• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
31 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

उत्तराखंड में वन्य जीव विहार में आग झुलसने से चार वन कर्मियों की मौत, चार जख्मी

News Desk by News Desk
June 14, 2024
in राजनीति
उत्तराखंड में वन्य जीव विहार में आग झुलसने से चार वन कर्मियों की मौत, चार जख्मी
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 13 जून (कड़वा सत्य) उत्तराखंड के अल्मोडा जनपद अंतर्गत गुरुवार अपराह्न जंगल की आग बुझाने गए चार वन कार्मिकों की आग में झुलसने से मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूस से जख्मी हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को दस, दस लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। साथ ही, घायलों को एयरलिफ्ट कर अत्याधुनिक सुविधा वाले अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए हैं।
अल्मोडा स्थित बिंसर अभ्यारण के जंगल में आज भीषण आग लगने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग इतनी भयानक थी कि बुझाने का काम शुरू करने से पहले ही टीम इसकी चपेट में आ गई। वनाग्नि की इस घटना में चार पीआरडी के जवान और फायर वाचरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से झुलस गए।
दुर्घटना में आग बुझाने गए वन बीट अधिकारी, बिंसर रेंज, त्रिलोक सिंह मेहता (40 ), दैनिक श्रमिक दीवान   (35) , फायर वाचर करन आर्या (21) और पीआरडी जवान पूरन सिंह (50)की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फायर वाचर कृष्ण कुमार (21) , पीआरडी जवान कुंदन सिंह नेगी (44) , वाहन चालक भगवत सिंह भोज (38) , दैनिक श्रमिक कैलाश भट्ट (54) गंभीर रूप से झुलस गए। वन विभाग के अधिकारियों को टीम के जंगल में फंसे होने की जानकारी मिली, तो वन क्षेत्राधिकारी मनोज सनवाल और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर चार कर्मचारियों को जंगल की आग के बीच से बाहर निकाल कर उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा लेकर आए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कृष्ण कुमार और कुंदन नेगी को हल्द्वानी के एसटीएच भेज दिया। बेस अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में दो कर्मचारी पचास प्रतिशत से अधिक जल गए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि दो का बेस अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
श्री धामी ने मृतक वनकर्मियों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद हृदय विदारक है और दुःख की इस घड़ी में पूरी उत्तराखंड सरकार वनकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने इस हादसे में झुलसकर घायल होने वाले चार वन्य कर्मियों को तत्काल हल्द्वानी बेस अस्पताल में एयरलिफ्ट करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। गंभीर घायलों को आवश्यकतानुसार उपचार हेतु हल्द्वानी से एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश मुख्यमंत्री धामी ने दिए।
मुख्यमंत्री के विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते ने बताया कि घटना पर शासन पूरी नजर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार घायल कर्मियों को एयरलिफ्ट कर हल्द्वानी अस्पताल लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों का आज ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
सुमिताभ, संतोष
कड़वा सत्य

Tags: diedfirefour forest workersfour injuredUttarakhandwildlife sanctuaryआग झुलसनेउत्तराखंडचार जख्मीचार वन कर्मियोंमौतवन्य जीव विहार
Previous Post

11 अक्टूबर को रिलीज होगी आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’

Next Post

शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिये प्रधानमंत्री का आभार: प्रधान

Related Posts

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध
देश

हरेला की हरियाली बनाम धूसर यथार्थ: उत्तराखंड की हरित रस्म और वन विनाश का अंतर्विरोध

July 16, 2025
बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल
राजनीति

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

February 6, 2025
उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर
खेल

उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल का नौवां दिन, कर्नाटक पदक तालिका में शीर्ष पर

February 6, 2025
राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में
खेल

राष्ट्रीय खेल : केरल और उत्तराखंड फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में

February 6, 2025
गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल
राजनीति

गाजियाबाद पर्यटकों की कार के ब्रेक फेल होने से आठ घायल

February 6, 2025
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
विदेश

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

February 5, 2025
Next Post
शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिये प्रधानमंत्री का आभार: प्रधान

शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने के लिये प्रधानमंत्री का आभार: प्रधान

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
31 ° c
33%
5.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved