• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
32 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हिमपात व बारिश के कारण बंद

News Desk by News Desk
March 2, 2024
in राजनीति
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग हिमपात व बारिश के कारण बंद
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 02 मार्च (कड़वा सत्य) जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया है।
अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
यातायात अधिकारियों ने कहा कि रामबन जिले में कई स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
यातायात विभाग के एक आधिकारिक बयान में आज सुबह कहा गया,“’जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन और पत्थरों के गिरने के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध है। पूरे राजमार्ग पर भारी बारिश हो रही है। लोगों को मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44)पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है।”
अधिकारियों ने कहा कि घाटी से आने-जाने वाली उड़ानों का संचालन सामान्य है।
बारिश के मौसम का ताजा दौर शुक्रवार को शुरू हुआ और शनिवार को पूरे जम्मू-कश्मीर में मध्यम से बहुत भारी बारिश और हिमपात जारी रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार से 38.1. सेमी बर्फबारी दर्ज की गई है।
विभाग ने कहा है कि पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 20.5 मिमी, काजीगुंड में 45.4 मिमी, पहलगाम में 27.5 मिमी, कुपवाड़ा में 60.6 मिमी, कोकरनाग में 30.4 मिमी और गुलमर्ग में 62.0 मिमी बारिश हुई। कश्मीर के कई हिस्सों में रात का तापमान कुछ डिग्री बढ़ गया।
श्रीनगर में मौसम विज्ञान केंद्र ने कहा कि आज रात तक और देर रात तक जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर व्यापक मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। उसके बाद धीरे-धीरे सुधार होगा।
मौसम विभाग ने कहा कि कुछ स्थानों पर खासकर उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचे इलाकों और जम्मू डिवीजन के पीरपंजाल रेंज में बहुत भारी बर्फबारी का अनुमान है।
उन्होंने कहा,“कश्मीर संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि जम्मू के मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है और रामबन, उधमपुर और रियासी जिलों में भारी बारिश के आसार है।”
मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और ओलावृष्टि के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएँ चलने का अनुमान जताया हैं।
मौसम विभाग ने कहा कि उसके बाद 10 मार्च तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं होगी, 6-7 मार्च की रात के दौरान छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश और हिमपात के आसार हैं।
विभाग ने कुछ मध्य और ऊंचे इलाकों में भारी से बहुत भारी बर्फबारी को देखते हुए यात्रियों और पर्यटकों को तदनुसार योजना बनाने और यातायात पुलिस की सलाह का पालन करने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने कहा,“पहाड़ी इलाकों में आम जनता को हिमस्खलन-संभावित क्षेत्रों और ढलान वाले इलाकों में न जाने और हिमस्खलन की चेतावनियों और सलाह का पालन करने की सलाह दी जाती है।” उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की संभावना है।
डेस्क.संजय

Tags: Jammu-Srinagar National Highway closed due to snow and rainके कारणजम्मू-श्रीनगरबंदराष्ट्रीय राजमार्गहिमपात व बारिश
Previous Post

तमन्ना भाटिया ने काशी विश्ननाथ मंदिर में किये दर्शन

Next Post

विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : राहुल

Related Posts

दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना बंद करेंगे ट्रंप
विदेश

दक्षिण अफ्रीका को वित्तीय सहायता देना बंद करेंगे ट्रंप

February 3, 2025
यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहें फैलाना बंद करें केजरीवालः सचदेवा
देश

यमुना नदी को ज़हर देने जैसी अफवाहें फैलाना बंद करें केजरीवालः सचदेवा

January 30, 2025
भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कबूला, मुफ्त शिक्षा और इलाज बंद करेंगे: केजरीवाल
देश

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कबूला, मुफ्त शिक्षा और इलाज बंद करेंगे: केजरीवाल

January 21, 2025
मदरसों को बंद करने की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
देश

मदरसों को बंद करने की कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

October 21, 2024
सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ कार्यवाही बंद की
देश

सुप्रीम कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के खिलाफ कार्यवाही बंद की

October 18, 2024
फ्रांस ने इजरायल से गाजा, लेबनान में सैन्य अभियान बंद करने का किया आग्रह
विदेश

फ्रांस ने इजरायल से गाजा, लेबनान में सैन्य अभियान बंद करने का किया आग्रह

October 18, 2024
Next Post
विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : राहुल

विकास की गति में अवरोध बनी मोदी सरकार : राहुल

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Sunny
32 ° c
37%
9.7mh
43 c 34 c
Wed
41 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved