• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
27 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

चीन के ताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई

News Desk by News Desk
April 4, 2024
in विदेश
चीन के ताइवान में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हुई
Share on FacebookShare on Twitter

ताइपे/बीजिंग, 04 अप्रैल (कड़वा सत्य) चीन के ताइवान में बुधवार सुबह आए 7.3 की तीव्रता वाले भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी है वहीं 1,011 लोग घायल हुए हैं।
स्थानीय आपातकालीन केंद्र के अनुसार ताइवान के हुलियेन काउंटी के पास आये भूकंप के बाद 100 से अधिक लोग फंस गये। बचावकर्मियों ने हुलियेन में रात 10 बजे तक एक इमारत के मलबे में फंसे 25 निवासियों में से 24 को बचा लिया गया था।
भूकंप के बाद पूरे ताइवान में करीब 28 इमारतें ढह गईं, जिनमें से 17 हुलियेन काउंटी में स्थित थीं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिजली कटौती से 360,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं, साथ ही पानी की कटौती से 120,000 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।
ताइवान परिवहन अधिकारियों के एक अधिकारी के अनुसार यिलान काउंटी और हुलियेन को जोड़ने वाली रेलवे लाइन गंभीर रूप से बाधित हो गयी है तथा कई जगहों पर चट्टानें टूटने और गिरने की सूचना मिली है। हुलियेन में लगातार आ रहे झटकों के कारण मरम्मत कर्मियों को प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में बाधा आ रही है।
उन्होंने कहा कि ताइवान रेलवे सेवा को बहाल करना अभी पहली प्राथमिकता है इसलिए यिलान और हुलियेन को जोड़ने वाले रेल लाइन खंड पर दोहरी ट्रैक यात्रा गुरुवार दोपहर तक बहाल होने की उम्मीद है।
ताइवान के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। ताइपे में भूकंप से कुछ स्कूल भवनों को नुकसान पहुंचा है। ताइपे शिक्षा अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार बुधवार दोपहर तक 201 स्कूलों और किंडरगार्टन को नुकसान हुआ है। इसके साथ ही छह स्कूलों ने कक्षा निलंबन की घोषणा की है।
ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने इस भूकंप को 21 सितंबर 1999 को आये घातक भूकंप के बाद 25 वर्षों में द्वीप पर आया सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया।
द्वीप पर कई काउंटी और शहरों में सबवे को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। ताइपे में करीब एक मिनट तक चलने वाले तीव्र झटकों के कारण मेट्रो परिचालन 40 से 60 मिनट के लिए निलंबित कर दिया गया।
ताइवान की मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, रात 10:37 बजे तक हुलियेन और आसपास के इलाकों में 216 झटके दर्ज किए गए थे। एजेंसी ने यह भी अनुमान लगाया है कि अगले तीन दिनों में सात तीव्रता वाले भूकंप आ सकते हैं।
चीनी के फ़ुज़ियान, गुआंग्डोंग, शंघाई, झेजियांग और जियांग्सू शहर में भी झटके महसूस किए गए।
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य

Tags: ChinaDeathearthquakeninerisesTaiwantollचीनताइवाननौ हुईबढ़करभूकंप से मरनेवालोंसंख्या
Previous Post

  निरुपम छह साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित

Next Post

ईडी ने डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता अरोड़ा के खिलाफ मामला दायर किया

Related Posts

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
चीन में शीत लहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी
विदेश

चीन में शीत लहर के लिए ब्लू अलर्ट जारी

February 5, 2025
इंडोनेशिया के हल्माहेरा द्वीप पर भूकंप के तीव्र झटके
विदेश

इंडोनेशिया के हल्माहेरा द्वीप पर भूकंप के तीव्र झटके

February 5, 2025
आप-दा वालों को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैः नड्डा
देश

आप-दा वालों को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैः नड्डा

February 4, 2025
लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये
देश

लैंगिक बजट 37.25 प्रतिशत बढ़कर 4.49 लाख करोड़ रुपये

February 2, 2025
अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया
विदेश

अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर 10 प्रतिशत शुल्क लगाया

February 2, 2025
Next Post
ईडी ने डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता अरोड़ा के खिलाफ मामला दायर किया

ईडी ने डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता अरोड़ा के खिलाफ मामला दायर किया

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
27 ° c
39%
17.3mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved