• About us
  • Contact us
Tuesday, February 24, 2026
19 °c
New Delhi
24 ° Wed
25 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

आरबीआई के नीतिगत निर्णय से पहले बाजार ने लगाई छलांग

News Desk by News Desk
April 4, 2024
in व्यापार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) रिजर्व बैंक (आरबीआई) की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में निवेशकों के नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने की उम्मीद में आईटी, सीडी, वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत तेरह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार ने आज ऊंची छलांग लगाई।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 350.81 अंक उछलकर 74,227.63 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 80.00 अंक की बढ़त लेकर 22,514.65 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली कंपनियों में बिकवाली हुई लेकिन छोटी कंपनियों के शेयर मजबूत रहे। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 0.11 प्रतिशत फिसलकर 40,625.41 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 45,803.97 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3947 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2451 में लिवाली जबकि 1397 में बिकवाली हुई वहीं 99 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियां हरे जबकि शेष 19 लाल निशान पर बंद हुई।
बीएसई के 13 समूहों के शेयर मजबूत रहे। इस दौरान सीडी 0.68, वित्तीय सेवाएं 0.69, हेल्थकेयर 0.14, इंडस्ट्रियल्स 0.26, आईटी 0.93, यूटिलिटीज 0.78, ऑटो 0.25, बैंकिंग 0.57, कैपिटल गुड्स 0.17, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.85, धातु 0.05, पावर 0.38 और टेक समूह के शेयर 0.47 प्रतिशत उछल गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.41, जर्मनी का डैक्स 0.01 जापान का निक्केई 0.81 दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.29 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 1.22 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.18 प्रतिशत टूट गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 537 अंक की तूफानी तेजी लेकर 74,413.82 अंक पर खुला लेकिन भारी बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले 73,485.12 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। वहीं, इसके बाद हुई दमदार लिवाली की बदौलत दोपहर बाद यह 74,501.73 अंक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 73,876.82 अंक के मुकाबले 0.47 प्रतिशत उछलकर 74,227.63 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी 157 अंक की मजबूती के साथ 22,592.10 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,303.80 अंक के निचले जबकि 22,619.00 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,434.65 अंक की तुलना में 0.36 प्रतिशत चढ़कर 22,514.65 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर लाभ में रहे उनमें एचडीएफसी बैंक 3.06, टाइटन 1.98, टेक महिंद्रा 1.74, एशियन पेंट 1.72, टीसीएस 1.41, मारुति 1.22, कोटक बैंक 0.99, बजाज फिनसर्व 0.93, एनटीपीसी 0.90, विप्रो 0.86, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.66, एलटी 0.47, इंफोसिस 0.40, टाटा मोटर्स 0.30, एचसीएल टेक 0.23, इंडसइंड बैंक 0.17 और अल्ट्रासिमको 0.01 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, एसबीआई 1.52, भारती एयरटेल 1.44, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.01, पावरग्रिड 0.96, आईटीसी 0.60, रिलायंस 0.54, बजाज फाइनेंस 0.29, नेस्ले इंडिया 0.18, सन फार्मा 0.15, टाटा स्टील 0.12, एक्सिस बैंक 0.07, आईसीआईसीआई बैंक 0.02 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर का प्रदर्शन 0.01 प्रतिशत कमजोर रहा।
 
कड़वा सत्य

Tags: aheadDecisionjumpedmarketpolicyRBIआरबीआईछलांगनीतिगत निर्णयपहलेबाजारलगाई
Previous Post

सुप्रीम कोर्ट ने दी सांसद नवनीत कौर को राहत, अजा प्रमाणपत्र की वैधता बरकरार

Next Post

सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
बजट घोषणा और आरबीआई के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर
व्यापार

बजट घोषणा और आरबीआई के निर्णय का बाजार पर रहेगा असर

February 2, 2025
बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र
व्यापार

बजट में जीवन रक्षक दवाओं पर छूट और दरों में कटौती का निर्णय स्वागतयोग्य : स्वास्थ्य क्षेत्र

February 1, 2025
पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर
व्यापार

पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर

February 1, 2025
Next Post
सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार

सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द ईयर 2023 का बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार

New Delhi, India
Tuesday, February 24, 2026
Mist
19 ° c
64%
9mh
31 c 19 c
Wed
32 c 19 c
Thu

ताजा खबर

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला — केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी

February 24, 2026
सिख युवा सेवा समिति भिलाई के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू (बीच में) और छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल के साथ सिख धर्म में घर लौटने वाले लोग।

भिलाई में सात व्यक्तियों ने पुनः सिख धर्म अपना कर की ‘घर-वापसी’

February 24, 2026
बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बिहार में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

February 23, 2026
सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

सीएम मान का ऐतिहासिक एलान, ‘मेरी रसोई योजना’ के तहत 40 लाख परिवारों को मिलेगा मुफ्त राशन

February 23, 2026
भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

भगवंत सिंह मान का बड़ा ऐलान- लुधियाना में 3,200 करोड़ का टाटा स्टील प्लांट मार्च से शुरू

February 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved