• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Thu
34 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

ईरान ने इजरायल पर दागे सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें

News Desk by News Desk
April 14, 2024
in विदेश
ईरान ने इजरायल पर दागे सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें
Share on FacebookShare on Twitter

यरुशेलम 14 अप्रैल (कड़वा सत्य) वर्षों से छद्म युद्ध में जुटे ईरान और इजरायल के बीच की तल्खी आखिरकार खुल कर सामने आ गयी है तथा ईरान ने सीरिया स्थित अपने वाणिज्य दूतावास पर इजरायल के हमले के बाद बदले की कार्रवाई के तहत उस पर सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया है।
इजरायली सेना ने कहा कि इजरायल और अन्य देशों ने 300 से अधिक क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को रोका है, जिनमें से ज्यादातर इजरायली हवाई क्षेत्र के बाहर हैं। इजरायल ने कहा कि बहुत कम नुकसान हुआ है, लेकिन लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा, “हमने इजरायल को लगभग सभी मिसाइलों और ड्रोनों को गिराने में मदद की। ईरान और यमन, सीरिया एवं इराक से उसके प्रतिनिधियों ने इजरायल में सैन्य सुविधाओं के खिलाफ एक अभूतपूर्व हवाई हमला किया।”
ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने कहा कि हमला ‘विशिष्ट लक्ष्यों’ को निशाना बनाकर किया गया था।
ईरान ने एक अप्रैल को सीरिया में अपने वाणिज्य दूतावास पर हमले का बदला लेने की कसम खायी थी, जिसमें एक शीर्ष कमांडर सहित सात आईआरजीसी अधिकारी मारे गए थे। ईरान ने इजरायल पर उस हमले को अंजाम देने का आरोप लगाया था, लेकिन इजरायल ने न तो इसकी पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया था।
ईरान के हमले के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रण लिया है कि ‘हम मिलकर जीतेंगे’ लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इजरायल की प्रतिक्रिया क्या होगी।
श्री बिडेन ने कहा कि उन्होंने ‘इजरायल की सुरक्षा के लिए अमेरिका की दृढ़ प्रतिबद्धता’ की पुष्टि की है।
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि कुछ ईरानी मिसाइलें इजरायल के अंदर गिरीं, जिससे सैन्य अड्डे को मामूली क्षति हुई लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।
इजरायल की एम्बुलेंस सेवा ने बताया कि दक्षिणी अराद क्षेत्र में मलबे में से नुकीली चीजों से चोटिल होने से सात वर्षीय बेडौइन लड़की घायल हो गयी है।
 , 
जारी कड़वा सत्य

Tags: firedhundreds of drones and missilesIranIsraelJerusalemइजरायलईरानदागेयरुशेलमसैकड़ों ड्रोन और मिसाइलें
Previous Post

भाजपा के घोषणा पत्र से महंगाई, बेरोजगारी गायब: राहुल

Next Post

मोदी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया :‘आप’

Related Posts

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू
विदेश

ट्रंप का गाजा में हमास के खिलाफ सेना भेजने का इरादा नहीं : नेतन्याहू

February 6, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया
विदेश

फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया

February 4, 2025
इजराइल ने नये सैन्य प्रमुख को किया नियुक्त
विदेश

इजराइल ने नये सैन्य प्रमुख को किया नियुक्त

February 2, 2025
इज़रायल को उम्मीद है कि शनिवार को गाजा के 2 स्थानों पर 3 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा
विदेश

इज़रायल को उम्मीद है कि शनिवार को गाजा के 2 स्थानों पर 3 बंधकों को रिहा कर दिया जाएगा

February 1, 2025
इजरायल की ओर से रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदी रामल्लाह पहुंचे
विदेश

इजरायल की ओर से रिहा किए गए फिलिस्तीनी कैदी  ल्लाह पहुंचे

January 31, 2025
Next Post
मोदी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया :‘आप’

मोदी ने भाजपा का घोषणा पत्र नहीं जुमला पत्र जारी किया :‘आप’

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Clear
33 ° c
38%
3.6mh
43 c 33 c
Thu
42 c 28 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved