• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
38 °c
New Delhi
41 ° Wed
42 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कोलकाता में हो रहा है देश के सबसे बड़े मेट्रो प्लेटफॉर्म का निर्माण

News Desk by News Desk
October 23, 2024
in राजनीति
कोलकाता में हो रहा है देश के सबसे बड़े मेट्रो प्लेटफॉर्म का निर्माण
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कोलकाता में दम दम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास देश के सबसे बड़े मेट्रो प्लेटफॉर्म के निर्माण किया जा रहा जिसका काम मार्च 2025 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है।
कोलकाता में नोआपारा को 24 परगना के बारासात से जोड़ने वाली कोलकाता मेट्रो लाइन-4 (येलो लाइन) पर दमदम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास विमान बंदर मेट्रो जंक्शन (जय हिंद मेट्रो स्टेशन) का निर्माण किया जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि यह मार्च 2025 तक बन कर तैयार हो जाएगा जहां पर देश के सबसे बड़े मेट्रो प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है।
करीब 17 किलोमीटर दूरी वाली नोआपाड़ा-बारासात मेट्रो लाइन के निर्माण के पहले चरण नोआपाड़ा-हवाई अड्डा मेट्रो लाइन को बनाया जा रहा है। नोआपाड़ा और हवाई अड्डा मेट्रो लाइन की कुल दूरी सात किमी है और इसका निर्माण आरवीएनएल, सेनबो, और आईटीडी द्वारा किया जा रहा है।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से करीब 130 मीटर की दूरी पर स्थित इस जंक्शन का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों को काफी सहुलियत होगी और एस्प्लेनड से हवाई अड्डा की दूरी तय करने में काफी समय की बचत होगी।
इस मेट्रो लाइन के निर्माण और इसकी विशेषताओं के बारे में मंगलवार को कोलकाता मेट्रो के अधिकारियों ने मीडियाकर्मियों को जानकारी दी। इस दौरान पूर्वी रेलवे एवं कोलकाता मेट्रो के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कौशिक मित्रा ने बताया, ‘कोलकाता मेट्रो एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने की ओर अग्रसर है और वह है जय हिंद मेट्रो जंक्शन पर देश के सबसे बड़े मेट्रो प्लेटफॉर्म का निर्माण करना।’ उन्होंने बताया कि इस जंक्शन पर कुल पांच प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है और यह पहला मौका है, जब भारत में इतने बड़े प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक देश में किसी भी मेट्रो स्टेशन पर एक ही लाइन पर पांच प्लेटफॉर्मों का निर्माण नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि जय हिंद मेट्रो जंक्शन के निर्माण का कार्य मार्च 2025 तक पूरा हो जाएगा और कोलकाता मेट्रो के नाम एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कोलकाता मेट्रो देश का एक मात्र ऐसा मेट्रो है जिसका परिचालन रेल मंत्रालय करता है। देश के अन्य हिस्सा में मेट्रो सेवा निगमों द्वारा संचालित होती हैं।
संतोष ,  
कड़वा सत्य

Tags: Dum DumInternational AirportKolkatanearNetaji Subhash Chandra Bosethe countryअंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डाउम्मीदकोलकाताजिसका कामदम दमदेशनिर्माणनेताजी सुभाष चंद्र बोसपासपूरा हो जानेमार्च 2025 तकमेट्रो प्लेटफॉर्मसबसे बड़े
Previous Post

सेना का दो दिन का रक्षा संवाद ‘चाणक्य’ कल से, राजनाथ करेंगे उद्घाटन

Next Post

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

Related Posts

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन
देश

Kolkata Hotel Fire: होटल में आग लगने से 14 लोगों ने गंवाई जान; जांच के लिए SIT का गठन

April 30, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
सुशासन, शिक्षा और नवाचार से बेहतर दिल्ली का निर्माण हो सकता है: सक्सेना
देश

सुशासन, शिक्षा और नवाचार से बेहतर दिल्ली का निर्माण हो सकता है: सक्सेना

February 4, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले
विदेश

कैरेबियाई देश सेंट किट्स एंड नेविस के पास जहाज पर 19 शव मिले

February 1, 2025
Next Post
श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराया

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Mist
38 ° c
17%
9mh
47 c 34 c
Wed
47 c 37 c
Thu

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved