• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
33 °c
New Delhi
38 ° Thu
34 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस ने की युवा उड़ान योजना की घोषणा, युवाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का एलान

News Desk by News Desk
January 12, 2025
in देश
कांग्रेस ने की युवा उड़ान योजना की घोषणा, युवाओं को हर महीने 8500 रुपये देने का एलान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 12 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने रविवार को युवा उड़ान योजना नाम से दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी गारंटी की घोषणा की और इस योजना के तहत सत्ता में आने पर यहां के बेरोजगार युवक-युवतियों को हर महीने 8500 रुपये देने का एलान किया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री   पायलट ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में इस योजना की घोषणा करते हुए कहा, “आज महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है, जो युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। दिल्ली में युवाओं के भविष्य पर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार का कोई ध्यान नहीं है। दिल्ली में इतिहास गवाह है कि यहां जब-जब कांग्रेस की सरकार रही है, तब-तब यहां के विकास को पूरे देश में लोग अग्रिम मानते आए हैं। दिल्ली में जिस जिम्मेदारी से हम वादा करेंगे, उसी जिम्मेदारी के साथ उसे पूरा भी करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि 05 फरवरी को जब दिल्ली के लोग मतदान करेंगे, तो इतिहास को याद करेंगे कि किसने क्या कहा और क्या किया।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली का विधानसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। इन चुनावों में हमारे कार्यकर्ता और नेता अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं, फिर उन समस्याओं पर विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद अब गारंटी पेश कर रहे हैं।” उन्होंने कहा, “पूरे देश में युवा परेशान हैं। दिल्ली में भी युवाओं की हालत चिंताजनक है, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं पर ध्यान नहीं दिया। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक-दूसरे पर सिर्फ आरोप लगाए, खुद के वादे पूरे नहीं किए और जनता को भूल गई, लेकिन कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी समझती है। इसलिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ हम गारंटी पेश कर रहे हैं, क्योंकि जनता जानती है कि हम जो कहते हैं, वो कर दिखाते हैं।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली में रहने वाले हमारे युवा और शिक्षित साथियों को संबल देना सरकार का दायित्व है। अगर युवा हतोत्साहित होगा तो ये देश के लिए अच्छी बात नहीं है। इसलिए हमने निर्णय लिया है कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने के बाद शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को एक साल की अप्रेंटिसशिप और 8,500 रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। हमारी कोशिश रहेगी कि इस एक साल में युवा अपनी कार्यकुशलता को बढ़ाकर उसी क्षेत्र में आगे बढ़ें, जिसकी उन्होंने प्रशिक्षण लिया है।”
उन्होंने कहा, “रोजगार का निर्माण करना किसी भी सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों ने बेरोजगारों को नजरअंदाज किया। पढ़े-लिखे बच्चों को रोजगार देना चाहिए था, लेकिन मौका मिलने के बाद भी दोनों सरकारें काम नहीं कर पाईं। कांग्रेस ने हमेशा जनता के लिए काम किया। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने बेहतरीन काम किया, जिसमें मैं खुद मंत्री था। आज दिल्ली में राजनीति सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की रह गई है, लेकिन अब लोग बेहतर विकल्प चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि आने वाले चुनावों में जनता कांग्रेस पार्टी को चुनेगी और सरकार बनाएगी।”
वहीं प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “हमने बहुत सोझ-समझकर ‘युवा उड़ान योजना’ पेश की है। ये योजना उन शिक्षित युवाओं के लिए है, जो बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। हम युवा उड़ान योजना के जरिए युवाओं को एक दिशा देना चाहते हैं। इस योजना के तहत पंजीकृत शिक्षित बेरोजगार युवाओं को हर महीने 8,500 रुपए मिलेंगे। हमारी सरकार की कोशिश रहेगी कि युवाओं का कौशल विकास भी हो, ताकि कौशल के मुताबिक उन्हें रोजगार मिल सके।”
इससे पहले दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली आए और लोगों से मिले, उसके बाद भी लोगों से मुलाकात करते रहे। उसी तरह ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली के लोगों से संवाद स्थापित किया। इन्हीं संवादों के आधार पर निष्कर्ष निकला कि केंद्र और दिल्ली सरकार की नीतियों ने युवाओं की कमर तोड़ रखी है। कांग्रेस युवाओं की ये तकलीफ समझती है, इसलिए हम उनके लिए अपनी तीसरी गारंटी लेकर आए हैं। सभी जानते हैं कि कांग्रेस जो कहती है, वो कर दिखाती है।
संतोष,  
कड़वा सत्य

Tags: 8500 रुपयेannouncementCongressevery monthgive 8500 rupeesyouthyouth Udaan schemeउड़ान योजनाएलानकांग्रेसघोषणायुवायुवाओंहर महीने
Previous Post

भारतीय महिला टीम ने आयरलैंड को 116 रनों से हराया

Next Post

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: स्कूल बनेंगे पहली सुरक्षा पंक्ति, नया पाठ्यक्रम और ध्यान सत्र शुरू
देश

नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: स्कूल बनेंगे पहली सुरक्षा पंक्ति, नया पाठ्यक्रम और ध्यान सत्र शुरू

January 9, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Clear
33 ° c
38%
3.6mh
43 c 33 c
Thu
42 c 28 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved