• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
36 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

घटते मतदान के बीच चुनाव में दिग्गजों के सामने भीषण गर्मी भी चुनौती

News Desk by News Desk
April 28, 2024
in राजनीति
घटते मतदान के बीच चुनाव में दिग्गजों के सामने भीषण गर्मी भी चुनौती
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल, 28 अप्रैल (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के साथ ही पूरे देश की तरह मध्यप्रदेश में भी भीषण गर्मी की चुनौती के बीच तीसरे चरण के मतदान ने दस्तक दे दी है। हाल में संपन्न दो चरणों में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में लगातार घटता मतदान भी चुनावी रण में उतरे दिग्गजों के साथ राजनीतिक दलों के लिए चुनौती बन सकता है।
मध्यप्रदेश में तीसरे चरण में नौ लोकसभा सीटों मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, राजगढ़, विदिशा, सागर, भोपाल और बैतूल में सात मई को मतदान होना है। इनमें से तीन सीटें विदिशा, गुना और राजगढ़ राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाओं का सबब बनी हुई हैं। विदिशा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ध्वज तले चुनाव मैदान में हैं, तो गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र राज्य के एक और पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह के भाग्य का फैसला भी तीसरे चरण के मतदान में हो जाएगा।
श्री सिंह राजगढ़ से तीन दशक पहले भी सांसद रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं। वे पिछला लोकसभा चुनाव भोपाल संसदीय क्षेत्र से लड़े, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। मौजूदा हालातों में पार्टी ने उन्हें भोपाल से सटी राजगढ़ से चुनावी मैदान में फिर उतार दिया। राजगढ़ में उनका मुख्य मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद रोडमल नागर से है। इन दोनों समेत यहां से इस बार 15 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विदिशा संसदीय क्षेत्र की राज्य ही नहीं देश के सबसे हाईप्रोफाइल क्षेत्रों में गणना होती है। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी चुनाव जीत चुके हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी यहां से सांसद रह चुकी हैं। भाजपा ने अपने इस गढ़ से इस बार एक बार फिर श्री चौहान पर भरोसा जताया है, जो यहां से पहले भी सांसद रह चुके हैं। उनका सामना कांग्रेस के सांसद रहे प्रतापभानु शर्मा से है। विदिशा से कुल 13 उम्मीदवार मैदान में हैं।
विदिशा संसदीय क्षेत्र को भाजपा का गढ़ इसलिए भी माना जाता है, क्योंकि इस संसदीय क्षेत्र पर पार्टी के प्रत्याशी बेहद बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त करते रहे हैं। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने सामने चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस के दिग्गज नेता लक्ष्मण सिंह को लगभग चार लाख से अधिक मतों से पराजित किया। इसके बाद पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने यहां रमाकांत भार्गव को उतारा, जिन्होंने कांग्रेस के शैलेंद्र पटेल को लगभग पांच लाख से अधिक मतों से हराया। पिछले चुनाव में श्री भार्गव देश भर में उन सांसदों में शामिल थे, जो सबसे ज्यादा मताें से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे।
गुना संसदीय क्षेत्र पर इस बार दोनों ही दलों ने ‘दलबदलुओं’ पर भरोसा जताया है। भाजपा ने इस बार यहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उतारा है। उनका सामना कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से होगा। श्री सिंधिया पिछली बार इस सीट से कांग्रेस के ध्वज तले चुनावी मैदान में उतरे थे, उनका सामना भाजपा के के पी यादव से हुआ था, लेकिन श्री सिंधिया श्री यादव के हाथों पराजित हो गए थे। मार्च 2020 में श्री सिंधिया कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए और पार्टी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बना दिया। इसके बाद पार्टी ने उन्हें अब यहां से लोकसभा की उम्मीदवारी दे दी। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी यादवेंद्र सिंह यादव भी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं, जो विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस में चले गए और अब कांग्रेस ने उन्हें यहां से लोकसभा का प्रत्याशी बना दिया। गुना संसदीय क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
आने वाले चरण में इन सभी क्षेत्रों में भीषण गर्मी इन सभी प्रत्याशियों के लिए बड़ी चुनौती बन कर उभर सकती है। राज्य के इन सभी संसदीय क्षेत्रों में इन दिनों तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जो अभी लगभग इतना ही बना रहने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इन परिस्थितियों में भी सभी आला नेता लगातार चुनाव प्रचार पर हैं और अपने संसदीय क्षेत्रों की सभी विधानसभाओं तक पहुंचने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे। लेकिन मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक पहुंचाना भी एक बड़ी चुनौती है।
वहीं पिछले दो चरण में राज्य में मतदान का प्रतिशत लगातार गिरने से भी मतदान से जुड़ी एजेंसियों के साथ ही प्रत्याशियों के माथे पर चिंता के बल पड़ रहे हैं। राज्य में पहले चरण के लोकसभा चुनाव में छह संसदीय क्षेत्रों में 19 अप्रैल को 67़ 75 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि इन्हीं क्षेत्रों में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में औसतन 75़ 07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। पहले चरण के मतदान में लगभग सात प्रतिशत गिरावट के बाद निर्वाचन आयोग ने दूसरे चरण में मतदान बढ़ाने के लिए काफी प्रयास किए। इसी तरह के प्रयास सत्तारूढ़ दल भाजपा और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं ने भी किए।
इसके बावजूद राज्य में दूसरे चरण में शुक्रवार को छह संसदीय क्षेत्राें के एक करोड़ 11 लाख 62 हजार से अधिक मतदाताओं में से औसतन 58़ 35 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। होशंगाबाद में 66़ 72 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके अलावा दमोह में 56़ 4, खजुराहो में 56़ 91, रीवा में 49़ 49, सतना में 61़ 33 और टीकमगढ़ में 59़ 31 फीसदी मतदान हुआ है। वर्ष 2019 की तुलना में यह मतदान औसतन आठ प्रतिशत कम है।
राजनैतिक प्रेक्षकों का मानना है कि दो चरणों में मतदान का प्रतिशत अपेक्षाकृत कम रहने से सत्तारूढ़ दल भाजपा के रणनीतिकारों की चिंताएं बढ़ना स्वाभाविक है। उनके संगठन ने मतदान बढ़ाने के लिए भरसक प्रयास किए। पहले चरण में मतदान कम होने के बाद दूसरे चरण में मतदाताओं को घर से निकालकर मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए संगठन में उच्च स्तर पर भी प्रयास हुए। इसके बावजूद अपेक्षाकृत कम मतदान सबके लिए चिंता का सबब होना स्वाभाविक है। प्रेक्षक यह भी स्वीकारते हैं कि भीषण गर्मी भी मतदान की मौजूदा स्थिति का एक कारण हो सकता है, लेेकिन वास्तव में मतदाताओं के मन में क्या है, इसका खुलासा चार जून का नतीजों के बाद ही पता चल सकेगा। अभी सिर्फ कयासबाजी कर सकते हैं।
दूसरी ओर कांग्रेस के नेता कम मतदान को सत्तारूढ़ दल भाजपा के खिलाफ मतदाताओं की कथित बेरुखी के रूप में प्रदर्शित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
राज्य में तीसरे चरण में 07 मई को नौ सीटों पर मतदान के बाद अंतिम और चौथे चरण में 13 मई को आठ संसदीय क्षेत्रों में मतदान होगा।
गरिमा प्रशांत
कड़वा सत्य

Tags: BhopalLok Sabha electionsMadhya Pradesh like the entire countrysecond phase of votingsevere heat challengethird phasevoting knocksतीसरे चरणदूसरे चरण मतदानपूरे देश तरह मध्यप्रदेशभीषण गर्मी चुनौतीभोपालमतदान दस्तकलोकसभा चुनाव
Previous Post

सोनू सूद ने अरिजीत सिंह को फतेह में अपनी मैजिकल वॉइस देने के लिए धन्यवाद कहा

Next Post

फिल्म बैड न्यूज में कॉमेडी करते नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

Related Posts

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
सोनिया की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव
राजनीति

  की टिप्पणी अपमानजनक, देश से मांगें माफी: यादव

February 1, 2025
यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की
राजनीति

यादव ने जापान में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पाजंलि अर्पित की

January 30, 2025
नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के 15 लाख से अधिक हितग्राहियों को करेंगे सम्पत्ति कार्ड वितरित
राजनीति

नरेन्द्र मोदी मध्यप्रदेश के 15 लाख से अधिक हितग्राहियों को करेंगे सम्पत्ति कार्ड वितरित

January 18, 2025
मोहन यादव ने हरिवंश राय बच्चन को श्रद्धांजलि अर्पित की
राजनीति

मोहन यादव ने हरिवंश राय बच्चन को  ंजलि अर्पित की

January 18, 2025
आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन का निर्णय अभिनंदनीय: यादव
राजनीति

आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के गठन का निर्णय अभिनंदनीय: यादव

January 17, 2025
Next Post
फिल्म बैड न्यूज में कॉमेडी करते नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

फिल्म बैड न्यूज में कॉमेडी करते नजर आयेंगी तृप्ति डिमरी

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
36 ° c
37%
9mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved