• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
40 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

किसान आंदोलन: दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की गुहार खारिज

News Desk by News Desk
March 4, 2024
in देश
किसान आंदोलन: दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की गुहार खारिज
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 04 मार्च (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की गुहार वाली एक याचिका सोमवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि संबंधित उच्च न्यायालय इस मामले से अवगत है।
न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ता ‘सिख चैंबर ऑफ कॉमर्स’ के प्रबंध निदेशक एग्नोस्टो थियोस के वकील से कहा कि वह (याचिकाकर्ता) केवल अखबारों की खबरों के आधार पर प्रचार के लिए ऐसी याचिका दायर न करें। पीठ ने वकील से कहा, “सावधान रहें। उच्च न्यायालय भी इसी तरह के मुद्दे से अवगत है और उसने निर्देश दिए हैं। हम किसी भी चीज पर कोई रुख नहीं अपना रहे हैं। ये जटिल मुद्दे हैं, अपना शोध करें।”
शीर्ष अदालत के याचिका पर विचार करने से इनकार के बाद याचिकाकर्ता के वकील ने याचिका वापस लेने को प्राथमिकता दी।
याचिका में दावा किया गया था कि किसानों को बिना किसी उचित कारण के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से रोकना संविधान के अनुच्छेद 19(1)(डी) के तहत प्रदत्त देशभर में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने के उनके अधिकार का उल्लंघन है। फरवरी में दायर अपनी याचिका में याचिकाकर्ता ने केंद्र सरकार के अलावा हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब और दिल्ली सरकारों और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पक्षकार बनाया था।
याचिका में यह भी दावा किया गया था कि उन राज्य सरकारों ने शांतिपूर्वक विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ आंसू गैस, रबर बुलेट छर्रों आदि के उपयोग जैसे आक्रामक और हिंसक उपायों को अपनाया, जिससे किसानों को गंभीर चोटें आई।
याचिका में दावा किया गया था कि, “राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किलेबंदी करके अपने ही शांतिपूर्ण नागरिकों के खिलाफ शत्रुतापूर्ण और हिंसक स्थिति पैदा की गई है। इस तरीके से किसानों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग करने की अनुमति नहीं देकर राज्य सरकारों द्वारा की गई कार्रवाइयों के कारण प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हिंसा हुई है।”
यह भी आरोप लगाया था कि शांतिपूर्ण किसानों को केवल अपने लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों के प्रयोग करने के लिए अपनी ही सरकार द्वारा आतंकवादियों जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ा। याचिका में कहा गया था कि किसानों ने 13 फरवरी को ‘दिल्ली चलो’ के अपने आह्वान के तहत स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने की अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया।
याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि आंदोलन के मद्देनजर, “केंद्र और राज्य सरकारों ने विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले लोगों को धमकाया। दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों, कंक्रीट की दीवारों आदि से रास्ते रोके गए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि किसान राष्ट्रीय राजधानी के क्षेत्र में प्रवेश न कर सकें।”
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया था कि दिल्ली की सीमाओं से सटे राज्यों से अपने निजी वाहनों से भी अपने अधिकारों के लिए विरोध प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को गिरफ्तार किया गया और हिरासत में लिया गया।
इसी तरह, प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों को विभिन्न राज्यों में हिरासत में लिया गया और उन्हें दूसरे राज्यों में भी भेजा गया, ताकि वे अन्य प्रदर्शनकारी किसानों से न मिले सकें।
बीरेंद्र, यामिनी

Tags: DelhidemonstrationFarmers movementpeacefulrejectedrequestकिसान आंदोलनखारिजगुहारदिल्लीप्रदर्शनशांतिपूर्ण
Previous Post

हथियारों के आयात पर निर्भरता घातक साबित हो सकती है: राजनाथ

Next Post

महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

Related Posts

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन
बॉलीवुड

एआर रहमान और एड शीरन ने चेन्नई में किया प्रदर्शन

February 6, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त
देश

दिल्ली हवाईअड्डे पर दो यात्रियों से 7.8 करोड़ मूल्य के 10 किलो सोने के सिक्के जब्त

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

महंगायी, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का किया जा रहा है काम: राहुल

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
40 ° c
21%
3.6mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved