• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
29 °c
New Delhi
35 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आईएमए ने अस्पतालों में हवाईअड्डे जैसी सुरक्षा व्यवस्था की मोदी से की मांग

News Desk by News Desk
August 17, 2024
in देश
आईएमए ने अस्पतालों में हवाईअड्डे जैसी सुरक्षा व्यवस्था की मोदी से की मांग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 अगस्त (कड़वा सत्य) भारत में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के चिकित्सकों की शीर्ष संस्था इंडियन मेडिकल एसोसियेशन (आईएमए) ने कोलकाता के एक अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से हस्तक्षेप करने और अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को हवाईअड्डों की तरह चाकचौंबद करने की मांग की है।
इस बीच, कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में नौ अगस्त की घटना और उसके विरोध में वहां आंदोलनरत मेडिकल कर्मियों पर हमले की घटना के विरोध में आईएमए ने आज देश भर में हड़ताल का आह्वान किया था, जिसके कारण अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर अन्य चिकित्सा सेवायें बंद रहीं।
आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आर वी अशोकन और मानद महासचिव डॉ अनिल कुमार जे नायक ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अस्पतालों में चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के लिये पांच सुझाव और मांगें की हैं, जिसमें अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था को हवाईअड्डों जैसी रखे जाने और अस्पतालों को अनिवार्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ सुरक्षित क्षेत्र घोषित किये जाने की मांग भी है।
आईएमए ने चिकित्सकों की सुरक्षा के लिये एक केन्द्रीय कानून बनाने का सुझाव दिया है जिसमें महामारी रोग अधिनियम 1987 में 2020 में किये गये संशोधनों के साथ यह जोड़े जाने का सुझाव दिया है और कहा है कि इससे राज्यों के स्तर पर लागू 25 कानूनों को बल मिलेगा।
आईएमए ने लिखा है कि इस घटना के शिकार चिकित्सक 36 घंटे की शिफ्ट ड्यूटी पर थी और उसे आ  करने की कोई सुरक्षित जगह या विश्  गृह की सुविधा नहीं थी। इसे देखते हुये अस्पतालों में डॉक्टरों के रुकने और रहने की परिस्थितियों में सुधार की जरूरत है।
आईएमए ने प्रधानमंत्री से अपराध की इस घटना की पेशेवर तरीके से जांच किये जाने और न्याय किये जाने की मांग की है और कहा है कि पीड़ित परिवार को सहायता राशि दी जाये।
डॉ अशोकन और डॉ नायक ने प्रधानमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले की प्राचीर से महिला सुरक्षा के उद्बोधन की सराहना की है और कहा है कि आपकी ओर से हस्तक्षेप होने से न केवल महिला बल्कि सभी महिलाओं का कार्यस्थल पर सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा है कि भारत में चिकित्सा समुदाय में 60 प्रतिशत महिलायें हैं और दंत चिकित्सकों में महिलाओं का अनुपात 68 प्रतिशत है। इसी तरह फिजियोथेरेपी और नर्सिंग में 75 से 85 प्रतिशत तक महिलायें हैं।
आईएमए ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा से जुड़े हर कर्मी को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और संरक्षित जगह की आवश्यकता है।
इस बीच, दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत संचालित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के साथ दिल्ली सरकार के अस्पतालों और निजी अस्पतालों में भी रेजीडेन्ट डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार किया और केवल आपातकालीन विभागों में ही डॉक्टर सेवायें दे रहे थे।
दिल्ली में निजी क्षेत्र के फोर्टिस हेल्थ केयर के एक प्रवक्ता ने कहा कि उसके अस्पतालों में बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने ओपीडी सेवाओं का रोक दिया था और केवल अत्यावश्यक मामलों में ही मरीजों को देख रहे थे। अस्पताल में आपातकालीन सेवायें सामान्य रूप से चल रही थीं।
इस बीच, कोलकाता के अस्पताल की घटना की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: airports from ModihospitalsIMA demands security arrangements likeअस्पतालोंआईएमएमांगमोदी सेसुरक्षा व्यवस्थाहवाईअड्डे जैसी
Previous Post

‘ग्लोबल साउथ’ ने दिया, बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार पर जोर

Next Post

इज़रायल ने गाजा पट्टी के 40 ठिकानों पर हमला किया

Related Posts

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
स्टेनलेस स्टील की मांग बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा खर्च को मिले प्राथमिकता: जिंदल
व्यापार

स्टेनलेस स्टील की मांग बढ़ाने के लिए बुनियादी ढांचा खर्च को मिले प्राथमिकता: जिंदल

January 27, 2025
मुंबई पुलिस ने अमेरिका से की लॉरेंस बिश्नोई के भाई को हिरासत में लेने की अपील
विदेश

मुंबई पुलिस ने अमेरिका से की लॉरेंस बिश्नोई के भाई को हिरासत में लेने की अपील

November 3, 2024
झूठी गारंटियाें के लिए देश से माफी मांगों खरगे, राहुल: रविशंकर
देश

झूठी गारंटियाें के लिए देश से माफी मांगों खरगे, राहुल: रविशंकर

November 2, 2024
त्योहारी मांग से खाद्य तेलों में तेजी, चीनी-गुड़ महंगा
व्यापार

त्योहारी मांग से खाद्य तेलों में तेजी, चीनी-गुड़ महंगा

October 20, 2024
Next Post
इज़रायल ने गाजा पट्टी के 40 ठिकानों पर हमला किया

इज़रायल ने गाजा पट्टी के 40 ठिकानों पर हमला किया

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
29 ° c
79%
4mh
41 c 31 c
Sat
41 c 33 c
Sun

ताजा खबर

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026
Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved