• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
33 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

तृणमूल ने शाहजहां शेख को छह वर्षों के लिए निलंबित किया

News Desk by News Desk
February 29, 2024
in राजनीति
तृणमूल ने शाहजहां शेख को छह वर्षों के लिए निलंबित किया
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता, 29 फरवरी (कड़वा सत्य) पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर कथित हमला करने के मामले में गिरफ्तार पार्टी नेता शाहजहां शेख को गुरुवार को छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया।
शाहजहां को 24 परगना के मिनाखान के बामोनखोला गांव से बुधवार की रात को गिरफ्तार किया गया था। उसने पांच जनवरी को ईडी अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों पर कथित रूप से हमले की साजिश रची थी और तब से वह फरार था। केंद्रीय एजेंसियां कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के लिए उसके सरबेरिया स्थित घर पर गयी थी। उसकी गिरफ्तारी ठीक 56 दिन बाद हुई है।
ईडी ने हमले के लिए छह जनवरी को शाहजहां के खिलाफ नाजत थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया था और तब से संदेशखाली के कद्दावर नेता को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया।
तृणमूल के राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शाहजहां की गिरफ्तारी के बाद पार्टी ने उसे निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा, “हमने शेख शाहजहां को छह वर्षों के लिए पार्टी से निलंबित करने का निर्णय लिया है। हमेशा की तरह, हम यह कार्य करते हैं, हमने अतीत में उदाहरण भी प्रस्तुत किया है और हम आज भी ऐसा कर रहे है।”
अपनी गिरफ्तारी के साथ शाहजहां ने संदेशखाली अंचल सभापति नंबर 1 का पद और साथ ही जिला परिषद् कर्माध्यक्ष पद भी गंवा दिया है।
तृणमूल नेता पर संदेशखाली में महिलाओं का यौन उत्पीड़न और गरीब आदिवासी लोगों की जमीन जबरन हड़पने और अचल संपत्ति को मत्स्य पालन में परिवर्तित करने का भी आरोप है।
श्री ब्रायन ने कहा कि ईडी अधिकारियों पर हमले के आरोपी शाहजहां को पकड़ना राज्य पुलिस का कानूनी दायित्व है और उसे ईडी को गिरफ्तार करना चाहिए था।
राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यह गिरफ्तारी सहमति से की गई है और उन्होंने आरोपी को तत्काल ईडी की हिरासत में सौंपने की मांग की और पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की।
श्री अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी कि तृणमूल नेता बंगाल पुलिस के संरक्षण में हैं और उनका 5-सितारा अतिथि जैसा सत्कार किया जा रहा है।
इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय में शाहजहां की ओर से उनकी जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई के लिए पेश हुए एक वकील को मुख्य न्यायाधीश ने फटकार लगाते हुए कहा कि हमें उनसे कोई सहानुभूति नहीं है।
मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवज्ञानम ने कहा कि गिरफ्तार तृणमूल नेता किसी सहानुभूति के लायक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल नेता निर्वाचित प्रतिनिधि हैं और उन्होंने जो किया, वह उन्हें नहीं करना चाहिए था।
उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि वह शाहजहां की चार लंबित जमानत याचिकाओं पर चार मार्च को निचली अदालत में सुनवाई करेंगे। साथ ही उच्च न्यायालय ने यह भी कहा कि शाहजहां के खिलाफ 42 मामले दर्ज हैं।
अभय, यामिनी

Tags: West Bengalकोलकातापश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर कथित हमला करने के मामले में गिरफ्तार Kolkata
Previous Post

मंत्रिमंडल की राष्ट्रीय एक स्वास्थ्य संस्थान, नागपुर में निदेशक पद के सृजन को मंजूरी

Next Post

सोमालिया में हैजा से लड़ने के लिए अधिक धन की जरुरत हैः डब्ल्यूएचओ

Related Posts

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद
राजनीति

भारत को कोयले की जरुरत कोल इंडिया पूरी करती रहेगी: प्रसाद

January 27, 2025
भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

January 23, 2025
भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका
खेल

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को 132 रन पर रोका

January 22, 2025
हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार
खेल

हार्दिक पांड्या ग्रुप लीडरशिप का हिस्सा है: सूर्यकुमार

January 22, 2025
निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी
खेल

निचले क्रम बल्लेबाज हमारी टीम की मजबूत कड़ी

January 21, 2025
अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का  किया आग्रह
राजनीति

अमित शाह ने लोगों से 2026 में ममता शासन को समाप्त करने का किया आग्रह

October 27, 2024
Next Post
सोमालिया में हैजा से लड़ने के लिए अधिक धन की जरुरत हैः डब्ल्यूएचओ

सोमालिया में हैजा से लड़ने के लिए अधिक धन की जरुरत हैः डब्ल्यूएचओ

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
33 ° c
26%
15.1mh
40 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

पंजाब की मंडियों में 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आमद, 24 लाख मीट्रिक टन से अधिक की खरीद : लाल चंद कटारूचक्क

April 19, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ बिल राज्यपाल की मंज़ूरी के बाद कानून बन गया, सीएम भगवंत सिंह मान ने वाहेगुरु और संगत का किया धन्याद

April 19, 2026
मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

मां की सांसों के लिए जंग: ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी बेटे की सबसे बड़ी ताकत

April 19, 2026
भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

भगवंत मान सरकार का बेअदबी विरोधी बिल राज्यपाल की मंजूरी के साथ कानून बना, कमजोर कानूनों और सियासी संरक्षण के युग का हुआ अंत: हरपाल सिंह चीमा

April 19, 2026
PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved