• About us
  • Contact us
Thursday, July 9, 2026
27 °c
New Delhi
29 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

आप-दा वालों को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैः नड्डा

News Desk by News Desk
February 4, 2025
in देश
आप-दा वालों को झूठ का इनसाइक्लोपीडिया हैः नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 03 फरवरी (कड़वा सत्य) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर हमला किया और कहा कि आप-दा वालों के लिए झूठ और भ्रष्टाचार संपदा रही है और ये लोग झूठ का इनसाइक्लोपीडिया है।
श्री नड्डा ने आज बुराड़ी में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह चुनाव दिल्ली की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। यह चुनाव आप-दा से मुक्ति पाने का चुनाव है और दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने का चुनाव है और दिल्ली में बदलाव सिर्फ आपके और आपके परिवार के वोट ही करा सकते हैं।”
इस सभा में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष   झा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा सांसद मनोज तिवारी, जदयू नेता सुनील कुमार और देवेश चंद्र ठाकुर, बिहार सरकार के मंत्री मदन साहनी, दिल्ली प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उस्थित थे।
भाजपा अध्यक्ष ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि तालियों की आवाज और नारों की गूंज इस बात का द्योतक है कि दिल्लीवासियों ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनाने का निर्णय आपने ले लिया है। यह भीड़ बता रही है कि पाँच फरवरी को दिल्ली में ट्रैफ़िक जाम नहीं, बल्कि श्री केजरीवाल की राजनीतिक यात्रा का जाम लग जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह चुनाव तीर ही कमल है और कमल ही तीर है का नहीं है, बल्कि यह दिल्ली की तस्वीर और तकदीर बदलने का चुनाव है। यह चुनाव आप-दा से मुक्ति पाने का चुनाव है और दिल्ली को विकसित दिल्ली बनाने का चुनाव है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में बदलाव सिर्फ आपके और आपके परिवार के वोट ही करा सकते हैं। उन्होंने कहा, “आप-दा वालों की दिनचर्या आपने पिछले 10 वर्षों से देखी है। ये सुबह उठकर एक प्रेसकड़वा सत्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देकर अपनी नाकामियों को छुपाने का काम करते रहे हैं।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ऐसी सरकार पिछले 10 सालों में रही है, जो सिर्फ झूठ बोलने की मशीन रही है। आप-दा वालों के लिए झूठ और भ्रष्टाचार संपदा रही है और इन लोगों के पास झूठ का इनसाइक्लोपीडिया (विश्वकोष) है।
श्री नड्डा ने कहा कि पिछले 10 साल में दिल्ली के लोगों को गुमराह करने के अलावा आप-दा वालों ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, “जिस पार्टी ने भ्रष्टाचार को खत्म करने का एक ढोंग रचा है, वह भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूब गई है।” उन्होंने कहा कि खुद को कट्टर ईमानदार कहने वाले श्री केजरीवाल जेल में लम्बा समय गुजार कर आए हैं और अभी भी इनको दोषमुक्त नहीं किया गया है, अभी भी यह दोषयुक्त हैं।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के नाम पर दिल्ली में शराब घोटाला करने का काम स्वघोषित ईमानदार श्री केजरीवाल ने किया है। उन्होंने कहा कि जलबोर्ड घोटाला, क्लासरुम घोटाला, डीटीसी बस घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक में फर्जी टेस्ट का घोटाला, नकली दवाईयों का घोटाला, बस की मरम्मत में घोटाला, सीसीटीवी कैमरा लगवाने में, बसों में पैनिक बटन का घोटाला, हर जगह दिल्लीवालों को लूटने का काम श्री केजरीवाल ने किया है।
उन्होंने कहा कि आप के 12 फीसदी नेता जेल में रहकर आए हैं। सर्वश्री अमानतुल्लाह खान, केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन जैसे कई नेता या तो जेल में हैं या तो बेल पर हैं।
उन्होंने कहा कि 2013 से लगातार यमुना की सफाई का वायदा करने वाले श्री केजरीवाल ने यमुना की सफाई तो नहीं की, लेकिन 8500 करोड़ रुपये खा गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 300 नई इलेक्ट्रनिक बसें देकर यहां की ट्रांसपोर्ट सिस्टम को ठीक करने का काम किया है और 2026 से ठीक पहले भाजपा की सरकार बनते ही 2026 नई इलेक्ट्रिक बसें देने का काम श्री मोदी करेंगे।
संतोष सैनी
कड़वा सत्य

Tags: AAP-DABharatiya Janata Party National President Jagat PrakashencyclopedialiesNew Delhipeopleआप-दाइनसाइक्लोपीडियाझूठनयी दिल्लीभारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डावालों
Previous Post

मुनव्वर फारुकी ने अपने नये रिलीज़ हुए गाने ‘हवा बनके’ से एक अभिनेता के रूप में सुर्खियाँ बटोरीं

Next Post

मेक्सिको, अमेरिका एक महीने के लिए टैरिफ टालने, सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए सहमत

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
मेक्सिको, अमेरिका एक महीने के लिए टैरिफ टालने, सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए सहमत

मेक्सिको, अमेरिका एक महीने के लिए टैरिफ टालने, सीमा पर सैनिकों की तैनाती के लिए सहमत

New Delhi, India
Thursday, July 9, 2026
Mist
27 ° c
94%
19.4mh
33 c 26 c
Fri
40 c 30 c
Sat

ताजा खबर

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026
JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

JDA Vidyadhar Nagar Development: सामाजिक कार्यकर्ता रविशंकर धाभाई का सीएम को पत्र, जर्जर जन उपयोगी भवन के पुनर्विकास से चमकेगा इलाका

July 7, 2026
कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

कांग्रेस का काला अध्याय, भाजपा सच को दबाने में कर रही है मदद, अकाली दल इसका राजनीतिकरण कर रहा है, तीनों ने जसवंत सिंह खालरा और पंजाब को धोखा दिया: बलतेज पन्नू

July 6, 2026
शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

शहीद जसवंत सिंह खालरा पर बनी फिल्म ‘सतलज’ को ओटीटी से हटाना बोलने की आज़ादी पर क्रूर हमला है, इसके पीछे कांग्रेस-भाजपा का नापाक गठबंधन: कुलदीप सिंह धालीवाल

July 6, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved