• About us
  • Contact us
Saturday, July 4, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Sun
30 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आपदा के समय पड़ोसी राज्यों की मदद की क्षमता विकसित करना जरूरी: मिश्रा

News Desk by News Desk
June 13, 2024
in देश
आपदा के समय पड़ोसी राज्यों की मदद की क्षमता विकसित करना जरूरी: मिश्रा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली,12 जून (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी. के. मिश्रा ने बुधवार को कहा कि राज्यों को आपदा के समय न केवल खुद की और अपने लोगों की बल्कि अन्य राज्यों के आस-पास के जिलों की सहायता करने की क्षमता विकसित करनी होगी।
डॉ.मिश्रा ने आज यहां संपन्न हुए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राहत आयुक्तों, सचिवों (आपदा प्रबंधन) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), नागरिक सुरक्षा, होम गार्ड तथा अग्निशमन सेवाओं के वार्षिक सम्मेलन में यह बात कही। उन्होंने दो दिन चले सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। केन्द्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने भी गृह मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस सत्र में भाग लिया।
उन्होंने कहा,“भारत ने आपदाओं के समय अन्य देशों की सहायता करने और उनका सामना करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन और आपदा जोखिम प्रबंधन पर नए जी-20 कार्य समूह जैसे हमारे अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की पूरी दुनिया में सराहना हुई है। हम दुनिया भर में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में प्राप्त की गई उपलब्धियों पर गर्व कर सकते हैं, लेकिन हम संतुष्ट नहीं रह सकते और हमें भविष्य के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण रखने की आवश्यकता है।”
उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन स्थानीय स्तर तक पहुंचना चाहिए, प्रत्येक शहर, कस्बे, गांव और बस्ती से लेकर परिवार स्तर तक आपदाओं से निपटने के लिए बुनियादी जागरूकता, क्षमता और संसाधन होने चाहिए।
डॉ. ने कहा कि बार-बार होने वाली और मौसमी समस्याओं से बचने के लिए इन समस्याओं के प्रभावों को कम करने के उपायों का कैलेंडर तैयार किया जाना चाहिए। नालियों से गाद निकालने जैसे बुनियादी उपायों को नियमित रूप से लागू करना और शहरों के ठोस अपशिष्ट के बेहतर निपटान से शहरी बाढ़ की समस्याओं से निपटने में मदद मिल सकती है।आपदा प्रबंधन का फोकस अब प्रतिक्रिया से आपदा के प्रभावों को कम करने पर केंद्रित हो रहा है। भविष्य के लिए ऐसी योजनाएं बनाने की आवश्यकता है, जिसमें आपदा के प्रभावों को कम करना के साथ-साथ आपदा से जल्द उबर पाने की क्षमता जैसे महत्वपूर्ण स्तंभ शामिल हों।
भारत में आपदा जोखिम निधि के रूप में संस्थागत तंत्र है। विकसित भारत के अधिकांश बुनियादी ढांचे का निर्माण अभी होना बाकी है। अगले कुछ वर्षों में बुनियादी ढांचे में बहुत विस्तार होने वाला है। आवश्यकता है कि भविष्य के सभी बुनियादी ढांचों में ब्लूप्रिंट तैयार करने के चरण में ही आपदा से उबरने के तंत्र को शामिल किया जाए।
प्रारंभ में ही चेतावनी देने की प्रणाली, कॉमन अलर्ट प्रोटोकॉल, उपग्रह के माध्यम से झीलों की समय-समय पर निगरानी, ​​बचाव और राहत के लिए अत्याधुनिक उपकरण आदि के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बिग डेटा आदि का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग होने वाला है।
ऐसी घटनाओं के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है जो अर्थव्यवस्था, समाज और स्वास्थ्य में बड़े पैमाने पर व्यवधान पैदा कर सकती हैं, जैसे कि कोविड 19 ऐसी घटनाओं से सीखने की ज़रूरत है और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम इन घटनाओं से मिली सीख कभी ना भूलें।
उन्होंने कहा,“ आपदाओं का प्रबंधन किसी एक एजेंसी, विभाग या मंत्रालय द्वारा अकेले नहीं किया जा सकता। इसके लिए पूरी सरकार और पूरे समाज के सहयोग की आवश्यकता है। हमें अपने प्रयासों को व्यापक बनाने की आवश्यकता है, जिसमें न केवल आपदा प्रबंधन एजेंसियां, बल्कि अन्य हितधारक एजेंसियां ​​भी शामिल हों।सिल्कयारा सुरंग बचाव अभियान सरकार की सभी एजेंसियों के एकजुट होने का प्रमाण है, जिन्होंने फंसे हुए मजदूरों को बचाने के लिए अपने संसाधनों और विशेषज्ञता को एक साथ रखा। राज्यों को न केवल खुद की और अपने लोगों की बल्कि अन्य राज्यों के आस-पास के जिलों की सहायता करने की क्षमता विकसित करनी होगी।”
सम्मेलन में राज्य सरकारों, संघ राज्य क्षेत्रों,केन्द्र सरकार के मंत्रालयों, विभागों, संगठनों तथा राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों के 300 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: AbilitydevelopdisasterEssentialhelpNeighborsNew DelhiPrime Minister Principal Secretary P.K. Mishrastatestimeआपदाकरनाक्षमताजरूरीनयी दिल्लीपड़ोसीप्रधानमंत्री प्रधान सचिव पी. के. मिश्रामददराज्योंविकसितसमय
Previous Post

देश की पहली महिला आइपीएस ऑफिसर किरण बेदी पर बनेंगी बायोपिक

Next Post

लीबिया से 163 बंगलादेशी प्रवासी निर्वासित

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
लीबिया से 163 बंगलादेशी प्रवासी निर्वासित

लीबिया से 163 बंगलादेशी प्रवासी निर्वासित

New Delhi, India
Saturday, July 4, 2026
Mist
32 ° c
71%
7.9mh
44 c 32 c
Sun
31 c 28 c
Mon

ताजा खबर

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

साँझा सुनेहा सम्मेलन ने सिविल सोसायटी, इन्फ्लुएंसर्स और सरकार को एक छत के नीचे लाकर पंजाब की नशा विरोधी मुहिम ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ को और मजबूत किया

July 3, 2026
चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

चंदा चोरी मामले में हुए इस्तीफे, गिरफ्तारी, एसआईटी और एफआईआर सब फर्जी, ये सिर्फ लोगों को दिखाने के लिए है- केजरीवाल

July 3, 2026
डॉन बॉस्को पटना के छात्र ने जून में भी स्कूल श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा; कॉलेज, सीनियर और ग्लोबल श्रेणियों में मिले नए विजेता

डॉन बॉस्को पटना के छात्र ने जून में भी स्कूल श्रेणी में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा; कॉलेज, सीनियर और ग्लोबल श्रेणियों में मिले नए विजेता

July 3, 2026
’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

’चिट्टा’ के खिलाफ चॉक: पंजाब की कक्षाएँ ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ का अग्रिम मोर्चा बनीं

July 2, 2026
पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

पंजाब सरकार ने बड़े भर्ती अभियान को दी हरी झंडी: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 619 हेल्थ वर्करों की भर्ती तथा उद्योग विभाग में पदों के रणनीतिक पुनर्जीवन को मंजूरी दी

July 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved