• About us
  • Contact us
Friday, February 27, 2026
16 °c
New Delhi
26 ° Sat
26 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

अभाविप ने प्रधान से की नीट-यूजी परीक्षा मामले की सीबीआई जांच की मांग

News Desk by News Desk
June 15, 2024
in देश
अभाविप ने प्रधान से की नीट-यूजी परीक्षा मामले की सीबीआई जांच की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 जून (कड़वा सत्य) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) केंद्रीय शिक्षा धर्मेंद्र प्रधान से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2024) को लेकर उठ रहे सवालों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ शीघ्रता से कार्रवाई करने की मांग की है।
अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सोलंकी और शिवांगी खरवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को यहां श्री प्रधान से मुलाकात की और एनटीए द्वारा आयोजित नीट-यूजी 2024 के आयोजन की प्रक्रिया और परिणामों में गड़बड़ी पर उठ रहे प्रश्नों की सीबीआई से जांच करा संलिप्त दोषियों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
गौरतलब है कि इस परीक्षा के आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों में अनियमितता दिखी और कुछ केंद्रों पर सॉल्वर और प्रश्न पत्र बाटने जैसी घटनाएं सामने आई। अभाविप ने विद्यार्थियों की ओर से उठाई जा रही उचित मांगों का समर्थन किया है और इस समस्या के शीघ्र निवारण की मांग की है।
भारत के शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी परीक्षा की प्रक्रिया और परिणामों में शुचिता तथा पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों के बीच संशय है। परीक्षा के आयोजन के दौरान भी कई गड़बड़ी पाई गई थी।
अभाविप के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान श्री प्रधान ने यह आश्वासन दिया है कि संबंधित विषय में किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और प्रकरण में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर विधि के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अभाविप के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. सोलंकी और सुश्री खरवाल ने कहा,” विद्यार्थियों के बीच नीट-यूजी परीक्षा के आयोजन और परीक्षा परिणामों में अनियमितता को लेकर संदेह के स्थिति बनी हुई है। अभाविप विद्यार्थियों की इस मांग के साथ है और संबंधित प्रकरण में सीबीआई से जांच करा दोषियों पर शीघ्रता से कार्रवाई किए जाने हेतु मांग करती है। एनटीए जैसी प्रमुख परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा इस प्रकार की गड़बड़ी उसकी अक्षमता को दर्शाती है, ऐसे में भविष्य में कोई भी गड़बड़ी न हो इसके हेतु अभाविप इसकी कार्यप्रणाली को फूलप्रूफ बनाने की भी मांग करती है।”
अभाविप के आयाम मेडिविजन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ अभिनंदन बोकरिया ने कहा, “एनटीए द्वारा परीक्षा से पूर्व समीक्षा करनी चाहिए थी, जिससे इस प्रकार की गड़बड़ी सामने न आतीं। नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा जिसके लिए चिकित्सा क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थी कड़ी मेहनत करते है, ऐसी प्रमुख परीक्षा में गड़बड़ी विद्यार्थियों की वैध अपेक्षा के साथ खिलवाड़ है। अभाविप संबंधित प्रकरण में दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है।”
संतोष, 
कड़वा सत्य

Tags: ABVPcaseCBIdemandexaminvestigationNEET-UGNew DelhiPradhanअभाविपजांचनयी दिल्लीनीट-यूजीपरीक्षाप्रधानमांगमामलेसीबीआई
Previous Post

देश के दिग्गज खेल पत्रकार हरपाल सिंह बेदी का निधन

Next Post

पांच सौ से अधिक वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी पांच साल में

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
पांच सौ से अधिक वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी पांच साल में

पांच सौ से अधिक वंदे भारत, अमृत भारत ट्रेनें चलेंगी पांच साल में

New Delhi, India
Friday, February 27, 2026
Mist
16 ° c
77%
8.6mh
33 c 19 c
Sat
33 c 20 c
Sun

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

भगवंत मान सरकार द्वारा 18 मार्च को पूरे राज्य में 14,100 महिला उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा: तरुणप्रीत सिंह सौंद

February 26, 2026
पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

पंजाब में खनन व्यवस्था में बड़ा बदलाव! क्रशर-ओनर माइनिंग साइट्स की हुई शुरुआत

February 26, 2026
चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

चॉकबोर्ड से स्मार्ट क्लासरूम तक: भगवंत मान सरकार पंजाब के सरकारी स्कूलों में लाई डिजिटल क्रांति

February 26, 2026
कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने वज़ीराबाद, मंडी गोबिंदगढ़ में कारगिल के दक्षिण एशिया के सबसे बड़े पशु आहार निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया

February 26, 2026
पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

पटना में FIDSI का बड़ा कॉन्क्लेव: डायरेक्ट सेलिंग सेक्टर में पारदर्शिता और मॉनिटरिंग पर जोर

February 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved