• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
29 °c
New Delhi
35 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस देश के दुश्मनों को क्या संकेत दे रही है: भाजपा

News Desk by News Desk
May 29, 2024
in देश
कांग्रेस देश के दुश्मनों को क्या संकेत दे रही है: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 29 मई (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के 1962 के चीन के सैन्य आक्रमण को “ तथाकथित ” करार दिये जाने पर कांग्रेस पर बुधवार को तीखा हमला किया और कहा कि भारत के शत्रु हमेशा से कांग्रेस के मित्र रहे हैं और उसने हमेशा भारतीय सेना के बलिदान एवं वीरता का अपमान किया है।
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि एक तरफ लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अथक परिश्रम से जनता से संवाद कर रहे हैं और अपने रिपोर्ट कार्ड को साझा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारत विरोधी विपक्ष सेना के मनोबल को गिराने और राष्ट्रीय अस्मिता को ठेस पहुंचाने वाले बयान दे रहे हैं।
श्री भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि 1962 में भारत पर चीन ने ‘कथित तौर पर’ हमला किया था। उन्होंने कहा कि यह साधारण बयान नहीं है। यह भारत की अखंडता का अपमान है और भारतीय सेना की बहादुरी एवं बलिदान की बेइज़्जती है। उन्होंने मांग की कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस पर अपना स्पष्टीकरण दें, क्योंकि श्री अय्यर का बयान श्री खड़गे और श्री राहुल गांधी की मर्ज़ी के बिना नहीं आ सकता है।
उन्होंने कहा कि भारत चीन यु्द्ध में 1400 भारतीय सैनिक शहीद हुये थे, 1700 सैनिक लापता हुये थे और 4000 से अधिक भारतीय सैनिक युद्धबंदी बनाये गये थे। श्री अय्यर बतायें कि क्या ये सब एक तथाकथित हमले में हुआ था। उन्होंने कहा, “ श्री अय्यर एक गद्दार हैं। वह श्री राहुल गांधी की ज़हरीली सोच को प्रतिबिंबित करते हैं जो डोकलाम हमले के समय चीनी दूतावास में हाका नूडल्स का सेवन कर रहे थे। ”
उन्होंने कहा कि ऐसे बयान चुनाव के समय दिये जा रहे हैं और हाल ही में श्री अय्यर ने यह भी कहा था कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम है। अब श्री अय्यर चीन की तरफदारी कर रहे हैं। आखिर चुनाव के समय कांग्रेस हमारे शत्रु देशों को क्या संकेत दे रही है। उन्होंने कहा कि सातवें चरण के मतदान के बाद यह भारत विरोधी टॉवर को उखाड़ फेंकेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस से पूछा कि आखिर वर्ष 2008 में कांग्रेस और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुआ समझौता उजागर क्यों नहीं किया गया। उस समझौते में ऐसा क्या है कि श्री राहुल गांधी चीन की आलोचना करने के लिये बिल्कुल तैयार नहीं हैं। इसके विपरीत वह कहते हैं कि भारतीय सेना चीनी सेना के हाथों पिट गयी, जबकि सच यह है कि भारतीय सेना न कभी पिटी है और न ही पिट सकती है। आखिर कांग्रेस सेना का मनोबल तोड़ने वाले और देश से   करने वालों के दिल दुखाने वाले बयान क्यों देती है।
उन्होंने कहा कि अगर श्री गांधी सच्चे भारतीय हैं, तो उनको चीन की बीन बजाना बंद करना चाहिये और चीन को आईना दिखाना चाहिये। एक तथ्य यह भी है कि राजीव गांधी फाउंडेशन में चीन से घूस ली गयी है। कांग्रेस नेता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते हैं लेकिन चीन ने 1962 में 43 हजार वर्ग किलोमीटर ज़मीन हथिया ली, इसके बारे में कुछ नहीं बोलते। उन्होंने कहा कि आखिर भारत के शत्रु देश कांग्रेस के मित्र कैसे हो सकते हैं।
अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस नेता के बयान के बारे में पूछे जाने पर श्री भाटिया ने कहा कि कांग्रेस नेता को सेना के बारे में कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है। अग्निवीर योजना से युवाओं के लिये रोज़गार की संभावनायें बढ़ी हैं। पुलिस एवं अर्द्धसैन्य बलों में अग्निवीरों को आरक्षण एवं प्राथमिकता दी जायेगी।
तृणमूल कांग्रेस की नेता ममता बनर्जी को लेकर एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सुश्री बनर्जी को संविधान पढ़ना चाहिये। उन्हें रोहिंग्या घुसपैठियों से बहुत लगाव है और हिन्दू दलितों, पिछड़ों एवं आदिवासियों से नफरत है। संविधान के अनुसार नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के बारे में उन्हें कुछ भी करने का अधिकार नहीं है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: 1962Bharatiya Janata Party (BJP)Congress leader Mani Shankar ANew Delhiअपमानउसने हमेशा भारतीय सेनाकांग्रेसकांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यरकांग्रेस मित्रचीन सैन्य आक्रमणतीखा हमलानयी दिल्लीबलिदान एवं वीरताभारत के शत्रु हमेशाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)“ तथाकथित ” करार दिये जाने
Previous Post

इंडिया समूह भ्रष्टाचारियों की सेना है : कंगना

Next Post

जमीन दिलाने के नाम पर फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ जेना से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
जमीन दिलाने के नाम पर फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ जेना से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

जमीन दिलाने के नाम पर फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ जेना से डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
29 ° c
79%
4mh
41 c 31 c
Sat
41 c 33 c
Sun

ताजा खबर

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026
Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved