• About us
  • Contact us
Saturday, June 6, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Sun
40 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अग्निपथ योजना के लिए सेना से नहीं ली गई सलाह : खड़गे

News Desk by News Desk
July 27, 2024
in देश
अग्निपथ योजना के लिए सेना से नहीं ली गई सलाह : खड़गे
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अग्निपथ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को गुमराह करने का शुक्रवार को आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने योजना को लागू करने से पहले सेना से सलाह नहीं ली है।
श्री खड़गे ने आज यहां कहा कि योजना को मनमाने तरीके से लागू किया गया है और इसको लेकर पहले किसी से मशविरा नहीं किया गया है। उन्होंने योजना को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया और कहा कि इससे उनका भविष्य चौपट हो रहा है इसलिए इसको लेकर देश के युवाओं में गुस्सा है। योजना का चारों तरफ इसका विरोध हो रहा है इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा “मोदी जी कह रहे हैं कि सेना के कहने पर उनकी सरकार ने अग्निपथ योजना लागू की थी, ये सरासर झूठ है और पराक्रमी सेना का अक्षम्य अपमान है। मोदी जी, साफ़-साफ़ झूठ और भ्रम फ़ैला रहें हैं।”
श्री खड़गे ने पूर्व सेना अध्यक्ष का जिक्र करते हुए कहा “पूर्व सेनाध्यक्ष (सेवानिवृत्त) जनरल एमएम नरवणे जी ने रेकॉर्ड पर कहा है कि ‘अग्निपथ’ योजना में चार वर्षों की सेवा के बाद 75 प्रतिशत लोगों को रखना था और 25 प्रतिशत लोगों को सेवानिवृत्त करना था। पर मोदी सरकार ने इससे उल्टा किया और ये योजना तीनों सैन्य बलों में जबरदस्ती लागू कर दी।
खबरों के मुताबिक, पूर्व सेनाध्यक्ष नरवणे ने अपनी उस क़िताब में, जिसे मोदी सरकार ने प्रकाशित होने से रोक रखा है, में यह भी कहा है कि ‘अग्निपथ’ योजना सेना के लिए चौंका देने वाली थी और नौसेना तथा वायुसेना के लिए यह वज्रपात की तरह थी।”
श्री खड़गे ने कहा, “आख़िर छह महीनों की ट्रेनिंग के बाद मोदी जी किस स्तर के सैनिकों का निर्माण कर रहे हैं। ना उन्हें किसी ऑपरेशन का अनुभव होगा ना ही उनमें परिपक्वता होगी। सैनिक देशभक्ति के जज़्बे से सेना में शामिल होते हैं, जीविकोपार्जन के लिए नहीं। कई सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इस योजना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा और ग् ीण युवाओं की देशभक्ति भावनाओं से खिलवाड़ की तरह इसलिए इस योजना को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाना चाहिए। ये सब रेकॉर्ड पर है।”
उन्होंने कहा, “अग्निवीर को कोई पेंशन नहीं मिलती, कोई ग्रेच्युटी नहीं मिलती, कोई फेमिली पेंशन मिलती, कोई उदर पारिवारिक पेंशन नहीं मिलती और बच्चों की पढ़ाई के लिए कोई शिक्षा भत्ता नहीं मिलता। अब तक 15 अग्निवीर शहीद हो चुके हैं। प्रधानमंत्री जी को कम से कम उनकी शहादत का तो मान रखना चाहिए। देश के युवाओं में अग्निवीर को लेकर बहुत ज़्यादा गुस्सा है, कड़ा विरोध है। कांग्रेस पार्टी की माँग क़ायम रहेगी – अग्निपथ योजना बंद होनी चाहिए।”
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Agneepath planarmyCongress President Mallikarjun KhargeconsultedforNew Delhinotकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि सीमा पर चीन ने भारतीय शहीदों के स्मारक ध्वस्त कर दिए हैं लेकिन मोदी सरकार शहीदों के अपमान पर चुप्पी साधकर चीन के सामने घुटने टेक दिए हैं। New Delhiनयी दिल्लीनहींलिएली गईसलाहसेना‘अग्निपथ योजना’
Previous Post

बाइडेन ने जॉर्डन के राजा से बात की

Next Post

चीन के हेनान के औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में 5 की मौत, 14 घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
चीन के हेनान के औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में 5 की मौत, 14 घायल

चीन के हेनान के औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट में 5 की मौत, 14 घायल

New Delhi, India
Saturday, June 6, 2026
Clear
33 ° c
31%
3.6mh
44 c 33 c
Sun
45 c 35 c
Mon

ताजा खबर

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

पटना के बापू टावर में विश्व पर्यावरण दिवस: ‘जब नदी जागी’ डॉक्यूमेंट्री और ‘साज़-ए-फ़िज़ा’ से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

June 5, 2026
पंजाब भर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते मामलों के बीच भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी जीवनरेखा

मुख्यमंत्री द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा; कहा, स्वास्थ्य संभाल योजना पंजाब के लिए वरदान बनकर उभरी

June 5, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा; योग्य लाभार्थी महिलाओं को पहली जुलाई से मिलेगी वित्तीय सहायता

June 5, 2026
भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती

June 5, 2026
प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब – केजरीवाल

June 5, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved