• About us
  • Contact us
Friday, April 24, 2026
34 °c
New Delhi
39 ° Sat
39 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जुलाई में 4.8 प्रतिशत

News Desk by News Desk
September 12, 2024
in व्यापार
औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर जुलाई में 4.8 प्रतिशत
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (कड़वा सत्य) औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर आधारित देश के औद्योगिक उत्पादन में जुलाई, 2024 में सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।
सरकार द्वारा गुरुवार को जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार जुलाई के आंकड़े में जून, 2024 के 4.7 प्रतिशत की तुलना में हल्का सुधरा है पर पिछले साल जुलाई की तुलना में कम है। जुलाई, 2023 में औद्योगिक वृद्धि 6.2 प्रतिशत रही थी।
आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में संचयी औद्योगिक उत्पादन में वृद्धि 5.2 प्रतिशत रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 5.1 प्रतिशत थी।
देश के औद्योगिक उत्पादन में 77 प्रतिशत से अधिक का योगदान करने वाले विनिर्माण में जुलाई में 4.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में विनिर्माण क्षेत्र में 5.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार खनन क्षेत्र के उत्पादन में इस वर्ष जुलाई में वृद्धि 3.7 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वर्ष इसी माह में उत्पादन 10.7 प्रतिशत बढ़ा था।
जुलाई, 2024 में बिजली उत्पादन 7.9 प्रतिशत के स्तर पर स्थिर बना रहा। पिछले वर्ष इसी महीने में बिजली उत्पादन वृद्धि आठ प्रतिशत थी। इन आंकड़ों पर आधारित सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार विनिर्माण क्षेत्र में, जुलाई 2024 के महीने में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रमुख क्षेत्रों में मूल धातुओं का विनिर्माण करने वाले उद्योगों के उत्पादन में 6.4 प्रतिशत, कोक और परिष्कृत पेट्रोलियम उत्पादों के उत्पादन में 6.9 प्रतिशत और विद्युत उपकरण क्षेत्र के उत्पादन में 28.3 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।
उपयोग आधारित वर्गीकरण के अनुसार, जुलाई 2024 में प्राथमिक वस्तु क्षेत्र में वृद्धि 5.9 प्रतिशत, पूंजीगत वस्तुओं के क्षेत्र में 12.0 प्रतिशत, मध्यवर्ती वस्तुओं में 6.8 प्रतिशत, बुनियादी ढांचे/निर्माण वस्तुओं में 4.9 प्रतिशत और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी।
गैर-टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के उत्पादन में सालाना आधार पर 4.4 प्रतिशत की गिरावट रही। वस्तुओं के उपयोग के आधार पर किए गए वर्गीकरण में जुलाई में प्राथमिक वस्तु क्षेत्र, माध्यमिक वस्तु क्षेत्र और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तु क्षेत्र-तीनों के उत्पादन में वृद्धि दर्ज की गयी।
केयरएज रेटिंग्स की मुख्य अर्थशास्त्री रजनी सिन्हा ने औद्योगिक उत्पादन सूचकांक के इन आंकड़ों पर कहा, “खपत से जुड़े क्षेत्रों की तस्वीर मिलीजुली है। टिकाऊ उपभोक्तु वस्तु क्षेत्र का उत्पादन इस वर्ष जुलाई में सालाना आधार पर 8.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन 4.4 प्रतिशत की गिरावट दिखी है। अच्छे मानसून के बीच खरीफ की बुआई में सुधार निजी खपत की मांग के लिए अच्छा संकेत है। कुल मिलाकर, खपत और निजी पूंजीगत व्यय में निरंतर और सार्थक सुधार औद्योगिक गतिविधि के प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण बना हुआ है।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 4.8 percent4.8 प्रतिशतgrowth rateIndustrial productionJulyNew Delhiउत्पादनऔद्योगिकजुलाईदरनयी दिल्लीवृद्धि
Previous Post

825 विकासखंडों में बनाएंगे अटल आवासीय जैसे विद्यालयः योगी

Next Post

लोकतंत्र और संविधान के हक में उठने वाली एक मजबूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया : आप

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
लोकतंत्र और संविधान के हक में उठने वाली एक मजबूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया : आप

लोकतंत्र और संविधान के हक में उठने वाली एक मजबूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया : आप

New Delhi, India
Friday, April 24, 2026
Sunny
34 ° c
25%
11.5mh
44 c 34 c
Sat
45 c 33 c
Sun

ताजा खबर

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

फिनलैंड की यूनिवर्सिटी ऑफ टुर्कू के साथ पंजाब की साझेदारी वैश्विक शिक्षण तकनीकों को पंजाब के क्लासरूम तक पहुंचाने में मददगार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 23, 2026
‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

‘गैंगस्टरा ते वार’ के 92 दिन पूरे, संगठित अपराध के खिलाफ़ पक्की कार्रवाई में 23,000 से ज़्यादा गिरफ्तारियां: बलतेज पन्नू

April 23, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एकाधिकार समाप्त; निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा सीधे तौर पर की जाएगी किताबों की सप्लाई : हरजोत सिंह बैंस

भगवंत मान सरकार द्वारा पाठ्य पुस्तकों के वितरण में एकाधिकार समाप्त; निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा सीधे तौर पर की जाएगी किताबों की सप्लाई : हरजोत सिंह बैंस

April 23, 2026

">
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

Punjab Crime News: पंजाब में नशा तस्करों की खैर नहीं! मान सरकार के ‘युद्ध’ का दिखा असर, हेरोइन जब्ती में 148% का भारी उछाल

April 23, 2026
Bihar Industrial Growth: बदल रहा है बिहार! उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने परखा IIT पटना और FDDI का ‘इकोसिस्टम’, युवाओं के आइडिया बनेंगे प्रोडक्ट

Bihar Industrial Growth: बदल रहा है बिहार! उद्योग सचिव कुंदन कुमार ने परखा IIT पटना और FDDI का ‘इकोसिस्टम’, युवाओं के आइडिया बनेंगे प्रोडक्ट

April 23, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved