• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
37 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की उम्मीद में बाजार ने लगाई ऊंची छलांग

News Desk by News Desk
June 5, 2024
in व्यापार
केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की उम्मीद में बाजार ने लगाई ऊंची छलांग
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 05 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद सहयोगी दलों के समर्थन से केंद्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने की उम्मीद में हुई चौतरफ़ा लिवाली की बदौलत पिछले दिवस के कोह  से उबरकर शेयर बाजार ने आज ऊंची छलांग लगाई।
मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने दम पर 240 सीटें जीती हैं। साथ ही अन्य सहयोगियों के समर्थन से केंद्र में एक बार फिर श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
इससे निवेशकों का भरोसा लौटा और उनकी निवेश धारणा मजबूत होने से बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 2303.19 अंक अर्थात 3.20 प्रतिशत की उड़ान भरकर 74,382.24 अंक हो गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 735.85 अंक यानी 3.36 प्रतिशत उछलकर 22,620.35 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह दिग्गज कंपनियों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे बीएसई का मिडकैप 4.41 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,585.97 अंक और स्मॉलकैप 2.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,277.55 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3918 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2597 में तेजी जबकि 1221 में गिरावट रही वहीं 100 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी 48 कंपनियां मजबूत जबकि शेष दो कमजोर रहीं।
बीएसई के सभी 20 समूहों में जबरदस्त लिवाली हुई। इससे दूरसंचार 6.01, धातु 5.36, कमोडिटीज 4.48, सीडी 4.29, ऊर्जा 2.38, एफएमसीजी 4.52, वित्तीय सेवाएं 4.10, हेल्थकेयर 3.45, इंडस्ट्रियल्स 1.53, आईटी 2.50, यूटिलिटीज 2.87, ऑटो 4.50, बैंकिंग 4.20, कैपिटल गुड्स 1.26, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 3.56, तेल एवं गैस 2.31, पावर 2.90, रियल्टी 2.48, टेक 2.70 और सर्विसेज समूह के शेयर 5.74 प्रतिशत उछल गए।
वहीं, विश्व बाजार का रुख मिलाजुला रहा। इससे ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.29 और जर्मनी का डैक्स 0.85 प्रतिशत चढ़ गया जबकि जापान का निक्केई 0.89, हांगकांग का हैंगसेंग 0.10 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.83 प्रतिशत गिर गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 949 अंक की तेजी लेकर 73,027.88 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 71,879.44 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। वहीं, इसके बाद शुरू हुई लिवाली के बल पर यह लगातार बढ़ता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में 74,534.82 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 72,079.05 अंक के मुकाबले 3.20 प्रतिशत की मजबूती के साथ 74,382.24 अंक हो गया।
इसी तरह निफ्टी भी 244 अंक की बढ़त के साथ 22,128.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 21,791.95 अंक के निचले जबकि 22,670.40 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले सत्र के 21,884.50 अंक की तुलना में 3.36 प्रतिशत की छलांग लगाकर 22,620.35 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर तेजी पर रहे। इनमें प्रमुख कंपनियों में इंडसइंड बैंक 7.75, टाटा स्टील 6.55, महिंद्रा एंड महिंद्रा 6.49, बजाज फाइनेंस 5.06, कोटक बैंक 4.89, एक्सिस बैंक 4.67, एचडीएफसी बैंक 4.62, हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.27, जेएसडब्ल्यू स्टील 4.20, सन फ़ार्मा 3.75, आईटीसी 3.59, एशियन पेंट 3.56, नेस्ले इंडिया 3.38, आईसीआईआई बैंक 3.31, विप्रो 3.29, मारुति 3.02, एचसीएल टेक 2.98, भारती एयरटेल 2.94, एनटीपीसी 2.88, टाटा मोटर्स 2.85, इंफ़ोसिस 2.57, टेक महिंद्रा 2.48, एसबीआई 1.86, रिलायंस 1.74, टीसीएस 0.83 और एलटी 0.20 शामिल है।
 
कड़वा सत्य

Tags: againCenterformationhighhopejumpedmarketModi governmentonceउम्मीदऊंचीएक बारकेंद्रछलांगफिरबननेबाजारमोदीलगाईसरकार
Previous Post

मोदी के आठ जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना

Next Post

राहुल मुश्किलों का बहादुरी से सामना करने वाले शख्स हैं : प्रियंका

Related Posts

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 18, 2026
मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 15, 2026
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी
देश

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी

May 15, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने
देश

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार
देश

Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार

October 6, 2025
लखनऊ का जीएसटी घोटाला — ‘दूसरी आज़ादी’ की असली क़ीमत
संपादकीय

लखनऊ का जीएसटी घोटाला — ‘दूसरी आज़ादी’ की असली क़ीमत

October 6, 2025
Next Post
राहुल मुश्किलों का बहादुरी से सामना करने वाले शख्स हैं : प्रियंका

राहुल मुश्किलों का बहादुरी से सामना करने वाले शख्स हैं : प्रियंका

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
9.4mh
42 c 31 c
Sat
42 c 33 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved