• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
40 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुयी: मोदी

News Desk by News Desk
August 31, 2024
in व्यापार
एक दशक में भारतीय अर्थव्यवस्था में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुयी: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्‍ली 31 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पिछले एक दशक में देश की अर्थव्यवस्था में 90 प्रतिशत की वृद्धि हुई है जबकि इसके मुकाबले में दु‍न‍िया की अर्थव्यवस्था 35 फीसदी ही बढ़ी है।
श्री मोदी ने यहां ईटी वर्ल्ड लीडर्स फोरम में भारत की आर्थिक प्रगति, गरीबी उन्मूलन और बुनियादी ढांचे के विकास पर रोशनी डालने के साथ ही पिछले एक दशक में भारत की प्रगति और लोगों के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के बारे में बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। पिछले एक दशक में भारत ने गरीबी कम करने में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में भारत की अर्थव्यवस्था में 90 प्रतिशत से ज्‍यादा का इजाफा हुआ है जो लगातार विकास का नतीजा है जिसका वादा किया गया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास की यह रफ्तार भविष्य में भी जारी रहेगी। ये विकास सिर्फ वादा नहीं, बल्कि एक हकीकत है जो आगे भी बनी रहेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म का मंत्र सरकार के कामकाज का आधार रहा है। इस मंत्र के तहत कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। इससे भारतीयों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। उन्‍होंने कहा “ हम भारतीयों के जीवन में एक बड़ा बदलाव लाने में कामयाब हुए हैं। इन सुधारों से देश में जीवन स्तर बेहतर हुआ है और प्रगति को गति मिली है।”
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले एक दशक में देश की उपलब्धियों को देखते हुए भारतीयों का आत्मविश्वास बढ़ा है। यह आत्मविश्वास भारत के विकास और सुधारों में एक नए विश्वास को दर्शाता है। कई देशों में जहां सरकारों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, वहीं भारत की स्थिति अलग है। भारत के युवाओं और महिलाओं ने निरंतरता और राजनीतिक स्थिरता के लिए वोट दिया है, जो चल रही प्रगति और स्थिर सरकार के प्रति उनके समर्थन को दर्शाता है।
श्री मोदी ने कहा कि भारत की उपलब्धियां अब वैश्विक सुर्खियां बन गई हैं। पिछले एक दशक में 25 करोड़ से ज्‍यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं जिससे एक नए मध्यम वर्ग का उदय हुआ है। जहां एक तरफ गरीबों के पास अपनी आकांक्षाएं थीं, वहीं दूसरी तरफ उन्हें बैंक खाते और बुनियादी सुविधाओं जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता था। उन्होंने सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “ हमने गरीबों को सशक्त बनाने का रास्ता चुना और इसके चलते काफी बदलाव आया है।”
श्री मोदी ने कहा कि 100 दिनों से भी कम समय में सरकार ने गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों को लाभान्वित करने वाले महत्वपूर्ण सुधारों को लागू किया है। इन सुधारों में उच्च उपज वाले बीजों को पेश करना और 11 लाख नई ‘लखपति दीदी’ बनाना शामिल है।
शेखर
कड़वा सत्य

Tags: (प्रधानमंत्री) नरेंद्र मोदी90 प्रतिशतgrew by 90 percentIndian economyNew Delhione decadePrime Minister Narendra Modiअर्थव्यवस्थाएक दशकनयी दिल्लीभारतीयवृद्धिहुयी
Previous Post

जापान में तूफान शानशान से छह लोगों की मौत, 125 घायल

Next Post

मोदी , मांडविया ने रुबीना को बधाई दी

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार
देश

Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार

October 6, 2025
आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न
संपादकीय

आम आदमी का सुनहरा सपना अब बन गया है एक दुःस्वप्न

October 4, 2025
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Next Post
मोदी , मांडविया ने रुबीना को बधाई दी

मोदी , मांडविया ने रुबीना को बधाई दी

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
40 ° c
14%
17.6mh
47 c 35 c
Wed
48 c 35 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved