• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
39 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

जेक और पंत ने लखनऊ के लिये दिल्ली की दूर

News Desk by News Desk
April 13, 2024
in खेल
जेक और पंत ने लखनऊ के लिये दिल्ली की दूर
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ 12 अप्रैल (कड़वा सत्य) पृथ्वी शाॅ (32) की शानदार शुरुआत के बाद जेक फ़्रेसर-मक्गर्क (55) और रिषभ पंत (41) के बीच 77 रन की तेज तर्राक भागीदारी की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके घर में छह विकेट से हरा दिया।
इकाना स्टेडियम पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुये लखनऊ ने सात विकेट पर 167 रन बनाये थे जिसके जवाब में दिल्ली ने विजय लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 170 रन बना कर हासिल कर लिया।
दिल्ली की जीत में आस्ट्रेलिया के 22 वर्षीय युवा बल्लेबाज जेक की भूमिका अहम रही। दिल्ली कैपिटल्स ने जेक को कमर की चोट से उबर रहे लुंगी एनगिडी की जगह 50 लाख रुपये में खरीदा था और वह दिल्ली की कसौटी पर खरा उतरे। उन्होने कप्तान रिषभ पंत के साथ तेज रफ्तार से रन बटोरते हुये दिल्ली की जीत को आसान बना दिया। जेक ने अपनी 35 गेंदो की संक्षिप्त पारी में पांच जोरदार छक्के लगा कर इकाना में बैठे करीब 45 हजार दर्शकों की वाहवाही लूटी वहीं आईपीएल में शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुये रिषभ ने मैच जिताऊ पारी खेल कर भारतीय टीम में अपनी वापसी की संभावनाओं काे पुख्ता किया।
इससे पहले पृथ्वी शॉ ने पहले पावर प्ले का भरपूर लाभ उठाते हुये कई आकर्षक शाट लगाये। डेविड वार्नर (8) हालांकि यश ठाकुर का शिकार जल्द बन गये। पारी के सातवें ओवर में रवि विश्नोई ने पृथ्वी की ठोस पारी का अंत किया। जेक और रिषभ की जोड़ी को तोडने के लिये कप्तान केएल राहुल ने भरपूर प्रयास किया मगर उनके गेंदबाजों का जब तक सफलता मिलती तब तक लखनऊ के लिये दिल्ली बहुत दूर हो चुकी थी।
इससे पहले क्विंटन डिकॉक (19) और कप्तान केएल राहुल (39) की तेज शुरुआत के बाद आयुष बडोनी ( 55 नाबाद) की तूफानी पारी की मदद से लखनऊ ने सात विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा कर लिया। खचाखच भरे इकाना स्टेडियम पर एक समय 28 रन पर पांच विकेट गंवा कर लखनऊ की टीम संघर्ष की स्थिति में आ गयी थी और 13वे ओवर में स्कोरबोर्ड पर लखनऊ का स्कोर सात विकेट पर 94 रन हो गया था मगर बडोनी ने अरशद खान ( 20 नाबाद) के साथ 73 रनों की पार्टनरशिप कर न सिर्फ पारी को संवारा बल्कि आखिरी ओवरों में बाउंड्री की मदद से स्कोरबोर्ड को तेजी से चलाते हुये दिल्ली के लिये 168 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तैयार कर दिया।
बडोनी ने अपनी अर्धशतकीय पारी में महज 35 गेंद खेल कर पांच चौके और एक छक्का लगाया जबकि दूसरे छोर पर उनके जोड़ीदार अरशद ने 16 गेंद खेल कर दो बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।
इससे पहले डिकॉक और राहुल की तेज पारियों की बदौलत एलएसजी पहले पांच ओवर के खेल में आठ रन प्रति ओवर की गति से रन बटोरने में सफल रही थी और सातवें ओवर में एलएसजी के स्कोरबोर्ड पर दो विकेट 66 रन टंग चुके थे लेकिन पारी के आठवें ओवर में कुलदीप यादव ने लगातार दो गेंदों में मार्कस स्टॉयनिस (8) और निकोलस पूरन (0) को चलता कर एलएसजी को बैकफुट में ढकेल दिया।
इस बीच एक छोर पर रन बटोर रहे केएल राहुल का आत्मविश्वास डगमगाया और इसका फायदा उठाते हुये कुलदीप ने उन्हे विकेट के पीछे आउट करा कर उन्हे अपना तीसरा शिकार बनाया। हालांकि मैदानी अंपायर ने उन्हे नाट आउट करार दिया था मगर दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने डीआरएस लिया और टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर को अपना फैसला पलटने को कहा। राहुल ने 22 गेंदो में पांच चौंके और एक छक्के की मदद से 39 रनाें का योगदान दिया।
दीपक हुड्डा (10) अनुभवी तेज गेंदबाज इंशात शर्मा के शिकार बने जबकि कृणाल पांड्या (3) को मुकेश कुमार ने अपना शिकार बनाया। इससे पहले खलील अहमद ने लगातार अपने दो ओवरों में क्विंटन डिकॉक और देवीदत्त पड्डिक्कल (3) का विकेट झटक का मेजबान टीम की रफ्तार में ब्रेक लगाने का काम किया।
 
कड़वा सत्य

Tags: Jake and Pant left Delhi for Lucknowजेक औरदिल्ली की दूरपंत नेलखनऊ के लिये
Previous Post

बिहार के एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री जीतन  मांझी लड़ रहे हैं लोकसभा का चुनाव

Next Post

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ‘ अमर सिंह चमकीला’ के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया

Related Posts

No Content Available
Next Post
परिणीति चोपड़ा ने फिल्म

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म ' अमर सिंह चमकीला' के लिये 15 किलो वजन बढ़ाया

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Partly Cloudy
39 ° c
19%
12.2mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved