• About us
  • Contact us
Sunday, May 17, 2026
31 °c
New Delhi
41 ° Mon
41 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कर्तव्य पथ पर दिखी सांस्कृतिक विरासत और नारी शक्ति की झलक

News Desk by News Desk
January 26, 2024
in देश
कर्तव्य पथ पर दिखी सांस्कृतिक विरासत और नारी शक्ति की झलक
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (कड़वा सत्य) पचहत्तरवें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता की अनोखी झलक देखने को मिली……..
——————————————————————————————–
इस वर्ष कर्तव्य पथ पर 16 राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों और नौ मंत्रालयों की झांकियां निकाली गयीं
………………………………………………………………………………………………………………………………………….
इस वर्ष की झांकी और परेड में नारी को विशेष महत्व दिया गया था
———————————————————————————————–
सबसे पहले झांकी अरुणाचल प्रदेश की निकाली गयी। विकसित भारत थीम पर आधारित बहुगुन सामुदायिक रिजर्व को दर्शाती अरुणाचल प्रदेश की झांकी जब कर्तव्य पथ से गुजरी तो दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजायी की
—————————————————————————————–
हरियाणा सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेरा परिवार-मेरी पहचान’ को दर्शाती हरियाणा की झांकी जब कर्तव्य पथ पर निकली तो लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजायी की।
——————————————————————————————–
मणिपुर की झांकी थम्बालगी लंगा-कमल के धागे पर आधारित थी। इसमें एक महिला लोकटाक झील से कमल की इंडिया एकत्र करती हुयी नजर आयी
——————————————————————————————–
मध्य प्रदेश की झांकी आत्मनिर्भर और प्रगतिशील नारी शक्ति पर केंद्रित थी। मध्य प्रदेश की झांकी जब कर्तव्य पथ से गुजरी तो लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का अभिवादन किया
——————————————————————————————–
ओडिशा की झांकी में देश के आर्थिक विकास में महिलाओं को समान अवसर दिये जाने पर जोर दिया गया गया था, जिसकी महिला दर्शकों ने जमकर तारीफ की
———————————————————————————————
छत्तीसगढ़ की झांकी में बस्तर की ‘आदिम जनसंसद’ मुरिया दरबार को दर्शाया गया और इसके तहत जनजातीय समाज में आदि काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दिखाया गया
———————————————————————————————
आंध्र प्रदेश की झांकी में शिक्षा क्षेत्र में किये जा रहे सुधारों और विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के विषय पर आधारित की, जिसकी लोगों ने खूब तारीफ की और तालियां बजाकर कलाकारों की हौसला अफजायी की
——————————————————————————————–
लद्दाख की झांकी में रोजगार के माध्यम से किये जा रहे महिलाओं के सशक्तिकरण को दर्शाया गया
——————————————————————————————–
तमिलनाडु की झांकी में राज्य में 10वीं शताब्दी के चोल युग में कुदावेलायी यानी ताड़ के पत्तों के जरिये मतदात की प्रक्रिया को दर्शाया गया
——————————————————————————————-
गुजरात के सीमा पर्यटन की वैश्विक पहचान धोरड़ो को दर्शाती हुयी गुजरात की झांकी जब कर्तव्य पथ से गुजरी लोगों ने तालियां बजाकर कलाकारों का अभिवादन किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित उनके साथ दीर्घा में बैठे तमाम नेताओं ने तालिया बजाकर कलाकारों की हौसला अफजायी की। कई नेता तो खड़े होकर तालिया बजा रहे थे
——————————————————————————————-
मेघालय की झांकी में राज्य में फलते-फूलते पर्यटन को दर्शाया गया। इसमें चेरी ब्लासम फूलों का मोहे प्रदर्शन किया गया
——————————————————————————————–
झारखंड की झांकी में तसर सिल, जिसे कोसा अथवा वन्य सिल्क कहा जाता था और अब इसे अहिंसा सिल्क के नाम से जाना जाता है, को दर्शाया गया
——————————————————————————————–
विकसित भारत: समृद्ध विरासत विषय पर आधारित उत्तर प्रदेश की झांकी में राम लला की सुंदर प्रतिमा को दर्शाया गया। साथ ही ट्रेलर पर कलश के प्रतीक के साथ दो साधुओं को दिखाया गया। उत्तर प्रदेश की झांकी जब कर्तव्य पथ से गुजरी तो लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाये और तालियां बजाकर कलाकारों का अभिवादन किया।
——————————————————————————————–
जमीनी स्तर पर लोकतंत्र: तेलंगाना के स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत पर आधारित तेलंगाना की झांकी में कोमाराम भीम, रामजी गौंड तथा चित्याला इलमा द्वारा ब्रिटिश काल में लोक कथाओं को जीवित रखने के लिये उठाये गये कदमों को दर्शाया गया, जिसकी दर्शकों ने दिल खोल कर तारीफ की
संतोष.श्रवण
जारी

Tags: Glimpse of cultural heritage and women power seen on the path of dutyऔर नारी शक्तिकर्तव्य पथकी झलकपर दिखीसांस्कृतिक विरासत
Previous Post

चीन के विदेश मंत्री थाइलैंड यात्रा पर मिलेंगे अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार से

Next Post

भारत, फ्रांस ने जारी किया, महत्वाकांक्षी रक्षा औद्योगिक रोडमैप

Related Posts

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम
राजनीति

कर्तव्य पथ पर उत्तर प्रदेश की झांकी में आध्यात्म, संस्कृति और विकास का समागम

January 26, 2025
कर्तव्य पथ पर बिखरीं ‘स्वर्णिम भारत: विरासत-विकास’ की छटा
देश

कर्तव्य पथ पर बिखरीं ‘स्वर्णिम भारत: विरासत-विकास’ की छटा

January 26, 2025
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को किया गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित
देश

पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों को किया गणतंत्र दिवस परेड देखने के लिए आमंत्रित

January 23, 2025
गणतंत्र दिवस पर कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
देश

गणतंत्र दिवस पर कलाकार पूरे कर्तव्य पथ पर देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

January 23, 2025
गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी में दिखेगा विकसित राष्ट्र में संस्कृति, नवाचार का योगदान
देश

गणतंत्र दिवस पर संस्कृति मंत्रालय की झांकी में दिखेगा विकसित राष्ट्र में संस्कृति, नवाचार का योगदान

January 23, 2025
कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी
देश

कर्तव्य पथ पर आकर्षण का केंद्र रहेगी बिहार की झांकी

January 22, 2025
Next Post
भारत, फ्रांस ने जारी किया, महत्वाकांक्षी रक्षा औद्योगिक रोडमैप

भारत, फ्रांस ने जारी किया, महत्वाकांक्षी रक्षा औद्योगिक रोडमैप

New Delhi, India
Sunday, May 17, 2026
Mist
31 ° c
41%
11.2mh
46 c 35 c
Mon
46 c 36 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026
अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

अकाली दल को बड़ा झटका: पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा AAP में शामिल, सीएम भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन

विश्व हाइपरटेंशन दिवस: पंजाब की मुख्यमंत्री सेहत योजना 40 से 90 वर्ष से अधिक आयु के मरीज़ों के लिए बनी सहारा,98 वर्षीय मरीज़ भी लाभान्वित

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved