• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
39 °c
New Delhi
36 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन

अनुष्का ने मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल्स में जगह बना रचा इतिहास

News Desk by News Desk
September 22, 2024
in मनोरंजन
अनुष्का ने मिस यूनिवर्स इंडिया के फाइनल्स में जगह बना रचा इतिहास
Share on FacebookShare on Twitter

शिमला, 22 सितंबर (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता ने पहाड़ी राज्य के नाम एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया है। मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 के राष्ट्रीय फाइनल्स में अनुष्का ने जगह बनाई है।
हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी प्रतिभागी बनने का गौरव हासिल करने वाली अनुष्का मौजूदा में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से बी.एड की पढ़ाई कर रही हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि समूचे हिमाचल के लिए गर्व के क्षण है, क्योंकि इससे पहले हिमाचल प्रदेश से किसी ने भी इस प्रतिष्ठित मंच पर राष्ट्रीय स्तर तक की यात्रा तय नहीं की थी।
यह अलग बात है कि हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र की रहने वाले महक चंदेल मिस इंग्लैंड 2024 के ग्रैंड फिनाले की फाइनलिस्ट बनी थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली हिमाचली युवती थी। सौंदर्य जगत में हिमाचल प्रदेश को नई पहचान दिलाने वाली महक, विदेशी धरती पर कई बार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। मिस इंग्लैंड 2024 का फिनाले 16 और 17 मई को लंदन में आयोजित हुआ था।
अनुष्का दत्ता का यह सफर आसान नहीं था। हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य से फैशन और ग्लैमर जगत में बहुत कम प्रतिनिधित्व होता है। उन्होंने अपने आत्मविश्वास और संकल्प के बल पर मिस यूनिवर्स इंडिया के मंच तक का सफर तय किया। एक छोटे से शहर से यह साबित कर दिया कि अगर लगन और मेहनत हो, तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। शिक्षा स्नातक की पढ़ाई कर रही अनुष्का ने हमेशा से शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक रही हैं। उनकी यह सोच न केवल उनके व्यक्तिगत विकास में सहायक रही, बल्कि उनके इस सफर में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मिस यूनिवर्स इंडिया जैसी प्रतियोगिताओं में न केवल शारीरिक सुंदरता देखी जाती है, बल्कि प्रतिभागियों का आत्मविश्वास, संवाद शैली, और वैश्विक मुद्दों के प्रति उनकी जागरूकता भी महत्वपूर्ण मापदंड होते हैं। अनुष्का ने इन सभी मापदंडों को न सिर्फ पूरा किया, बल्कि अपने व्यक्तित्व और विचारों से हर किसी का ध्यान खींचा। उनका आत्मविश्वास और विचारशीलता यह दिखाता है कि वह सिर्फ सुंदरता ही नहीं, बल्कि एक मजबूत व्यक्तित्व की भी धनी हैं।
‘सौंदर्य के साथ आत्मविश्वास’ की जो परिभाषा मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता में दी जाती है, अनुष्का उसका एक जीता-जागता उदाहरण हैं। वह मानती हैं कि हर इंसान की अपनी एक मौलिकता होती है, और उसे आत्मसात करके आगे बढ़ना ही सच्चे आत्मविश्वास की पहचान है। उनका यह आत्मविश्वास और दूसरों को प्रेरित करने की क्षमता उन्हें औरों से अलग बनाती है।
अनुष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने हिमाचल प्रदेश की कई युवा महिलाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत का काम किया है। उनके इस सफर ने यह साबित किया है कि बड़े सपने देखने और उन्हें हासिल करने की कोई सीमा नहीं होती। अनुष्का की यह सफलता हिमाचल प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों, को आगे बढ़ने और अपनी क्षमताओं को पहचानने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। आज हिमाचल प्रदेश की हर बेटी को अनुष्का में अपनी सपनों की झलक दिख सकती है। यह सफर सिर्फ अनुष्का का नहीं है, बल्कि उन सभी का है, जो एक सीमित वातावरण में रहकर भी खुद को साबित करने का सपना देखते हैं।
अगर अनुष्का यह प्रतियोगिता जीतती हैं, तो उन्हें वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। बहरहाल, हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य की बेटियाँ भी बड़े-बड़े मंचों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि अगर हिम्मत और कड़ी मेहनत साथ हो, तो हर सपना मुमकिन किया जा सकता है।
सं. 
कड़वा सत्य

Tags: AnushkafinalshistoryIndiamadeMiss Universeअनुष्काइंडियाइतिहासजगहफाइनल्सबनामिसयूनिवर्सरचा
Previous Post

वोडाफोन आइडिया ने की 3.6 अरब डॉलर की डील

Next Post

इंडिया ‘ए’ ने इंडिया ‘सी’ को 132 रनों से हराया

Related Posts

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल
देश

Petrol Diesel Price Today: हर सुबह बदलते हैं तेल के दाम, जानिए आज आपके शहर में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल

July 28, 2025
India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!
देश

India-Pakistan Tension: LOC पर पाकिस्तानी गोलीबारी के बाद भारत एक्शन मोड में, बड़ा सैन्य कदम कभी भी संभव!

April 29, 2025
पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल
खेल

पिता संग महाकुम्भ पहुंचीं साइना नेहवाल

February 5, 2025
गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान
खेल

गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर को बनाया टीम का कप्तान

February 5, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह
खेल

10 मीटर एयर पिस्टल महिला स्पर्धा में आठ निशानेबाजों ने फाइनल में बनाई जगह

February 4, 2025
Next Post
इंडिया ‘ए’ ने इंडिया ‘सी’ को 132 रनों से हराया

इंडिया ‘ए’ ने इंडिया ‘सी’ को 132 रनों से हराया

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Sunny
39 ° c
13%
20.5mh
41 c 30 c
Mon
42 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved