• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

गाजा में इज़रायली हमलों में 44 फ़िलिस्तीनी मारे गए

News Desk by News Desk
July 17, 2024
in विदेश
गाजा में इज़रायली हमलों में 44 फ़िलिस्तीनी मारे गए
Share on FacebookShare on Twitter

गाजा 17 जुलाई (कड़वा सत्य) दक्षिणी, मध्य और उत्तरी गाजा पट्टी में मंगलवार को इज़रायली हवाई हमलों में कम से कम 44 फ़िलिस्तीनी मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
सूत्रों ने बताया कि एक इज़रायली विमान ने खान यूनिस के पश्चिम में अल-मवासी क्षेत्र में अल-अतर क्षेत्र पर बमबारी की जहां विस्थापित परिवारों के रहने के लिए तंबू थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिलाओं सहित कई शव खून से लथपथ ज़मीन पर पड़े थे। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए नागरिक वाहन इस्तेमाल कर रहे थे।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को एक बयान में कहा इज़रायली सेना ने अल-मवासी में विस्थापितों के खिलाफ़ भयानक नरसंहार किया, जिसमें 17 फ़िलिस्तीनी मारे गए और 26 से अधिक घायल हो गए।
इस बीच इजरायली विमानों ने मध्य गाजा में अल-नुसेरत शरणार्थी शिविर में संयुक्त राष्ट्र राहत और वर्क्स एजेंसी फॉर फिलिस्तीन रिफ्यूजीज इन द नियर ईस्ट (यूएनआरडब्ल्यूए) स्कूल पर कम से कम एक रॉकेट से निशाना साधा।
सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि इजरायली विमानों ने अल-नुसेरत शिविर के दक्षिण में विस्थापित परिवारों के आवास वाले अल-रज़ी स्कूल पर बमबारी की।
स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना किसी चेतावनी के किए गए हवाई हमले ने स्कूल के कुछ हिस्सों को नष्ट कर दिया।
चिकित्सा सूत्रों ने बताया कि इजरायली गोलाबारी में 23 लोग मारे गए और 73 अन्य घायल हो गए जिन्हें अलग-अलग चोटों के साथ अस्पताल ले जाया गया।
इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इजरायली वायु सेना ने नुसेरत के क्षेत्र में यूएनआरडब्ल्यूए स्कूल में काम कर रहे आतंकवादियों पर हमला किया।
इसके अलावा आईडीएफ ने पश्चिमी खान यूनिस में इस्लामिक जिहाद की नौसेना इकाई में एक कंपनी कमांडर पर हमला किया।
यूएनआरडब्ल्यूए ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर कहा कि पिछले 10 दिनों में उसके पांच स्कूलों पर हमला किया गया है। शरणार्थी एजेंसी ने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र की सुविधाओं को हर समय संरक्षित किया जाना चाहिए। उनका इस्तेमाल कभी भी सैन्य या लड़ाई के उद्देश्यों के लिए नहीं किया जाना चाहिए।’
उन्होंने कहा ‘गाजा में कोई भी सुरक्षित नहीं है, चाहे वे कहीं भी हों। गाजा के लोग बच्चे, महिलाएँ और पुरुष हैं जिन्हें जीने का अधिकार है।’
फ़िलिस्तीनी चिकित्सा स्रोतों के अनुसार मंगलवार को भी उत्तरी गाजा में बेत लाहिया के बाहरी इलाके में शेख जायद गोल चक्कर पर एक सभा को निशाना बनाकर किए गए एक इज़रायली हमले में चार फ़िलिस्तीनी मारे गए और पाँच अन्य घायल हो गए। इस घटना पर इज़राइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई।
उल्लेखनीय है कि इजरायल ने सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजरायल में हमास के हमले का जवाब देने के लिए गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर आक्रमण शुरू किया। हमले के दौरान लगभग 1,200 लोग मारे गए और 250 से अधिक बंधक बना लिए गए।
गाजा स्थित स्वास्थ्य अधिकारियों ने तीन इजरायली हमलों से पहले मंगलवार को एक बयान में कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान इजरायली सेना की कार्रवाई में 49 लोग मारे गए और 69 अन्य घायल हो गए, जिससे अक्टूबर 2023 की शुरुआत में फिलिस्तीनी-इजरायल संघर्ष शुरू होने के बाद से कुल मौतों की संख्या 38,713 और घायलों की संख्या 89,166 हो गई।
 
कड़वा सत्य/शिन्हुआ

Tags: 44 Palestinians killed44 फ़िलिस्तीनी मारे गएattacksGazaIsraeliइज़रायलीगाजाहमलों
Previous Post

दक्षिणी पेरू में बस दुर्घटना में 21 लोगों की मौत

Next Post

चीन हंगरी के साथ मिलकर यूक्रेन में राजनीतिक समाधान में सहयोग करने के लिए तैयार-वांग

Related Posts

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र
विदेश

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र

February 4, 2025
युद्धविराम के पहले चरण के बाद गाजा में युद्ध फिर से शुरू नहीं होगा: हमास के वरिष्ठ अधिकारी
विदेश

युद्धवि  के पहले चरण के बाद गाजा में युद्ध फिर से शुरू नहीं होगा: हमास के वरिष्ठ अधिकारी

February 4, 2025
हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की
विदेश

हमास ने गाजा में मानवतावादी संकट की चेतावनी दी, अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई की अपील की

February 3, 2025
गाजा नागरिकों ने ट्रम्प के स्थानांतरण प्रस्ताव का किया विरोध
विदेश

गाजा नागरिकों ने ट्रम्प के स्थानांतरण प्रस्ताव का किया विरोध

February 2, 2025
गाजा में 64 शव बरामद , नागरिक सुरक्षा ने गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी
विदेश

गाजा में 64 शव ब द , नागरिक सुरक्षा ने गंभीर मानवीय संकट की चेतावनी दी

February 2, 2025
यूक्रेन पर रूसी हमलों में छह लोगों की मौत , 16 घायल
विदेश

यूक्रेन पर रूसी हमलों में छह लोगों की मौत , 16 घायल

February 2, 2025
Next Post
चीन हंगरी के साथ मिलकर यूक्रेन में राजनीतिक समाधान में सहयोग करने के लिए तैयार-वांग

चीन हंगरी के साथ मिलकर यूक्रेन में राजनीतिक समाधान में सहयोग करने के लिए तैयार-वांग

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
6.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved