• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
39 °c
New Delhi
36 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

एक दशक में मिले 51.40 करोड़ रोजगार: अनुराग

News Desk by News Desk
May 16, 2024
in देश
एक दशक में मिले 51.40 करोड़ रोजगार: अनुराग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 मई (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अनुराग सिंह ठाकुर ने बेरोज़गारी और रोज़गार के मुद्दे पर इंडिया समूह के दावों को भ् क व खोखला बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी सरकार में रोज़गार सृजन की दिशा ऐतिहासिक कीर्तिमान बनने व रिकॉर्ड रोज़गार मिलने का दावा किया है।
श्री ठाकुर ने कहा,“प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से भारत में पिछले एक दशक में रोज़गार सृजन की दिशा में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। रोज़गार के मुद्दे पर इंडी अलायंस लगातार झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रहा है। स्कोच समूह द्वारा पिछले 10 वर्षों में भारतीय रोजगार सृजन पर जारी रिपोर्ट ने विपक्ष के झूठे दावों की पोल खोल दी है। मोदीनॉमिक्स के इस शानदार उदाहरण ने रोज़गार पर विपक्षी भ् क दुष्प्रचार की जड़ों को हिला दिया है। स्कोच की रिपोर्ट में सामने आया है की मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में 51.40 करोड़ रोजगार सृजित हुए हैं जो कि दिखाता है की मोदी सरकार की नीतियों से एक दशक में रोज़गार के कितने अवसर मिले”
श्री ठाकुर ने कहा,“लोकसभा चुनावों के पहले चार चरणों में जनता ने पहले ही मोदी सरकार के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड पर अपनी मुहर लगा दी है और अब इस रिपोर्ट ने विपक्ष के दुष्प्रचार की कलई खोल कर दी है। ये हमारे माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी और समावेशी नेतृत्व की ही देन है की हमने विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त रोजगार सृजन होता देखा है। इससे पहले तो भारत में भ्रष्टाचार के ऊपर रिपोर्टें आया करती थी लेकिन आज विकास आधारित रिपोर्टें आ रहीं है। यह बदलाव देश को अच्छा लग रहा है और जनता को विश्वास है कि आज देश सुरक्षित हाथों में हैं।”
श्री ठाकुर ने कहा कि जैसे जैसे मोदी सरकार के अभूतपूर्व विकास के दशक की उपलब्धियां सामने आ रही है वैसे-वैसे विपक्ष का भ् क दुष्प्रचार रेत के किले की तरह बिखर रहा है। पहले भी इन्होंने देश को गरीबों के नाम पर भ्रमित करने की कोशिश की थी तब एक रिपोर्ट सामने आई थी कि मोदी सरकार ने मात्र 10 वर्षों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। अभी प्रकाशित हुई स्कोच की रिपोर्ट बताती है की 51.40 करोड़ सृजित रोजगार में 19.79 करोड़ मोदी सरकार की विभिन्न स्कीमों व नीतियों की वजह से हुए हैं। इसके साथ ही 31.61 करोड़ रोजगार बैंकों की तरफ से दिए गए लोन की वजह से संभव हुए हैं। इसमें मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने बेहतरीन भूमिका निभाई है और हर साल औसतन 3.6 करोड़ लोगों को रोजगार दिया है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्  सड़क योजना, कौशल विकास योजना, पीएम स्वनीधि और पीएलआई जैसी स्कीमों ने भी लोगों को रोजगार देने में प्रत्यक्ष तौर पर मदद की है।
श्री ठाकुर ने आगे कहा,“मुझे आज विपक्षी खेमे पर तरस आ रहा है क्योंकि पहले ही उनका एसटी, एससी, ओबीसी आरक्षण और संविधान वाला नैरेटिव बुरी तरह पिट चुका है। पाकिस्तान के गोद में जाकर बैठने से भी उनका काम बनता नहीं दिख रहा। वोट बैंक और अपिजमेंट पॉलिटिक्स भी अब काम नहीं आ रही। गाहे बगाहे यह लोग बिना सर पैर के बेरोजगारी पर बात कर लेते थे तो अब वह भी नहीं कर सकते। अब आखिर इनका अगले 15 दिनों का चुनाव प्रचार कैसे बीतेगा? यह लोग कौन सा नया प्रोपेगेंडा लेकर आएंगे? हिंदुओं की संपत्ति छीन कर अपने वोट बैंक को देने वाली बात पहले चार चरणों में इन पर भारी पड़ चुकी है।”
श्री ठाकुर ने कहा,“पिछला दशक भारत की प्रगति का सच्चा दशक बनकर सामने आया है और आने वाला युग भी भारत का है। जैसे-जैसे समय बीतेगा और लोग मोदी जी के 10 वर्षों पर और रिसर्च करेंगे वैसे-वैसे मोदी सरकार के युग परिवर्तनकारी बदलाव से देश और दुनिया परिचित होगी। मोदी 3.0 और बड़े बदलावों और परिवर्तन वाला होगा। हम जल्द विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे।”
श्री ठाकुर ने अंत में रोजगार सृजन से जुड़े कुछ और आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया,“2018 से लेकर 2024 तक ईपीएफओ में 7 करोड़ 60 लाख लोग इनरोल हुए हैं। यानी इतने लोगों को फॉर्मल सेक्टर में रोजगार मिला है और ऐसा तब हुआ है जब इसमें लगभग दो वर्ष कोविड के कारण अस्त व्यस्त रहे। इसके अलावा लगभग 30 करोड़ ई-श्रम कार्ड बनाए गए हैं। मुद्रा योजना के अंतर्गत 41 लाख ऋण दिए गए जिससे लोगों को अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका मिला। इसके अलावा मात्र इसी साल एक करोड़ 44 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 10 लाख लोगों को मोदी सरकार ने पिछले वर्ष हीं सरकारी नौकरी दी है। इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि बेरोजगारी दर लगातार गिर रही है और हम अभी भी इसे और काम करने के लिए प्रयासरत हैं। आज से दो वर्ष पहले जीएसटी कलेक्शन 90 हजार करोड़ की थी, आज 2 लाख 14 हजार करोड़ है। इससे पता चलता है कि हमारा व्यापार बढ़ा है और अगर व्यापार बढ़ा है तो क्या रोजगार नहीं बढ़ा होगा? इसी प्रकार विदेशी पूंजी निवेश 31 अरब डॉलर से बढ़कर 7.1 करोड़ डॉलर हो चुका है। इससे भी रोजगार बढ़े हैं।”
 
कड़वा सत्य

Tags: Employmentgot Rs 51.40 croreNew Delhione decadeUnion Minister Anurag Singh Thakurएक दशककेंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुरनयी दिल्लीमिले 51.40 करोड़रोजगार
Previous Post

माधवीराजे सिंधिया की आज ग्वालियर में अंत्येष्टि

Next Post

नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में स्वर्ण और डीपी मनु ने जीता रजत

Related Posts

आयुष्मान भारत योजना में शर्तें लागू, जबकि ‘आप’ सरकार की मुख्यमंत्री सेहत योजना बिना किसी पाबंदी के 10 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की गारंटी देती है, फर्क इरादे में है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

दूसरा मौका: भगवंत मान सरकार द्वारा पुनर्वास और रोजगार में सहायता देने से नशा विरोधी अभियान के महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए

March 23, 2026
राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Next Post
नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में स्वर्ण और डीपी मनु ने जीता रजत

नीरज चोपड़ा ने फेडरेशन कप में स्वर्ण और डीपी मनु ने जीता रजत

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
39 ° c
14%
13.3mh
41 c 30 c
Mon
42 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved