• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

गाजा शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में 70 लोगों की मौत

News Desk by News Desk
December 25, 2023
in विदेश
गाजा शरणार्थी शिविर पर इजरायली हवाई हमले में 70 लोगों की मौत
Share on FacebookShare on Twitter

गाजा, 25 दिसंबर (कड़वा सत्य) मध्य गाजा पट्टी में अल-मगाजी शरणार्थी शिविर पर इजराइली हवाई हमले में रविवार को कम से कम 70 फिलिस्तीनी मारे गए।
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता, अशरफ अल-केदरा ने एक बयान में कहा कि भीड़भाड़ वाले आवासीय इलाके में हवाई हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इजरायली बल शिविरों के बीच मध्य क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर बमबारी कर रहे हैं, जो एम्बुलेंस और नागरिक वाहनों को गंतव्य तक पहुंचने से रोकता है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक मारे गए लोगों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे हैं और वर्तमान में स्थानीय अस्पतालों में ज्यादा घायलों का इलाज करना मुश्किल है। अल-मगाजी शरणार्थी शिविर के अलावा, इजरायली सेना ने मध्य गाजा के अल-बुरेज शरणार्थी शिविर और दक्षिणी शहर खान यूनिस पर भी हमला किया।
फिलिस्तीन रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने स्थानीय समयानुसार रविवार मध्य रात्रि एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर कहा, “इजरायल द्वारा तीव्र हवाई हमला किए जाने के कारण अल-बुरेज, अल-मगाजी और अल-नुसीरत के शिविरों के बीच मुख्य सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे एम्बुलेंस और बचाव दलों के कार्यों में बाधा उत्पन्न हो रही है।”
अल जज़ीरा के अनुसार, अल-मगाज़ी उन स्थानों में से एक है जिसे इजरायली सेना ने गाजा में फिलिस्तीनियों को सबसे पहले खाली करने के लिए कहा था और यह शिविर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है।
फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी डब्ल्यूएएफए के अनुसार, पिछले महीने इजरायल ने अल-मगाजी पर बमबारी की थी, जिसमें 51 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी जिसमें अधिकांश महिलाएं और बच्चे शामिल थे जबकि कई अन्य घायल हुए थे।
फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) ने कहा कि 17 अक्टूबर को, अल-मगाजी में उसके स्कूलों में से एक को निशाना बनाया गया, जिसमें लगभग 4,000 विस्थापित लोग शरण ले रहे थे। परिणामस्वरुप, आठ लोग मारे गए और 40 घायल हुए, जिनमें यूएनआरडब्ल्यूए के तीन कर्मचारी भी शामिल थे।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने कहा कि गाजा शरणार्थियों के सबसे छोटे शिविरों में से एक अल-मगाजी की विशेषता संकरी गलियां और उच्च जनसंख्या घनत्व है, जिसमें 0.6 वर्ग किमी में लगभग 30 हजार लोग रहते हैं।
गाजा स्थित स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 07 अक्टूबर को संघर्ष शुरू होने के बाद से इजरायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या बढ़कर 20,424 हो गई है, और 54,036 अन्य घायल हुए हैं।
इस बीच इजरायली सेना ने कहा कि पिछले सप्ताहांत गाजा में कुल 15 इजरायली सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिससे गाजा में जमीनी हमले के दौरान मारे गए इजरायली सैनिकों की कुल संख्या 154 हो गई है, जिसे 07 अक्टूबर को हमास के हमले का बदला लेने के लिए शुरू किया गया था, जिसमें लगभग 1,200 इजरायली मारे गए थे और 200 से ज्यादा लोग बंधक बनाए गए थे।
अभय डेस्क

Tags: 70 people70 लोगोंcampGazaIsraeli airstrikekilledrefugeeइजरायलीगाजा शरणार्थी शिविरमौतहवाई हमले
Previous Post

विकसित भारत के लिए स्वास्थ्य का समग्र दृष्टिकोण आवश्यक : मांडविया

Next Post

मुगल-ए-आजम का संगीत देने से मना कर दिया था नौशाद ने

Related Posts

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल
राजनीति

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
विदेश

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

February 5, 2025
मोरक्को नाव हादसा,40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत, 13 की पहचान
विदेश

मोरक्को नाव हादसा,40 से अधिक पाकिस्तानियों की मौत, 13 की पहचान

February 4, 2025
राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र
विदेश

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र

February 4, 2025
Next Post
मुगल-ए-आजम का संगीत देने से मना कर दिया था नौशाद ने

मुगल-ए-आजम का संगीत देने से मना कर दिया था नौशाद ने

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
14%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved