• About us
  • Contact us
Monday, May 25, 2026
38 °c
New Delhi
40 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

गोयल ने की बेल्जियम के मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन के साथ की बैठक, उद्योग जगत के दिग्गजों से भी मिले

News Desk by News Desk
January 21, 2025
in व्यापार
गोयल ने की बेल्जियम के मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन के साथ की बैठक, उद्योग जगत के दिग्गजों से भी मिले
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (कड़वा सत्य) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने ब्रुसेल्स में मंगलवार को बेल्जियम के विदेश, यूरोपीय कार्य और विदेश व्यापार मंत्री बर्नार्ड क्विंटिन से मुलाकात की और द्विपक्षीय व्यापार तथा निवेश संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक में भारत और बेल्जियम के बीच लोकतंत्र, कानून के शासन और स्वतंत्र न्यायपालिका के साझा मूल्यों पर आधारित दीर्घकालिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर बल दिया गया। विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और इस साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए नई संभावनाओं पर बातचीत की।
बेल्जियम यूरोपीय संघ (ईयू) का एक महत्वपूर्ण सदस्य है और 2023-2024 में भारत-बेल्जियम व्यापार के 15.07 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक का था। बेल्जियम से भारत में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) 3.94 अरब डॉलर से अधिक रहने का अनुमान है।
श्री गोयल और क्विंटिन की बीतचीत में बेल्जियम की विदेशी व्यापार पर निर्भरता और एक गतिशील, बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत की पहचान को रेखांकि करते हुए कहा कि ये तथ्य दोनों पक्षों के बीच सहयोग का महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करते हैं। दोनों नेताओं ने द्व्यापार को दोनों देशों की भागीदारी का आधार मानते हुए इस बात पर सहमति जतायी कि स्वस्थ आर्थिक वृद्धि के लिए दोनों पक्षों को व्यापार में विविधता लाने और आर्थिक कूटनीति को गहरा की गहनता को और विस्तार देना चाहिए।
विज्ञप्ति के अनुसार इस बैठक में दोनों मंत्रियों ने यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) कड़वा सत्य की प्रगति पर भी चर्चा की और कड़वा सत्य को सुव्यवस्थित करने तथा आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापार मुद्दों को प्राथमिकता देने के महत्व पर बल दिया।
इस बैठक में अक्षय ऊर्जा, जीवन विज्ञान, बुनियादी ढांचे, डिजिटल प्रौद्योगिकी और खाद्य उत्पादों जैसे उभरते क्षेत्रों को सहकार्य के प्रमुख क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया। बेल्जियम ने अपने व्यापार संबंधों में विविधता लाने के लिए भारत के साथ रणनीतिक साझेदार के रूप में जुड़ने की अहमियत को स्वीकार किया।
इस बातचीत में औषधियों और कृषि-उत्पादों के पारस्परिक व्यापार में लिए विनियामकीय बाधाओं और अनुमोदन प्रक्रियाओं की चुनौतियों से निपटने पर भी चर्चा की गई। दोनों पक्षों ने इन चुनौतियों का बातचीत के माध्यम से इन चुनौतियों से निपटने पर सहमति व्यक्त की।
इस बैठक का समापन व्यापार मुद्दों को सुलझाने के लिए मजबूत तंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। दोनों मंत्रियों ने एक मजबूत और पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। यह उच्च स्तरीय बैठक भारत-बेल्जियम व्यापार संबंधों को आगे बढ़ाने तथा आर्थिक विकास एवं सतत विकास के लिए उनके साझा दृष्टिकोण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
श्री गोयल ने वहां यूरोपीय व्यापार जगत के दिग्गजों, हीरा उद्योग के प्रतिनिधियों और समुद्री सेवाओं, सौर ऊर्जा, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, अपशिष्ट परिशोधन और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्रों में निवेशकों के साथ भी बातचीत की।
  कड़वा सत्य

Tags: Belgium Foreign AffairsBernard QuentinBrusselsCommerce and Industry MinisterEuropean AffairsForeign Trade MinistermeeNew DelhiPiyush Goyalनयी दिल्लीपीयूष गोयलबर्नार्ड क्विंटिनबेल्जियम विदेशब्रुसेल्समुलाकातयूरोपीय कार्यवाणिज्य एवं उद्योग मंत्रीविदेश व्यापार मंत्री
Previous Post

भाजपा आई तो राक्षसों की तरह दिल्ली के झुग्गीवालों को निगल जाएगी: केजरीवाल

Next Post

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ बुधवार को

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ बुधवार को

‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना की 10वीं वर्षगांठ बुधवार को

New Delhi, India
Monday, May 25, 2026
Mist
38 ° c
23%
13mh
46 c 34 c
Tue
47 c 35 c
Wed

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved