• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

टेक महिंद्रा में भारी बिकवाली से बाजार लुढ़का

News Desk by News Desk
January 25, 2024
in व्यापार
टेक महिंद्रा में भारी बिकवाली से बाजार लुढ़का
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 25 जनवरी (कड़वा सत्य) चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के कमजोर परिणाम के दबाव में टेक महिंद्रा के छह प्रतिशत से अधिक लुढ़कने से शेयर बाजार ने आज पिछले दिवस की तेजी गंवा दी और करीब आधे प्रतिशत की गिरावट पर रहा।
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा का वित्त वर्ष 2023-24 की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर शुद्ध मुनाफा 60.6 प्रतिशत कम होकर 510 करोड़ रुपये पर आ गया। इससे हतोत्साहित निवेशकों की भारी बिकवाली से गुरुवार को टेक महिंद्रा के शेयर छह प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए।
इससे बाजार पर दबाव बना और बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 359.64 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत का गोता लगाकर 70,700.67 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 101.35 अंक यानी 0.47 प्रतिशत टूटकर 21,352.60 अंक रह गया।
वहीं, बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी कंपनियों में लिवाली हुई जबकि मझौली कंपनियों के शेयर फिसल गए। मिडकैप 0.36 प्रतिशत उतरकर 37,746.29 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 44,363.74 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3899 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1681 में गिरावट जबकि 2130 में तेजी रही वहीं 88 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 34 कंपनियां लाल जबकि 16 हरे निशान पर बंद हुई।
बीएसई के नौ समूहों पर बिकवाली का दबाव रहा। इससे एफएमसीजी 1.01, वित्तीय सेवाएं 0.36, हेल्थकेयर 0.89, आईटी 1.23, दूरसंचार 1.21, बैंकिंग 0.58, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.44, तेल एवं गैस 0.52 और टेक समूह के शेयर 1.39 प्रतिशत गिर गए। वहीं, कमोडिटीज 0.50, यूटिलिटीज 1.63, पावर 1.76, रियल्टी 0.69 और सर्विसेज समूह में 0.76 प्रतिशत की तेजी रही।
विश्व बाजार में मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.03 और जर्मनी का डैक्स 0.33 प्रतिशत फिसल गया। वहीं, जापान का निक्केई 0.03, हांगकांग का हैंगसेंग 1.96 और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 3.03 प्रतिशत का उछाल रहा।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 38 अंक फिसलकर 71,022.10 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद 71,049.46 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में यह दोपहर बाद 70,319.04 अंक के निचले स्तर पर आ गया। संभलने की तमाम कोशिशों के बावजूद अंत में पिछले दिवस के 71,060.31 अंक के मुकाबले 0.51 प्रतिशत गिरकर 70,700.67 अंक रह गया।
निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 21,454.60 अंक पर सपाट खुला। सत्र के दौरान यह 21,459.00 अंक के उच्चतम जबकि 21,247.05 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 21,453.95 अंक की तुलना 0.47 प्रतिशत उतरकर 21,352.60 अंक पर आ गया।
इस दौरान सेंसेक्स की गिरावट पर रही 19 कंपनियों में से टेक महिंद्रा ने सबसे अधिक 6.12 प्रतिशत का नुकसान उठाया। साथ ही भारती एयरटेल 2.57, आईटीसी 1.78, विप्रो 1.68, एशियन पेंट 1.67, एचसीएल टेक 1.54, एक्सिस बैंक 1.48, एचडीएफसी बैंक 1.41, नेस्ले इंडिया 1.35, कोटक बैंक 1.21, टाटा स्टील 1.11, टीसीएस 1.03, एसबीआई 0.87, मारुति 0.84, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.57, सन फार्मा 0.54, पावरग्रिड 0.30, इंफ़ोसिस 0.22 और अल्ट्रासिमको के शेयर 0.09 प्रतिशत कमजोर रहे।
वहीं, एनटीपीसी 1.84, आईसीआईआई बैंक 1.07, इंडसइंड बैंक 1.00, रिलायंस 0.81, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.49, बजाज फाइनेंस 0.37, बजाज फिनसर्व 0.33, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.29, टाइटन 0.14, टाटा मोटर्स 0.07 और एलटी के शेयर 0.04 प्रतिशत लाभ में रहे।
सूरज

Tags: current financial yearfalling more than six percentMumbaipressureStock MarketTech Mahindrathird quarterweak resultsआज पिछले दिवसकमजोर परिणामकरीब आधे प्रतिशतगिरावटचालू वित्त वर्षछह प्रतिशत से अधिक लुढ़कनेटेक महिंद्रातीसरी तिमाहीतेजी गंवा दीदबावमुंबईशेयर बाजार
Previous Post

आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है देश: मुर्मु

Next Post

अंडर-19 विश्वकप में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
अंडर-19 विश्वकप में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया

अंडर-19 विश्वकप में भारत ने आयरलैंड को 201 रन से हराया

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
94%
7.2mh
42 c 32 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved