• About us
  • Contact us
Thursday, June 4, 2026
31 °c
New Delhi
34 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

चार जून को जनता के अच्छे दिन आएंगे, मोदी जी जाएंगे-गोपाल राय

News Desk by News Desk
May 9, 2024
in देश
चार जून को जनता के अच्छे दिन आएंगे, मोदी जी जाएंगे-गोपाल राय
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 09 मई (कड़वा सत्य) आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि जब चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे तब देश की जनता के अच्छे दिन आएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे।
श्री गोपाल राय ने गुरुवार को नयी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के मालवीय नगर विधानसभा में ‘जेल का जवाब वोट से’ अभियान के तहत संकल्प सभा में कहा कि चार जून को चुनाव के परिणाम आएंगे। उस दिन देश की जनता के अच्छे दिन आएंगे और श्री मोदी जाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फर्जी मामले में जेल में डालकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खुद दिल्ली में अपनी हार सुनिश्चित कर दी है। दिल्लीवालों ने श्री केजरीवाल को मुख्यमंत्री चुना है। उनके जेल जाने के बाद दिल्ली की जनता खुद चुनाव लड़ रही है और भाजपा को जेल का जवाब वोट से देगी।
उन्होंने कहा कि देश में तीन चरणों के चुनाव हो चुके हैं। पूरे देश से खबर आ रही है कि इस बार पूरा देश कह रहा है कि अच्छे दिन आने वाले हैं और श्री मोदी इस लोकसभा चुनाव से जाने वाले हैं। देश का नौजवान सड़कों पर अपनी डिग्रियां लिए घूम रहा है और पूछ रहा है दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ। देश में महंगाई क्यों बढ़ रही है, मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार क्यों हुआ, देश के अन्नदाता किसान के लिए कीले क्यों बिछाई गई। एक तरफ भाजपा के नेता अबकी बार 400 पार का नारा लगा रहे हैं तो दूसरी तरफ देश की जनता अबकी बार भाजपा की हार का नारा लगा रही है।
आप नेता ने कहा कि पूरे देश से खबर आ रही है कि भाजपा तमिलनाडू, पश्चिम बंगाल, बिहार और महाराष्ट्र में हार रही है। पूरे देश से भाजपा के हार के संकेत मिल रहे हैं। जितना हार की खबर आती है, उतना ही भाजपा वाले बौखलाहट में कुछ भी बोलते जा रहे हैं। उनको समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करें।
उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार जो करना चाह रही है, वह देश बर्दाश्त नहीं करेगा। यह चुनाव प्रधानमंत्री, मंत्री और सांसद बनाने का चुनाव नहीं, बल्कि इस देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। 25 मई को अगर आपने कोई गलती की, 4 जून को परिणाम आने के बाद अगर भाजपा गलती से भी 400 पार हो गई तो इस देश में दोबारा चुनाव नहीं होगा।
  ,  
कड़वा सत्य

Tags: Aam Aadmi Party (AAP) Delhi State Convener and Cabinet Minister Gopal Rai said thatआम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल रायनयी दिल्ली
Previous Post

टी-20 विश्‍वकप के लिए हसरंगा को मिली श्रीलंका की कमान

Next Post

कश्मीर में एनआईए ने आतंकवाद से जुड़ी चार और संपत्तियों को जब्त किया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
कश्मीर में एनआईए ने आतंकवाद से जुड़ी चार और संपत्तियों को जब्त किया

कश्मीर में एनआईए ने आतंकवाद से जुड़ी चार और संपत्तियों को जब्त किया

New Delhi, India
Thursday, June 4, 2026
Mist
31 ° c
55%
8.6mh
41 c 28 c
Fri
41 c 30 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक

June 3, 2026
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पंजाब राज्य विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला, बिजली मंत्री स तरुनप्रीत सिंह सौंद ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

June 3, 2026
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved