• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

गुणवत्ता पर ध्यान देकर ब्रांड इंडिया को मजबूत करें विनिर्माता: गोयल

News Desk by News Desk
September 30, 2024
in देश
गुणवत्ता पर ध्यान देकर ब्रांड इंडिया को मजबूत करें विनिर्माता: गोयल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (कड़वा सत्य) “मेक इन इंडिया” पहल के एक दशक पूरे होने पर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यहां भारतीय उद्योग जगत के साथ एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के अनुरूप स्वास्थ्य प्रथाओं के माध्यम से ब्रांड इंडिया को बढ़ावा देने के लिए उच्च गुणवत्ता वाले सामानों के उत्पादन को प्राथमिकता देने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया।
श्री गोयल ने इस अवसर पर विनिर्माण उद्योग से “शून्य पर्यावरणीय प्रभाव” और “शून्य त्रुटि” के साथ मेक इन इंडिया अभियान को तेजी से आगे बढ़ने का आह्वान किया।
उन्होंने इस संवाद सत्र में 140 से अधिक पीएलआई लाभार्थी कंपनियों के सीईओ के साथ बातचीत करते हुए, उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत उनकी उपलब्धियों को उत्साह जनक बताया।
श्री गोयल ने पीएलआई लाभार्थी कंपनियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएलआई योजना के तहत काम कर रही कंपनियां महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा देने, नौकरियां पैदा करने और भारत को विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक शक्ति के रूप में स्थापित करने में सहायक रहे हैं।उन्होंने कंपनियों के सीईओ से भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपने उत्पादों में घरेलू मूल्यवर्धन बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। श्री गोयल ने उद्योग जगत से इस संबंध में घरेलू विनिर्माताओं का समर्थन करने का भी आग्रह किया।
तीन घंटे की लंबी बातचीत के दौरान, लाभार्थी कंपनियों के सीईओ ने पीएलआई योजनाओं पर अपने दृष्टिकोण साझा किए, योजनाओं की प्रभावशीलता में सुधार और कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए अपने अनुभवों, सफलता की कहानियों और सुझावों में मूल्यवान अंतर्दृष्टि प्रदान की।
बातचीत के बीच सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री के मन की बात के प्रसारण के 114वें संस्करण को देखा, जिसमें श्री मोदी ने बताया कि कैसे “मेक इन इंडिया” अभियान ने भारत को एक विनिर्माण महाशक्ति बनाने में योगदान दिया है जिसके परिणामस्वरूप निर्यात में वृद्धि हुई है। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, रक्षा, कपड़ा, विमानन, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में भारत मजबूत हुआ है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश अब “गुणवत्ता: वैश्विक मानकों के उत्पाद” और “वोकल फॉर लोकल: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने” पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।
बैठक के दौरान पीएलआई योजनाओं की समग्र उपलब्धि पर भी चर्चा की गई।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार पीएलआई योजना के टारगेट अंतर्गत वास्तविक निवेश 1.46 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है और अगले साल तक यह दो लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। इस प्रोत्साहन योजना इसके परिणामस्वरूप उत्पादन/बिक्री 12.50 लाख करोड़ रुपए तक बढ़ गई है और लगभग 9.5 लाख (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रोजगार सृजन हुआ है जिसके जल्द ही 12 लाख तक पहुंचने की उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मास्यूटिकल्स और खाद्य प्रसंस्करण जैसे प्रमुख क्षेत्रों की पीएलआई इकाइयों के पर्याप्त योगदान के साथ इस योजना में कुल मिलाकर निर्यात कारोबार भी चार लाख करोड़ रुपए का रहा है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: "Make in India"initiative completes aNew Delhiआग्रहउच्च गुणवत्ता सामानों उत्पादनएक बैठकध्यान केंद्रितनयी दिल्लीपहल एक दशक पूरेपीयूष गोयलप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीप्राथमिकताब्रांड इंडिया बढ़ावाभारतीय उद्योग जगतवाणिज्य और उद्योग मंत्रीस्वास्थ्य प्रथाओं‘मेक इन इंडिया’
Previous Post

प्रियंका सिंह और माही श्रीवास्तव का देवीगीत ‘माई लाईलू आसनवा’ रिलीज

Next Post

बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज

बंगलादेश में डेंगू के सबसे अधिक दैनिक मामले दर्ज

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
33 ° c
71%
8.6mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved