• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तृणमूल कांग्रेस को घुसपैठियों के वोट पर भरोसा:शाह

News Desk by News Desk
April 10, 2024
in राजनीति
तृणमूल कांग्रेस को घुसपैठियों के वोट पर भरोसा:शाह
Share on FacebookShare on Twitter

बालुघाट, 10 अप्रैल (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस पर सीमा पार से घुसपैठियों के वोटों पर भरोसा करने का आरोप लगाया और लोगों को आश्वासन दिया कि हिंदू, सिख तथा बौद्धों को नागरिकता देने संबंधी नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के कार्यान्वयन को कोई नहीं रोक सकता।
श्री शाह ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी जिले दक्षिण दिनाजपुर में अपनी पहली चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भूपतिनगर (पूर्वी मेदिनीपुर) में 2022 में हुए विस्फोट के आरोपियों का बचाव करने और आतंकवाद विरोधी एजेंसी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तीखी आलोचना की।
श्री शाह ने कहा,”यह एक महिला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए शर्म की बात है कि जिस विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई थी, उसके आरोपियों और महिलाओं पर अत्याचार करने के आरोपी संदेशखाली के अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।”
श्री शाह ने कहा,“वोट बैंक के लिए ममता दीदी की तुष्टिकरण की नीति ने पश्चिम बंगाल को बर्बाद कर दिया है क्योंकि एक समय यह राज्य भारत में औद्योगिकीकरण में शीर्ष पर था और अब उद्योगों से खाली हो गया है।”
श्री शाह ने आरोप लगाया कि राज्य बम निर्माण क्षेत्र बन गया है और कट मनी संस्कृति, भ्रष्टाचार तथा रोहिंग्या सहित घुसपैठियों के लिए एक सुरक्षित क्षेत्र बन गया है। उन्होंने लोगों से बेहतर राज्य के लिए बदलाव सुनिश्चित करने और कमल के निशान पर वोट देने की अपील की ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके लौट सकें। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 370 सीटें और उन्हें एक शक्तिशाली बंगाल बनाने में मदद करें।
मौजूदा सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और रायगंज पार्टी के उम्मीदवार खगेन मुर्मु के पक्ष में प्रचार करते हुए श्री शाह ने लोगों को याद दिलाया कि उन्होंने राज्य में 2014 में दो, और 2019 में 18 सांसदों को जिताने के लिए मतदान किया था और इस बार वे 42 सीटों में से 30 सांसद चुनें।
श्री शाह ने दोहराया कि मोदी सरकार द्वारा पांच अगस्त, 2019 को पारित सीएए को लागू करने और पश्चिम बंगाल में घुसपैठ को समाप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।
केंद्रीय मंत्री ने कहा,“ममता दीदी, आप सीएए का कितना भी विरोध करें, हम सभी शरणार्थियों को नागरिकता देंगे।” मैंने आपको आश्वासन दिया कि आप उन लोगों के लिए नागरिकता के लिए सीएए के लिए आवेदन करें जो यहां बस गए हैं और मैं गारंटी देता हूं कि आवेदक पर कोई मामला शुरू नहीं किया जाएगा। यह मोदी की गारंटी है।”
श्री शाह ने कहा,“नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर ममता दीदी लोगों को गुमराह कर रही हैं।” उन्होंने सुश्री ममता बनर्जी पर सीएए के खिलाफ अफवाह फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि तृणमूज सरकार झूठी तुष्टीकरण नीति पर निर्भर है तथा घुसपैठियों के समर्थन पर चुनावी लड़ाई लड़ रही है।
श्री शाह ने कहा,“ मैं कहता हूं कि एक बार जब आप चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट देते हैं, तो हम आपको घुसपैठ रोकने का आश्वासन देते हैं जैसा कि हमने असम में भाजपा के सत्ता में आने के बाद किया था।”
उन्होंने कहा कि पड़ोसी असम में भी बंगाल की तरह ही घुसपैठ की समस्या है लेकिन उस राज्य में अब घुसपैठ का कोई मामला नहीं है। उन्होंने कहा,“हम घुसपैठ पर कोई समझौता नहीं करेंगे और यह बंगाल के लिए हमारी गारंटी है।”
श्री शाह ने कहा,“केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार ही राज्य में घुसपैठ रोक सकती है।” उन्होंने सुश्री ममता बनर्जी पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।
बालुघाट, रेजिंग और दार्जिलिंग में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में दूसरे चरण का मतदान होगा।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Trinamool Congress relies on votes of infiltrators: Shahघुसपैठियों केतृणमूल कांग्रेस कोभरोसावोट परशाह
Previous Post

उच्चतम न्यायालय ने डीएमआरसी को दी राहत

Next Post

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन

Related Posts

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
देश

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

February 6, 2025
भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह
देश

भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह

February 6, 2025
सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
देश

सुरक्षा एजेंसी घुसपैठ पर अंकुश लगा कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह

February 5, 2025
केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह
देश

केजरीवाल ने दिल्लीवालों के पैसों से करोड़ों का घर बनाया: शाह

February 1, 2025
शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग
देश

शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग

January 25, 2025
शाह ने अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया
देश

शाह ने अहमदाबाद में हिन्दू आध्यात्मिक और सेवा मेले का उद्घाटन किया

January 23, 2025
Next Post
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पूर्व अध्यक्ष जैक क्लार्क का निधन

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Haze
34 ° c
37%
6.1mh
42 c 32 c
Mon
42 c 32 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved