• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
40 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

ईरान के राष्ट्रपति रायसी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बचाव अभियान जारी

News Desk by News Desk
May 20, 2024
in विदेश
ईरान के राष्ट्रपति रायसी का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बचाव अभियान जारी
Share on FacebookShare on Twitter

तेहरान, 19 मई (कड़वा सत्य) ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन को ले जा रहा हेलिकॉप्टर उत्तर-पश्चिमी ईरान के पहाड़ी इलाके में घने कोहरे के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मेहर समाचार एजेंसी और तस्नीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार दुर्घटना कथित तौर पर उस समय हुई, जब श्री रायसी अज़रबैजान के साथ लगे सीमा पर एक बांध परियोजना का उद्घाटन करने के बाद ईरान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत पूर्वी अजरबैजान के खोडा अफ़रीन क्षेत्र से लौट रहे थे।
राष्ट्रपति रायसी के काफिले में तीन हेलिकॉप्टर शामिल थे। कई मंत्रियों और अधिकारियों को ले जा रहे दो हेलिकॉप्टर सुरक्षित उतर गए हैं, लेकिन ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री को ले जा रहा मुख्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
स्टेट टेलीविजन ने बताया कि सर्च में जुटी रेस्क्यू टीम को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर मिल गया है। हालांकि, अब तक श्री रायसी और अन्य लोगों के मिलने की कोई जानकारी नहीं है।
यह घटना रविवार को पूर्वी अजरबैजान प्रांत के वरज़ाकन और जोल्फा शहरों के बीच दिज़मार जंगल में हुई। दुर्घटना के समय श्री रायसी अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने के बाद लौट रहे थे। स्थानीय निवासियों ने इरना न्यूज एजेंसी के संवाददाता को बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले क्षेत्र में “आवाज़” सुनी है।
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामनेई ने लोगों से राष्ट्रपति सहित सभी लोगों की सलामती के लिए दुआ करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा, “सभी को इन लोगों के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करनी चाहिए, जो ईरानी राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। देश को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि देश का प्रशासन बिल्कुल भी बाधित नहीं होगा।”
कार्यकारी उपाध्यक्ष मोहसिन मंसूरी ने नेशनल टीवी को बताया कि राष्ट्रपति के हेलिकॉप्टर के रवाना होने के आधे घंटे बाद उसका संचार अन्य दो हेलिकॉप्टरों से कट गया।
उन्होंने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों सहित 20 से अधिक पूरी तरह से सुसज्जित खोज और बचाव दल को क्षेत्र में भेजा गया है। ईरानी सशस्त्र बलों ने भी तलाश अभियान में सहायता के लिए कमांडो इकाइयों और विशेष बलों को तैनात किया है। बीहड़ इलाके होने के कारण और खराब मौसम की स्थिति, विशेष रूप से क्षेत्र में घने कोहरे के कारण खोज और बचाव अभियान में कुछ समय लग सकता है।
ईरान की आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता ने इरना को बताया कि क्षेत्र में आठ एम्बुलेंस भेजी गई हैं। उन्होंने कहा कि घने कोहरे के कारण हवाई बचाव प्रयास असंभव हो गए हैं। ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन और तबरीज़ के शुक्रवार की प्रार्थना के नेता, अयातुल्ला मोहम्मद अली अल-ए-हशम राष्ट्रपति रायसी को ले जाने वाले हेलिकॉप्टर में सवार थे। ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी की बचाव टीमें, सैन्य बल और पुलिस को हेलिकॉप्टर को खोजने के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में कोहरा छाए रहने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं है। टेलीफोन पर सरकारी टीवी से बात करते हुए ईरान आंतरिक मंत्री अहमद वाहिदी ने कहा कि जोल्फा से लौट रहे राष्ट्रपति के काफिले के एक हेलिकॉप्टर ने खराब लैंडिंग की है। ईरानी प्रशासन के प्रवक्ता अली बहादोरी जहरोमी ने कहा कि कार्यकारी मामलों के लिए उपराष्ट्रपति मोहसिन मंसूरी और कई कैबिनेट सदस्यों को पूर्वी अजरबैजान प्रांत की राजधानी तबरीज़ भेजा गया है।
संतोष
कड़वा सत्य

Tags: crasheshelicopterIranianoperationpresidentRaisiRescueunderwayअभियानईरानजारीदुर्घटनाग्रस्तबचावरायसीराष्ट्रपतिहेलिकॉप्टर
Previous Post

उ. मिस्र में दुर्घटना में छह की मौत, 13 घायल

Next Post

कनाडा में नाव दुर्घटना में 3 की मौत, 5 घायल

Related Posts

चीन में शीत लहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी
विदेश

चीन में शीत लहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत
विदेश

पाकिस्तान में देशव्यापी पोलियो उन्मूलन अभियान की शुरुआत

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
फिलाडेल्फिया विमान दुर्घटना में छह मैक्सिकन की मौत
विदेश

फिलाडेल्फिया विमान दुर्घटना में छह मैक्सिकन की मौत

February 2, 2025
Next Post
कनाडा में नाव दुर्घटना में 3 की मौत, 5 घायल

कनाडा में नाव दुर्घटना में 3 की मौत, 5 घायल

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
40 ° c
21%
3.6mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved