• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कटनी मामले को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति जोरों पर

News Desk by News Desk
August 30, 2024
in राजनीति
कटनी मामले को लेकर मध्यप्रदेश में राजनीति जोरों पर
Share on FacebookShare on Twitter

कटनी, भोपाल, 30 अगस्त (कड़वा सत्य) मध्यप्रदेश के कटनी जिले से जुड़े एक वायरल वीडियो के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के पीड़ित परिवार को न्याय की मांग को लेकर कटनी में धरने पर बैठने और राज्य सरकार को घेरने के साथ ही इस मामले को लेकर राजनीति जोरों पर हो गई है।
इसी बीच भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और कटनी के संसदीय क्षेत्र खजुराहो से लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस मामले में श्री पटवारी को घेरते हुए कहा है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ये भूल गये हैं कि कांग्रेस में जो गांधी परिवार की दरबारी और दलाली करता है, केवल वही व्यक्ति बड़े पदों पर पहुँच सकता है। राज्य में एक सामान्य परिवार के सदस्य तथा चुने हुए विधायक डॉ मोहन यादव मुख्यमंत्री बनते हैं तो श्री पटवारी को इतनी तकलीफ क्यों है?
उन्होंने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जीतू पटवारी भाजपा सरकार पर कीचड़ उछालने से पहले अपने गिरेबाँ में झाँके। कांग्रेस सरकार में जनता पर खूब अत्याचार हुए हैं। डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार में हर वर्ग खुशहाल जीवन जी रहा है और समाज में अशांति फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो रही है।
दरअसल श्री पटवारी कल इस मामले को लेकर पीड़ित परिवार से मिलने कटनी पहुंचे और उन्होंने इस दौरान राज्य सरकार और मुख्यमंत्री डॉ यादव पर जम कर हमले बोले। उन्होंने सरकार पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया। वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए देर रात धरने पर भी बैठे, जिसके कुछ देर बाद उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के दबाव में इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज की जा रही है।
उन्होंने कहा कि कटनी में दलित बच्चे और उसकी दादी को क्रूरता पूर्वक पीटा जाता है और दोषियों पर एफआईआर तक नहीं की जा रही है। राज्य सरकार को दलितों से इतनी नफ़रत क्यों है, इस क्रूरता भरे कृत्य के पीड़ितों को न्याय नहीं मिलना सरकार की दलित विरोधी सोच को दर्शा रहा है।
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि कटनी में न्याय की लड़ाई आगे बढ़ रही है। पीड़ित परिवार की सुनवाई हो रही है। दोषियों के खिलाफ एफआईआर भी हो रही है।
इसके पहले बुधवार को इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कल मुख्यमंत्री डॉ यादव ने डीआईजी रेल को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी और जांच के बाद प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर शाम को छह लोगों को निलंबित कर दिया गया था।
वायरल वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी समेत कुछ पुलिसकर्मी एक अधेड़ उम्र की महिला और उसके पोते को बुरी तरह पीटते हुए दिखाई दे रहे थे। लगभग एक साल पुराना ये वीडियो कटनी जीआरपी थाने का बताया गया, जो अब वायरल हुआ था। बताया गया कि वीडियो में दिख रही महिला के बेटे का आपराधिक रिकॉर्ड था और इसी मामले में उसे पूछताछ के लिए जीआरपी थाने बुलाया गया था।
गरिमा
कड़वा सत्य

Tags: full swingKatni caseMadhya Pradeshpoliticsregardingकटनीजोरों परमध्यप्रदेशमामलेराजनीति
Previous Post

नितेश,तरुण,सुकांत,सुहास,मनीषा, थुलसिमथी और पलक ने जीते बैडमिंटन मुकाबले

Next Post

06 सितंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म किल

Related Posts

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

बटाला में हेरोइन लेते पकड़े गए कांग्रेसी नेता ने पार्टी का असली चेहरा किया बेनकाब: कुलदीप सिंह धालीवाल

February 14, 2026
कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा
देश

कलानौर का गुरकीरत सिंह श्मशानघाट से नशे सहित किया काबू, बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने: हरपाल चीमा

February 14, 2026
भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित
देश

भीमा कोरेगांव मामले में जमानत याचिका स्थगित

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
Next Post
06 सितंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म किल

06 सितंबर से डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म किल

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
33 ° c
63%
15.5mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved