• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

कई अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचाने वाली निर्देशक सौरभ शुक्ल की कन्नड़ फिल्म ‘1888’ अब एप्पल टीवी पर

News Desk by News Desk
August 14, 2024
in बॉलीवुड
कई अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचाने वाली निर्देशक सौरभ शुक्ल की कन्नड़ फिल्म
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई, 14 अगस्त (कड़वा सत्य) देश-विदेशों के कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में धूम मचाकर कई अनगिनत पुरस्कार अपने नाम करने वाली निर्देशक सौरभ शुक्ल की कन्नड़ फिल्म ‘1888’ अब भारत में एप्पल टीवी पर प्रदर्शित हो रही है.

दर्शक फिल्म 1888 को अब एप्पल टीवी पर ‘रेंट’ पर या ख़रीदकर भी देख सकते हैं। यह फिल्म ‘यूट्यूब’ और ‘बुक माय शो’ पर भी ‘रेंटल’ और ‘परचेस’ बेसिस पर उपलब्ध है। इसके अलावा ‘1888’ फिल्म को दर्शक ‘मूव्हीसेंट्स.कॉम’ पर ‘पे पर व्यू’ बेसिस पर भी देख सकते हैं।निर्देशक सौरभ शुक्ल ने वर्ष 2023 में यूक्रेन में ‘ओनिको फिल्म अवार्ड्स’ में ‘बेस्ट डायरेक्टर’ और सिंगापुर में ‘वर्ल्ड फिल्म कार्निवल’ में ‘ऑउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड – बेस्ट डेब्यू फिल्ममेकर’ का पुरस्कार फिल्म 1888 के लिये जीता है। इस फिल्म को ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टुटगार्ट 2023’ में ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ अवॉर्ड के लिए भी नामांकित किया गया था। इस फिल्म का शीर्षक एक कार की लाइसेंस प्लेट से लिया गया है, जो कहानी में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म एक थ्रिलर है, जो भारत में वर्ष 2016 की नोटबंदी पर आधारित है।

फिल्म 1888 की कहानी तीन मुख्य किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें एक राजनीतिज्ञ (नीतू शेट्टी) है, जो पहले एक लोकप्रिय अभिनेत्री हुआ करती थीं, दूसरे एक एलआईसी एजेंट (प्रताप कुमार) हैं और तीसरा क़िरदार एक अजनबी है, जिसकी पहचान फिल्म के दौरान गुप्त रखी गई है. ये तीनों किरदार पैसे से भरे एक बैग की तलाश में हैं, जिस वजह से इनका एक-दूसरे से आमना-सामना होता रहता है।

फिल्म 1888 की सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के सभी टेक्नीकल क्रू मेंबर्स की यह पहली फिल्म है, जिसमें सौरभ भी शामिल हैं। सौरभ ने न सिर्फ़ फिल्म का निर्देशन किया है, फिल्म की कहानी और पटकथा भी उन्होंने ही लिखी है।फिल्म के टेक्नीकल क्रू में शामिल अन्य सदस्यों में निर्माता मंजू राज, जिन्होंने फिल्म में अभिनय भी किया है, लोहीत डीए, सिनेमेटोग्राफर   एम और एडिटर पुनीत डेगवी, जिन्होंने फिल्म के वीएफएक्स पर भी काम किया हैफिल्म के निर्माता मंजू राज एक प्रशिक्षित जिम्नास्ट और मार्शल आर्टिस्ट भी हैं और फिल्म के एक्शन सीन्स को उन्होंने ख़ुद सौरभ के साथ निर्देशित भी किये हैं।

 

कड़वा सत्य

Tags: अपने नामकई अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्सकन्नड़ फिल्मदेश-विदेशोंधूम मचाकर कई अनगिनत पुरस्कारनिर्देशक सौरभ शुक्लमुंबई
Previous Post

जापान में किशिदा छोड़ेंगे पद, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव में नहीं लेंगे भाग

Next Post

यश चोपड़ा के सम्मान में ऑस्ट्रेलियाई संसद में रानी मुखर्जी ने जारी किया डाक टिकट

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
यश चोपड़ा के सम्मान में ऑस्ट्रेलियाई संसद में रानी मुखर्जी ने जारी किया डाक टिकट

यश चोपड़ा के सम्मान में ऑस्ट्रेलियाई संसद में रानी मुखर्जी ने जारी किया डाक टिकट

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Clear
33 ° c
31%
7.2mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved