• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

कांग्रेस ने कोचिंग सेंटर की घटना को बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण

News Desk by News Desk
July 28, 2024
in देश
कांग्रेस ने कोचिंग सेंटर की घटना को बताया अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (कड़वा सत्य) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के पटेल नगर में आईएएस बनने का सपना लेकर कोचिंग कर रही तीन छात्राओं की कोचिंग सेंटर में पानी भरने से मृत्यु को आपराधिक लापरवाही बताते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और कहा कि इसकी जिम्मेदारी तय कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।
श्री खडगे ने कहा, “राजधानी दिल्ली में सरकार व प्रशासन की आपराधिक लापरवाही के चलते आईएएस कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन युवाओं की ज़िंदगी चले जाना बेहद दुःखद है। उनके परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएँ। इससे पहले पटेल नगर में जलभराव के कारण, करंट लग जाने से एक अन्य यूपीएससी अभ्यर्थी की जान चली गई। ख़बरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में आठ लोग की जान करंट लगने से गयी है।”
उन्होंने कहा, “दिल्ली को कांग्रेस ने अंतरराष्ट्रीश् स्तर का शहर बनाया था। आज भारत की राजधानी उदासीनता का दंश झेल रही है। आये दिन हादसे होते रहते हैं। देश की राजधानी में इस तरह का हादसा होना हम सभी के लिए अत्यंत चिंता की बात है। हमें हमारी राजधानी को बेहतर बनाना होगा ताकि हमारे नागरिक सुरक्षित रहें और यहाँ रहने व आनेवालों को ये भरोसा हो कि देश की राजधानी में उनकी उपेक्षा नहीं होगी।”
श्री गांधी ने कहा, “दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है।असुरक्षित निर्माण, लचर टाऊन प्लानिंग और हर स्तर पर संस्थाओं की गैरजवाबदेही की कीमत आम नागरिक अपना जीवन गंवा कर चुका रहा है। सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार और सरकारों का दायित्व है।”
श्रीमती वाड्रा ने कहा, “दिल्ली के एक कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मृत्यु की घटना हृदयविदारक है। दिवंगत आत्माओं एवं शोकाकुल परिजनों के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं। हाल ही में पटेल नगर में एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई थी। यह लापरवाही और अव्यवस्था की पराकाष्ठा है कि जो बच्चे दूर-दूर से यहां अपने सपने पूरे करने के लिए आते हैं, उनकी जिंदगी भी उनसे छिन रही है।”
उन्होंने कहा, “यह आपराधिक और गैर-जिम्मेदाराना है। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए और सबसे जरूरी है कि जिन इलाकों में प्रतियोगी छात्र रहते हैं, वहां से हर वो निर्माण, हर गतिविधि जो अवैध और जानलेवा है, उसे दुरुस्त करना चाहिए।”
कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “अपना भविष्य संवारने के लिए दिल्ली आए इन बच्चों के साथ बड़ा अपराध हुआ है। इसकी जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए और जो लोग पैसा कमाने के लिए अवैध तथा असुरक्षित तरीके से निर्माण कर युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।”
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “शुगर बढ़ने पर ट्वीट करने वाले लोग छात्रों की मौत पर ऑर्डर-ऑर्डर खेल रहे हैं। शर्म की बात है दिल्ली सरकार और एमसीडी की लापरवाही ने अब तक तीन से अधिक छात्रों की जान ले ली। पूरी रात से छात्र सड़कों पर इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं, जलभराव के कारण किसी छात्र की मौत का ये पहला मामला नहीं है। मैं बेहद दुखी हूँ और दिल्ली सरकार के लापरवाह रवैये से भयभीत हूँ, न जाने और कितने छात्रों की जान लेगी इनकी लापरवाही। मैं सभी छात्रों से मिलने पहुंच रहा हूँ।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: coaching centerCongressextremely unfortunateincidentअत्यंत दुर्भाग्यपूर्णकांग्रेसकोचिंग सेंटरघटना
Previous Post

सैनी ने पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को दी बधाई

Next Post

बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए: आप

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए: आप

बेसमेंट का व्यवसायिक इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों के लिए: आप

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved