• About us
  • Contact us
Friday, June 19, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sat
38 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग

News Desk by News Desk
March 29, 2024
in राजनीति
कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी: अनुराग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली/शिमला, 29 मार्च (कड़वा सत्य) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मोदी-सरकार के पिछले 10 वर्षों को आजाद भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में जिस स्पीड और स्केल के साथ काम हुआ है वह पहले के 60 वर्षों को मिलकर भी नहीं हुआ।
श्री ठाकुर ने कहा कि 2014 में भारत एक लड़खड़ाती और चरमराती अर्थव्यवस्था में गिना जाता था। आज हम विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और अगले तीन वर्षों में विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। वर्ष 2014 में समाचार मिलता था कि भारत की अर्थव्यवस्था गिर रही है। आज भारत विश्व में सबसे तेजी से प्रगति करने वाला बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज भारत को ब्राइट स्पॉट के रूप में देखा जाता है।
इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए श्री ठाकुर ने कहा, ‘‘2014 में देश में 74 एयरपोर्ट थे आज 150 एयरपोर्ट हैं। 2014 में मात्र पांच शहरों में मेट्रो थी आज 20 शहरों में मेट्रो है। 2014 में 384 के आसपास मेडिकल कॉलेज थे आज 700 से ज्यादा हैं। 2014 में 7 एम्स थे, आज 22 हैं। 2014 में यूनिवर्सिटीज की संख्या 450 थी, आज 1100 है। 2014 में 16 आईआईएम थे, आज 23 आईआईएम हैं। 2014 में 12 आईआईटी थे, आज 19 आईआईटी हैं। 2014 में देश में लगभग 96 हजार किलोमीटर हाईवे थे, आज 1.5 लाख किलोमीटर हाईवे हैं। 2014 में 3,20,000 किलोमीटर ग् ीण सड़क थी। आज 3,75,000 किलोमीटर नई ग् ीण सड़कें जोड़ दी गई हैं। 2014 में 0 वंदे भारत ट्रेन थी, आज 41 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। 2014 में मात्र 20,000 किलोमीटर रेलवे ट्रेक्स इलेक्ट्रीफाइड थे, आज पूरे रेलवे ट्रेक्स इलेक्ट्रीफाइड हैं। 2014 में उत्तर प्रदेश में मात्र 2- 4 एयरपोर्ट थे, आज 21 हैं। इनमें से आठ इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं।’’
कांग्रेस के पास पैसे ना होने संबंधी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री ठाकुर ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी है और इसके नेता ख़ुद को देश के क़ानून से ऊपर समझते हैं। देश का पहला रक्षा घोटाला 1947 में जीप घोटाला कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ। इन्हीं की सरकार के समय बोफोर्स घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला समेत अन्य कई घोटाले हुए।”
श्री ठाकुर ने भारत में बोलने की आजादी और मीडिया स्वतंत्रता पर बोलते हुए कहा, अगर आप इंदिरा जी का समय देखेंगे तो आपातकाल के समय मीडिया को दबाया गया, आम लोगों को भी दबाया गया और पॉलीटिकल पार्टी को भी दबाया गया। मगर आज मोदी जी के नेतृत्व वाले भारत में आम लोगों के साथ-साथ मीडिया सारे तरीके के सवाल पूछने के लिए स्वतंत्र है। अभिव्यक्ति की आजादी हमारे सोच और कार्यशैली में समाहित है। हम सदैव इसके लिए लड़े हैं और खड़े हैं।
विपक्षी नेताओं पर जांच एजेंसियों की कार्रवाई के ऊपर पूछे गए प्रश्न के जवाब में श्री ठाकुर ने कहा, ‘‘आज से 10 वर्ष पहले देश के आम लोग पूछते थे कि इन भ्रष्टाचारियों को कब सजा मिलेगी। आज जब भ्रष्टाचार के आरोपियों पर जांच एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो आप कहते हैं चुनाव के समय कार्रवाई हो रही है। आज से 10 महीने पहले जब मनीष सिसोदिया को जेल में डाला गया तब कौन से चुनाव थे?   सिंह को जब जेल में डाला गया तब कौन से चुनाव थे? सत्येंद्र जैन इतने दिनों से जेल में हैं, उन्हें जमानत नहीं मिल रही। उस समय कौन से चुनाव थे? सच्चाई यह है कि यह लोग भ्रष्टाचारी हैं और जांच एजेंसियां इनके खिलाफ स्वतंत्रता से कार्रवाई कर रही हैं। भारत में एक प्रकार से देखा जाए तो हर छह महीने में किसी न किसी राज्य में कोई चुनाव होता है। तो क्या इस सवाल के डर से भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई न हो? जब हम वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं तो विपक्ष उसे भी नामंजूर कर देता है। इसी प्रकार हम वन नेशन, वन टैक्स लाए तो यह कहते हैं इन्हें मंजूर नहीं। आज जीएसटी के कारण आम नागरिक को दामों में 5 से 7 प्रतिशत की कमी आई है। आज ट्रांसपोर्टेशन का टाइम कम हुआ है। फास्ट टैग के कारण टोल नाकों पर मात्र 43 सेकंड से कम का समय लगता है। पहले 743 सेकंड से ज्यादा लगते थे। जीएसटी से पहले टैक्स कलेक्शन 90 से 92 हजार करोड रुपए होता था। आज औसतन एक लाख 60 हजार करोड रुपए के ऊपर जीएसटी कलेक्शन होता है। इससे देश का खजाना भरा है। और देश का खजाना भरने से गरीबों और वंचितों को लाभ मिला है।’’
सं. 
कड़वा सत्य

Tags: 60 वर्षोंNew Delhi/ShimlaUnion Information and Broadcasting Ministअनुराग सिंह ठाकुरआजाद भारतइतिहास का सबसे बड़ा ‘ट्रांसफॉरमेशन डिकेड’ बताते कहाकाम हुआ वह पहलेकेंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा व खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल को मिली 145 करोड़ की सिंचाई परियोजनाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार बताया है। New Delhi/Shimlaजिस स्पीड और स्केलनयी दिल्ली/शिमलानहीं हुआपिछले 10 वर्षोंमोदी सरकार
Previous Post

रक्षा सचिव ने ओखा में होवरक्राफ्ट इकाई संरचना का किया उद्घाटन

Next Post

जब मंडी में प्राकृतिक आपदा आई तब कंगना कहां थीं: सिंह

Related Posts

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

May 15, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय
देश

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026
महिला विरोधी है केजरीवालः अनुराग
देश

महिला विरोधी है केजरीवालः अनुराग

January 25, 2025
मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल
देश

मोदी सरकार की विकास नीतियों में नदारद है आम लोगों का हित: राहुल

January 21, 2025
रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : खरगे
देश

रोजगार के नाम पर युवाओं को गुमराह कर रही है मोदी सरकार : खरगे

January 17, 2025
एकल, सरलीकृत जीएसटी कांग्रेस की गारंटी : राहुल
देश

एकल, सरलीकृत जीएसटी कांग्रेस की गारंटी : राहुल

September 27, 2024
Next Post
जब मंडी में प्राकृतिक आपदा आई तब कंगना कहां थीं: सिंह

जब मंडी में प्राकृतिक आपदा आई तब कंगना कहां थीं: सिंह

New Delhi, India
Friday, June 19, 2026
Sandstorm
35 ° c
35%
15.1mh
42 c 33 c
Sat
43 c 34 c
Sun

ताजा खबर

आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो बनाने की साजिश के मास्टरमाइंड को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

आप प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकात, पंजाब के मुख्यमंत्री को निशाना बनाकर फर्जी वीडियो बनाने की साजिश के मास्टरमाइंड को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग

June 18, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत दिलाई

नकली वीडियो के पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है; वीडियो में 1,191 फ्रेम हैं और एक भी फ्रेम मेरे किसी भी शारीरिक लक्षण से मेल नहीं खाता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

अंतरराज्यीय सहयोग से अपराधियों और गैंगस्टरों के ख़िलाफ पंजाब की लड़ाई हो रही मज़बूत

June 18, 2026
अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अतीत की बेअदबी की घटनाओं की गहन जांच की जाएगी और दोषी जेल जाएंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved