाही रिपोर्ट प्रकाशित करती है। उस एजेंसी ने कहा कि ऐसे शहरों की सूची, जिनमें शहरी क्षेत्र की भूमि के मूल्यों में सर्वाधिक तेजी से वृद्धि हुई है, लखनऊ नगर विश्व में उच्चतम वृद्धि दर वाले दस शहरों में शामिल है। रक्षा मंत्री ने बताया कि 20 फ्लाईओवर स्वीकृत हैं। 12 बन चुके हैं, शेष भी बन जाएंगे। अप्रैल अंत तक मुंशी पुलिया व खुर्रमनगर में दो फ्लाईओवर पूरे हो जाएंगे। लखनऊ के कौशल महोत्सव में अभी कल ही लखनऊ व आसपास के 6300 लोगों को रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र मिला है।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारत सरकार के मंत्री व मोहनलालगंज के सांसद कौशल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, एके शर्मा, जितिन प्रसाद, महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद बृजलाल, डेस्क वाजपेयी, सत्यदेव पचौरी आदि मौजूद रहे।
प्रदीप

Tags: लखनऊ
Previous Post

चुनाव में सभी के लिए समान अवसर सुनिश्चित करें पर्यवेक्षक: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Next Post

विदर्भ को सस्ते में समेटकर मुम्बई ने दूसरी पारी में बनायी मजबूत बढ़त

Related Posts

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक
खेल

योगासन मे उत्तर प्रदेश ने आर्टिस्टिक महिला ग्रुप टीम इवेंट में जीता कांस्य पदक

February 5, 2025
पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
खेल

पूर्णिमा पाण्डेय ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक

February 4, 2025
राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण
खेल

राष्ट्रीय खेल : वुशू में यूपी ने जीते चार स्वर्ण

February 2, 2025
38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक
खेल

38वें राष्ट्रीय खेल: उत्तर प्रदेश को वुशू में रजत, बीच हैंडबॉल में कांस्य पदक

January 30, 2025
कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन
खेल

सातवीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश ओवरऑल चैंपियन

January 21, 2025
Next Post
विदर्भ को सस्ते में समेटकर मुम्बई ने दूसरी पारी में बनायी मजबूत बढ़त

विदर्भ को सस्ते में समेटकर मुम्बई ने दूसरी पारी में बनायी मजबूत बढ़त

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
36 ° c
37%
9mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved