• About us
  • Contact us
Saturday, June 20, 2026
36 °c
New Delhi
37 ° Sun
36 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख खटाखट, खटाखट: राहुल

News Desk by News Desk
May 14, 2024
in राजनीति
एक साल में हर घर की एक महिला के खाते में जायेंगे एक लाख   खटाखट, खटाखट: राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

झांसी 14 मई (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश की वीरांगना धरती झांसी मंगलवार को आये कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सत्ता में आने पर आम जनता के लिए वादों की बरसात करते हुए कहा कि एक साल में हर परिवार की एक महिला के खाते में एक लाख रूपये भेजे जायेंगे … खटाखट खटाखट।
यहां क्राफ्ट मेला मैदान में बुंदेलखंड की अति महत्वपूर्ण झांसी लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता   जैन आदित्य के समर्थन में रैली करने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ पहुंचे राहुल ने सभा स्थल के पास ही स्मार्ट सिटी के तहत लगाये गये रंग बिरंगे छातों पर तंज कसतेे हुए कहा कि अगर सिर्फ छाते लगाने से ही स्मार्ट सिटी बन जाती है तो मैं सारी स्मार्ट सिटी बना दूंगा।
उन्होंने महिलाओं और युवाओं को साधते हुए कहा “ हर परिवार की एक महिला के खाते में एक साल में एक लाख रूपया भेजा जायेगा वो भी खटाखट खटाखट। मोदी जी ने युवाओं से कहा नाले में पाइप डालो, गैस निकलेगा और उस गैस पर पकौडे तलों। हम देश के करोडों युवाओं को अरबपति और महिलाओं को लखपति बनायेंगे। जब युवा और महिलाओं के हाथ में पैसा होगा तो वह खर्च करेंगे। इससे छोटे उद्योगों के उत्पादों की मांग बढेगी और रोजगार तो पैदा होंगें ही साथ ही छोटे उद्योग पनपेंगे। इस तरह हमारे देश की अर्थव्यवस्था दौड़ने लगेगी। हम बैकों के दरवाजें छोटे उद्योगों को लोन देने के लिए खोल देंगे। जीएसटी के स्वरूप में बदलाव करेंगे। इस सब का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा और वह भी दौड़ने लगेगी।”
उन्होंने अग्निवीर योजना पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में आते ही इसे कूड़ेदान में फेंक देंगे। भाजपा के राज में किसानों को सबसे अधिक दर्द हुआ है। चार जून के बाद देश के किसानों का कर्जा माफ कर दिया जायेगा। किसानों का जो पैसा बीमा कंपनियों के पास है वह 30 दिन में दिलायेंगे। बुंदेलखंड में बीडा और डिफेंस कॉरिडोर के नाम पर किसानों और अन्यों की जमीन औने पौने दाम पर सरकार ने कब्जा ली लेकिन यहां की गरीब जनता को इनसे कोई लाभ नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि यहां मौजूद भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि   जैन निश्चित तौर पर इस सीट पर चुनाव जीतने जा रहे हैं।
इस दौरान मंच पर इंडिया गठबंधन उम्मीदवार   जैन के अलावा, अखिलेश यादव, डॉ़ चंद्रपाल सिंह यादव, राहुल रिझारिया, अरविंद वशिष्ठ और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: ... खटाखटknock: RahulOne lakh rupees will go into the account of every woman in every house in a year...Knockएक महिला केएक लाखएक साल मेंखाते में जायेंगेराहुलहर घर की
Previous Post

आप ने मालीवाल के साथ हुई अभद्रता की निंदा की

Next Post

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप रवाना

Related Posts

मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल
देश

मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल

January 21, 2025
राहुल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही
देश

राहुल को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही ‘मानहानि’ कार्यवाही पर लगाई रोक

January 20, 2025
राहुल ने दी
देश

राहुल ने दी ‘खो खो’ टीम को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई

January 20, 2025
दिल्ली को पेरिस बनाने का केजरीवाल का दावा निकला खोखला : राहुल
देश

दिल्ली को पेरिस बनाने का केजरीवाल का दावा निकला खोखला : राहुल

January 14, 2025
खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं
देश

खरगे, राहुल, प्रियंका ने देशवासियों को दी लोहड़ी की शुभकामनाएं

January 13, 2025
राहुल ने सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन
देश

राहुल ने सरदार पटेल को जयंती पर किया नमन

October 31, 2024
Next Post
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप रवाना

भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच हॉकी प्रो लीग के लिए यूरोप रवाना

New Delhi, India
Saturday, June 20, 2026
Mist
36 ° c
42%
14.8mh
42 c 34 c
Sun
41 c 32 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

June 19, 2026
अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 19, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

June 19, 2026
पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

June 19, 2026
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved