• About us
  • Contact us
Friday, April 10, 2026
32 °c
New Delhi
30 ° Sat
31 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

कंपनियों के तिमाही नतीजे की चिंता में गिरा बाजार

News Desk by News Desk
January 24, 2025
in व्यापार
कंपनियों के तिमाही नतीजे की चिंता में गिरा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 24 जनवरी (कड़वा सत्य) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों को लेकर बनी चिंता में निवेशकों की चौतरफा बिकवाली से आज शेयर बाजार गिरकर बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 329.92 अंक की गिरावट लेकर 76,190.46 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 113.15 अंक टूटकर 23,092.20 अंक रह गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर बिकवाली हावी रही, जिससे मिडकैप 1.60 प्रतिशत कमजोर होकर 42,715.63 अंक और स्मॉलकैप 2.23 प्रतिशत का गोता लगाकर 50,107.51 अंक पर आ गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4059 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2902 में गिरावट जबकि 1038 में तेजी रही वहीं 119 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कुल 2891 कंपनियों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2183 में बिकवाली जबकि 635 में लिवाली हुई वहीं 73 के भाव स्थिर रहे।
विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और घरेलू बाजार में आर्थिक प्रदर्शन को लेकर अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया है। इसके साथ ही, प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों को लेकर बाजार में नकारात्मकता का माहौल बना रहा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ा है।
इससे बीएसई में एफएमसीजी, टेक और फोकस्ड आईटी की 0.44 प्रतिशत तक की बढ़त को छोड़कर अन्य 18 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.10, सीडी 1.79, ऊर्जा 1.95, वित्तीय सेवाएं 0.78, हेल्थकेयर 2.19, इंडस्ट्रियल्स 2.22, आईटी 0.09, दूरसंचार 0.96, यूटिलिटीज 0.52, ऑटो 1.69, बैंकिंग 0.42, कैपिटल गुड्स 1.89, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.62, धातु 0.62, तेल एवं गैस 2.30, पावर 0.82, रियल्टी 2.50 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.98 प्रतिशत कमजोर रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। जर्मनी का डैक्स 0.49, हांगकांग का हैंगसेंग 1.86 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.70 प्रतिशत उछल गया जबकि ब्रिटेन के एफटीएसई में 0.29 और जापान के निक्केई में 0.07 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 65 अंक गिरकर 76,455.35 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से दोपहर तक 76,985.95 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में कारोबार के अंतिम चरण में यह 76,091.75 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 76,520.38 अंक के मुकाबले 0.43 प्रतिशत की गिरावट लेकर 76,190.46 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी भी 21 अंक फिसलकर 23,183.90 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,347.30 अंक के उच्चतम जबकि 23,050.00 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,205.35 अंक की तुलना में 0.49 प्रतिशत टूटकर 23,092.20 अंक रह गया।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान में रही कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.92, जोमैटो 2.75, टाटा मोटर्स 2.48, इंडसइंड बैंक 2.11, रिलायंस 1.42, एलटी 1.31, अल्ट्रासिमको 1.18, बजाज फिनसर्व 0.98, एचडीएफसी बैंक 0.92, अडानी पोर्ट्स 0.90, सन फार्मा 0.66, एशियन पेंट 0.64, मारुति 0.61, एचसीएल टेक 0.58, टाटा स्टील 0.38, कोटक बैंक 0.38, एक्सिस बैंक 0.35, एसबीआई 0.21, बजाज फाइनेंस 0.07 और टाइटन 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.98, टेक महिंद्रा 0.75, नेस्ले इंडिया 0.70, आईसीआईसीआई बैंक 0.58, इंफोसिस 0.56, पावरग्रिड 0.49, भारती एयरटेल 0.47, आईटीसी 0.30, टीसीएस 0.14 और एनटीपीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत चढ़ गए।
 
कड़वा सत्य

Tags: aboutcompaniesconcernsduefellmarketquarterlyresultsकंपनियोंगिराचिंतातिमाहीनतीजेबाजार
Previous Post

रेडिट समूहों ने मस्क के समर्थन के विरोध में ‘एक्स’ लिंक पर लगाया प्रतिबंध

Next Post

मोदी ने मार्टिन को दी बधाई

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
Next Post
मोदी ने मार्टिन को दी बधाई

मोदी ने मार्टिन को दी बधाई

New Delhi, India
Friday, April 10, 2026
Sunny
32 ° c
21%
23.4mh
36 c 24 c
Sat
37 c 27 c
Sun

ताजा खबर

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

देश के नेतृत्व से वैश्विक उत्कृष्टता तक: पंजाब सरकार ने उपस्थिति संबंधी सुधारों के साथ मिशन समर्थ 2026-27 की शुरुआत की

April 9, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

April 9, 2026
वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

वाराणसी में ‘सहकार से समृद्धि’ सम्मेलन: 2 लाख PACS और दुनिया के सबसे बड़े अनाज भंडारण पर केंद्र का बड़ा फोकस

April 9, 2026
रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

रामनगर में नया POPSK: 13 अप्रैल से शुरू होगा केंद्र, पुलिस रिपोर्ट के 5 दिन बाद घर आएगा पासपोर्ट

April 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved