• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
32 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

तिमाही नतीजाें का बाजार पर रहेगा असर

News Desk by News Desk
July 7, 2024
in व्यापार
तिमाही नतीजाें का बाजार पर रहेगा असर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 07 जुलाई (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणी से ब्याज दर में कटौती शुरू होने की एक बार फिर उम्मीद जगने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह एक प्रतिशत से अधिक चढ़े घरेलू शेयर बाजार पर अगले सप्ताह वैश्विक रुख के साथ ही कंपनियों की पहली तिमाही के नतीजे का असर रहेगा।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 963.87 अंक अर्थात् 1.22 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 79996.60 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 313.25 अंक यानी 1.3 प्रतिशत मजबूत होकर 24323.85 अंक हो गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों के मुकाबले बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली की रफ्तार अधिक तेज रही। इससे मिडकैप 1279.5 अंक अर्थात 2.8 प्रतिशत उछलकर सप्ताहांत पर 47437.85 अंक और स्मॉलकैप 2023.55 अंक यानी 3.9 प्रतिशत की उड़ान भरकर 54153.96 अंक पर पहुंच गया।
विश्लेषकों के अनुसार, मानसून की प्रगति और आगामी केंद्रीय बजट से सभी के लिए और बेहतर होने की उम्मीद में घरेलू बाजार में तेजी बरकरार रही। वैश्विक स्तर पर, अमेरिकी पीसीई मुद्रास्फीति में कमी से सितंबर में फेड की ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमेरिका में महंगाई का दबाव कम होने तथा 10-वर्षीय बांड यील्ड में उल्लेखनीय गिरावट के कारण आईटी और फार्मा जैसे क्षेत्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
हालांकि बाजार अब कंपनियों के चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के परिणाम आने के सीजन में प्रवेश कर रहा है और अगले सप्ताह इसकी शुरुआत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टीसीएस से होगी, इसलिए बेहतर नतीजों की उम्मीद है। निवेशक इस क्षेत्र के भविष्य के बारे में जानकारी के लिए कंपनी प्रबंधन की टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रखेंगे। कुल मिलाकर पहली तिमाही की उम्मीदें मंद बनी हुई हैं लेकिन हाल के उच्च आवृत्ति वाले आर्थिक संकेतक और रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लक्ष्य को सात प्रतिशत से बढ़ाकर 7.2 प्रतिशत करना, पहली तिमाही के लिए 7.3 प्रतिशत का पूर्वानुमान तथा वैश्विक मुद्रास्फीति में कमी, कमजोर कॉर्पोरेट परिणामों के पड़ने वाले असर की संभावना को कम कर सकते हैं।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के इस वर्ष सितंबर से ब्याज दर में कटौती शुरू करने की एक बार से उम्मीद जगने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, आईटी, दूरसंचार, इंडस्ट्रियल्स और टेक समेत सत्रह समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 443.46 अंक उछलकर 79,476.19 अंक और निफ्टी 131.35 अंक की बढ़त लेकर 24,141.95 अंक हो गया।
वहीं, विदेशी बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर एफएमसीजी, वित्तीय सेवाएं, दूरसंचार, ऑटो और बैंकिंग समेत तेरह समूहों में हुई बिकवाली से मंगलवार को सेंसेक्स 34.74 अंक फिसलकर 79,441.45 अंक और निफ्टी 18.10 अंक उतरकर 24,123.85 अंक रह गया।
फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की टिप्पणी से ब्याज दर में कटौती शुरू होने की एक बार फिर उम्मीद जगने से विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत बुधवार को सेंसेक्स 545.35 अंक की छलांग लगाकर 79,986.80 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर और निफ्टी 162.65 अंक की मजबूती के साथ 24,286.50 अंक के नये शिखर पर बंद हुआ।
अमेरिकी आंकड़ों के आधार पर सितम्बर में फेड रिजर्व की ब्याज दर में कटौती की संभावना कम होने के बाद विश्व के शेयर बाजारों के रिकॉर्ड ऊंचाई को छूने की बदौलत स्थानीय स्तर पर हेल्थकेयर, आईटी, दूरसंचार, ऑटो और टेक समेत सोलह समूहों में हुई लिवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 62.87 अंक बढ़कर पहली बार 80 हज़ार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 80,049.67 अंक और निफ्टी 15.65 अंक उठकर 24,302.15 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।
एशियाई बाजारों की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स और अदाणी पोर्ट्स समेत तेरह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली से शुक्रवार को सेंसेक्स 53.07 अंक गिरकर 79,996.60 अंक जबकि निफ्टी 21.70 अंक बढ़कर 24,323.85 अंक हो गया।
 
कड़वा सत्य

Tags: haveimpactmarketMumbaionquarterlyresultsTheWillअसरतिमाहीनतीजाेंपरबाजारमुंबईरहेगा
Previous Post

वेस्ट बैंक में वेस्ट नाइल बुखार का पहला मामला दर्ज

Next Post

हाथरस पीड़ितों को लेकर राहुल गाँधी ने लिखा योगी को पत्र

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत  बढ़कर 5514 करोड़ पर
व्यापार

भारती एयरटेल का तिमाही मुनाफा 121 प्रतिशत बढ़कर 5514 करोड़ पर

February 6, 2025
नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
Next Post
हाथरस पीड़ितों को लेकर राहुल ने लिखा योगी को पत्र

हाथरस पीड़ितों को लेकर राहुल गाँधी ने लिखा योगी को पत्र

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
89%
8.3mh
38 c 27 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026
बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

बंगाल में सियासी भूचाल! ममता बनर्जी पर हमले के बाद सुलग उठे सवाल- क्या सच में टूट जाएगा टीएमसी का मनोबल?

July 9, 2026
मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

मोदी सरकार ने लोगों पर ई-20 पेट्रोल थोपने के लिए ऑटो कंपनियों से बुलवाया झूठ- केजरीवाल

July 7, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved