• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को मिले 50 हजार रुपये प्रतिमाह तथा निशुल्क चिकित्सा: जदयू

News Desk by News Desk
July 25, 2024
in देश
आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को मिले 50 हजार रुपये प्रतिमाह तथा निशुल्क चिकित्सा: जदयू
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 25 जुलाई (कड़वा सत्य) केन्द्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किये जाने के निर्णय की सराहना करते हुए गुरुवार को मांग की कि आपातकाल में जेल में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशि, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा निशुल्क चिकित्सा की सुविधा दी जाये।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता, सलाहकार एवं पूर्व सांसद के सी त्यागी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज एक पत्र लिख कर यह मांग की। श्री त्यागी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 12 जुलाई को जारी राजपत्र में 25 जून आपातकाल को ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित किया गया है। इस पर वह देशभर में आपातकाल के समय संघर्ष करने वाले योद्धाओं की ओर से आपका अभिनंदन एवं आभार व्यक्त करते हैं।
उन्होंने कहा कि आपातकाल में लोकनायक जय प्रकाश नारायण, स्व. राज नारायण जी, स्व. मोरारजी देसाई, नानाजी देशमुख, स्व. चौ. चरण सिंह जी, स्व. अटल बिहारी बाजपेयी, स्व. जार्ज फर्नाडिस, स्व. चन्द्रशेखर जी, स्व. मधु लिमये जी, स्व. मुलायम सिंह यादव जी, स्व. राजमाता विजयराजे सिंधिया, स्व. मदनलाल खुराना जैसे बड़े नेता भी जेलों में बंद थे, जिनके त्याग औऱ बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
श्री त्यागी ने कहा, “हम आपका ध्यान आकृष्ट करते है कि राजपत्र में दिवंगतों को  ंजलि का उल्लेख किया गया है। परन्तु जीवित आपातकाल योद्धाओं (लोकतंत्र सेनानी) को न्याय देने के संबंध में किसी भी प्रकार का उल्लेख नहीं है।”
उन्होंने कहा कि राजग शासित 11 राज्यों – उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम और उत्तराखण्ड की सरकारों द्वारा आपातकाल अवधि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 के मध्य संघर्ष करने वालों को सम्मान निधि दी जा रही है लेकिन दक्षिण भारत एव पूर्वोत्तर भारत जैसे केरल, कर्नाटक, तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, गुजरात, मिजोरम, दिल्ली आदि राज्यों के आपातकाल योद्धा इस सम्मान से पूर्णतः वंचित है। उनका संघर्ष एवं त्याग किसी से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए देश पर ‘आपातकाल’ थोपा था। विपक्ष को समाप्त करने के लिए देशभर में नेताओं, कार्यकर्ताओं, पत्रकारों, सामाजिक संगठन छात्र संगठनों के लोगों को जेलो में बंद कर ‘संविधान की हत्या’ कर दी गई थी। इसे ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’ कहा गया है। अत: आपातकाल के योद्धाओं को ‘लोकतंत्र सेनानी’ घोषित कर स्वतंत्रता संग्  सेनानियों जैसे अलग अधिनियम बना कर सम्मानित करने का सकारात्मक निर्णय लेने से युवा पीढी को लोकतंत्र की रक्षा करने तथा अलोकतांत्रिक शक्तियों से संघर्ष करने की प्रेरणा मिलेगी।
श्री त्यागी ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेलों में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाये।
आपातकाल में जेलों में बंद रहे लोकतंत्र सेनानियों की आर्थिक स्थिति खराब है अत: आपातकाल के सभी जीवित सेनानियों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह की सम्मान निधि (पेंशन) दी जाये।
आपातकाल में जेलों में बंद रहे लोगों परिवार के कम से कम एक सदस्य को रोजगार उपलब्ध कराया जाये। आपातकाल में जेलों में बंद रहे सभी लोकतंत्र सेनानी 70 वर्ष से अधिक की आयु के हैं, अत: सभी को चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध हो सके इसके लिए उन्हें आयुष्मान योजना में शामिल किया जाये।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 25 जून50 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान राशिNew Delhiआपातकालकेन्द्रजेल बंदनयी दिल्लीनिर्णय सराहनानिशुल्क चिकित्सा सुविधापरिवार एक सदस्यमांगलोकतंत्र सेनानियोंसत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)सरकारी नौकरी‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित
Previous Post

संघर्ष के बाद गाजा के लिए नेतन्याहू का दृष्टिकोण नहीं स्पष्ट

Next Post

फिल्म ‘घुसपैठिया’ का नया पोस्टर रिलीज

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
फिल्म

फिल्म 'घुसपैठिया' का नया पोस्टर रिलीज

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Clear
32 ° c
35%
7.2mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved