• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दिग्विजय का पलटवार, अमित शाह के आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा

News Desk by News Desk
April 27, 2024
in देश
दिग्विजय का पलटवार, अमित शाह के आरोपों को बताया झूठ का पुलिंदा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल (कड़वा सत्य) गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के खिलचीपुर में शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जो आरोप लगाये थे श्री सिंह ने उन्हें झूठ का पुलिंदा बताया है और तथ्य के साथ श्री शाह के आरोपों का जवाब दिया है।
श्री सिंह ने आज यहां कहा, “कल खिलचीपुर की सभा में अमित शाह जी ने अपने भाषण में 17 बार मेरा नाम लिया। यह उनका मेरे प्रति जो अपार   है वह दर्शाता है। मैं उनका आभारी हूँ। लेकिन झूठ बोलने के जो संस्कार उनके गुरु नरेंद्र मोदी ने उन्हें दिये हैं वह उनके भाषण में आठ बार नज़र आये।”
उन्होंने कहा, “अमित शाह का पहला झूठ – दिग्विजय सिंह की सलाह से राहुल गांधी ने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लोन डाला, तथ्य- कांग्रेस के घोषणा पत्र में कोई मुस्लिम पर्सनल लोन नहीं है। दूसरा झूठ- दिग्विजय सिंह ने भगवा आतंकवाद कहा, तथ्य – मैंने कभी भगवा आतंकवाद शब्द का प्रयोग नहीं किया। तीसरा झूठ – दिग्विजय सिंह ने अफजल गुरु की फांसी का विरोध किया।तथ्य- मैंने अफजल गुरु की फांसी को जल्द करवाने के लिए पत्र लिखा था कि अफजल गुरु को जल्द फांसी दी जाए।”
श्री सिंह ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया (पीएफआई) को लेकर गृहमंत्री के आरोपों का करारा जवाब देते हुए कहा ,”श्री शाह का चौथा झूठ – दिग्विजय सिंह ने पीएफआई पर बैन लगाने का विरोध किया, तथ्य – मैंने कभी पीएफआई पर बैन का विरोध नहीं किया बल्कि सिमी पर सबसे पहले प्रतिबंध मेरी ही सरकार ने लगाया था। सच्चाई भारतीय जनता पार्टी ने पीएफआई की राजनीतिक इकाई के साथ कर्नाटक में गठबंधन करके लोकल चुनाव लड़ा।”
चार और तथ्य गिनाते हुए उन्होंने कहा,”अमित शाह का पांचवां झूठ- दिग्विजयसिंह ने कहा कि कोरोना का टीका मत लगाओ,तथ्य – मैंने कभी भी कोरोना का टीका ना लगाने की अपील नहीं की। छठा झूठ-कोरोना महामारी में राजनीति की, सच्चाई और तथ्य – जब राजगढ़ जिले के लोग ऑक्सीजन और सिलेंडर के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे थे तब मैंने दिल्ली से ऑक्सीजन सिलेंडर भेजकर इलाज की व्यवस्था करायी। सातवां झठ- मेडिकल कॉलेज हमने दिया, तथ्य- राज्य में कांग्रेस की सरकार थी, जयवर्धन सिंह जी प्रभारी मंत्री थे। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से राजगढ़ जिला मेडिकल कॉलेज का प्रस्ताव केंद्र को भिजवाया और आठवां झूठ-भोपाल  गंज मंडी रेलवे लाइन हमने 2000 करोड़ प्रस्तावित किया, तथ्य- 2000 – 2001 प्रस्ताव स्वीकृति वर्ष था, उस समय राज्य में कांग्रेस सरकार थी और लागत 2000 करोड़ नही अमित शाह जी उस समय 3032 करोड़ रुपए रखी गई थी।”
 , 
कड़वा सत्य

Tags: Madhya Pradesh on SaturdThe allegations made by Home Minister Amit Shah against Congress leader Digvijay Singh in Khilchipurगृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के खिलचीपुर में शनिवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर जो आरोप लगाये थे श्री सिंह ने उन्हें झूठ का पुलिंदा बताया New Delhiनयी दिल्ली
Previous Post

मुंबई लोकल ट्रेन की जगह आएगी, सुरक्षित वंदे भारत मेट्रो

Next Post

फ़्रेज़र-होप के तूफान से मुबंई के हौसले पस्त, दिल्ली जीता

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
फ़्रेज़र-होप के तूफान से मुबंई के हौसले पस्त, दिल्ली जीता

फ़्रेज़र-होप के तूफान से मुबंई के हौसले पस्त, दिल्ली जीता

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
5.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved