• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
32 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

चुनाव मोदी के राष्ट्रभक्तिपूर्ण नेतृत्व, परिवारवादी गठबंधन के बीच: शाह

News Desk by News Desk
February 27, 2024
in राजनीति
चुनाव  मोदी के राष्ट्रभक्तिपूर्ण नेतृत्व, परिवारवादी गठबंधन के बीच: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

सिलवासा, 26 फरवरी (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि आगामी आम चुनाव में मतदाताओं को मोदी के राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नेृतृत्व और परिवारवादी दलों के गठबंधन में से एक का चुनाव करना है।
श्री शाह ने यहां आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राम मंदिर के निर्माण और धारा 370 को निरस्त करने सहित देश की जनता से जो वायदे किए थे उसे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार भारत को विश्व की बड़ी अर्थिक ताकत बनाने में लगी है जबकि वर्तमान विपक्ष जब सत्ता में था, भ्रष्टाचार में लिप्त था। इस कार्यक्रम में उन्होंने संघशासित प्रदेश दमन और दीव में लगभग 2448 करोड़ रूपए की 53 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया तथा सभा को संबोधित किया।
इस अवसर पर दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और केन्द्रीय गृह सचिव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री शाह ने कहा कि आज देश चुनाव की दहलीज़ पर खड़ा है और देश की जनता के सामने दो विकल्प हैं – एक ओर देशभक्ति से ओतप्रोत नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व और दूसरी ओर सात परिवारवादी पार्टियों का गठबंधन। उन्होंने कहा कि देश की जनता को तय करना है कि उसे भारत को दुनिया के पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बनाने वाले प्रधानमंत्री मोदी का शासन चाहिए या 12 लाख करोड़ रूपए के घपले-घोटाले करने वालों का शासन।
उन्होंने कहा कि ये भ्रष्टाचारियों, परिवारवादियों और 2जी, 3जी और 4जी वाले लोगों का जमघट है जो और किसी को मौका ही नहीं देते।
श्री शाह ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने पिछले 10 साल में इतनी विकास परियोजनाएं शुरू की हैं कि अगर उनकी गिनती की जाए तो एक बहुत लंबी सूची बन जाएगी। गृहमंत्री ने इस कार्यक्रम में रिमोट कंट्रोल के माध्यम से सिलवासा में 191 करोड़ रूपए की लागत से दमन की दस परियोजनाओं, 340 करोड़ रूपए की लागत की दीव की दस परियोजनाओं और 1916 करोड़ रूपए की लागत से दादरा और नगर हवेली की 33 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
श्री शाह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों में देश के लगभग 100 करोड़ लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई सरकार चुनेंगे। उन्होंने कहा कि शत-प्रतिशत काम करना मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के करोड़ों दलितों, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़ों को जीवन की मूलभूत सुविधाएं देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की जनता से अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने का वायदा किया था और उसे पूरा किया। इसी तरह जम्मू-कश्मीर में धारा 370 समाप्त किया गया। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश से नक्सलवाद, आतंकवाद और उग्रवाद को समाप्ति की कगार पर लाने का काम किया है। श्री मोदी ने सेना के जवानों के लिए वन रैंक, वन पेंशन का वादा भी पूरा किया। संसद और विधानसभाओं में मातृशक्ति के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम इसी सरकार ने किया। श्री शाह ने कहा कि तीन तलाक को समाप्त करने के साथ-साथ मोदी सरकार ने देश में कई अन्य युगांतरकारी काम किए।
गृह मंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के रूप में एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया और अन्य पिछड़ा वर्ग कमीशन को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़े समाज का सम्मान किया। उन्होंने बाबा साहेब का पंचतीर्थ बनाकर देश के दलितों को गौरवान्वित करने का काम किया है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने ही अंग्रेज़ों द्वारा बनाए गए तीनों आपराधिक कानूनों को बदलने का काम भी किया।
मनोहर, उप्रेती

Tags: Election between Modiगठबंधन के बीचचुनावपरिवारवादीमोदी केराष्ट्रभक्तिपूर्ण नेतृत्वशाह
Previous Post

दक्षिण लेबनान में इज़रायली हमलों में हिज़्बुल्लाह अधिकारी की मौत, 4 नागरिक घायल

Next Post

भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मांग रहे हैं केजरीवालः पूनावाला

Related Posts

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
देश

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

February 6, 2025
भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह
देश

भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील
देश

खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील

February 5, 2025
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची
देश

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी, राष्ट्रपति को सौंपी मतदाता सूचना पर्ची

February 4, 2025
Next Post
भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मांग रहे हैं केजरीवालः पूनावाला

भ्रष्टाचार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मांग रहे हैं केजरीवालः पूनावाला

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
32 ° c
28%
7.9mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved