• About us
  • Contact us
Thursday, May 21, 2026
37 °c
New Delhi
39 ° Fri
40 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

दुनिया को भारत के बारे में बतायें रचनाकार: मोदी

News Desk by News Desk
March 9, 2024
in देश
दुनिया को भारत के बारे में बतायें रचनाकार: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 08 मार्च (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देशवासियों से दुनिया को भारत के बारे में जानकारी देने के लिए सृजन अभियान चलाने का आह्वान किया है, जिसमें भारत की कहानियों, संस्कृति, विरासत और परंपराओं के बारे में बताया जाए।
श्री मोदी ने शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में पहला राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने विजेताओं के साथ संक्षिप्त बातचीत भी की। यह राष्ट्रीय पुरस्कार कहानी कहने, सामाजिक बदलाव की वकालत करने, पर्यावरणीय स्थिरता, शिक्षा और गेमिंग सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता और उसके प्रभाव को सम्‍मानित करने का एक प्रयास है। इस पुरस्कार की कल्पना रचनात्मकता के जरिए सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक लॉन्चपैड के रूप में की गई है।
प्रधानमंत्री ने इन पुरस्कारों के लिए भारत मंडपम स्थल का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के रचनाकार आज उसी स्थान पर एकत्र हुए हैं, जहां से विश्व नेताओं ने जी20 शिखर सम्मेलन में भविष्य को दिशा दी थी।
उन्होंने जोर देकर कहा कि बदलते समय और नए युग के आगमन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना देश की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देश आज पहले सृजन पुरस्कारों के साथ उस जिम्मेदारी को पूरा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने भविष्य का पहले से विश्लेषण करने की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार नए युग को उसकी शुरुआत से पहले ही पहचान दे रहे हैं।” उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार आने वाले समय में नये युग को ऊर्जा देकर और युवाओं की रचनात्मकता तथा दैनिक जीवन के पहलुओं के प्रति संवेदनशीलता का सम्मान करते हुए एक मजबूत प्रभाव स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य में राष्ट्रीय सृजन पुरस्कार रचनाकारों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत बनेंगे और उनके काम को एक पहचान दिलाएंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सामग्री और रचनात्मकता के बीच सहयोग से जुड़ाव बढ़ता है, सामग्री और डिजिटल का सहयोग बदलाव लाता है, और उद्देश्य के साथ सामग्री निर्माण अपना प्रभाव दिखाता है। श्री मोदी ने विषय वस्तु रचनाकारों से समाज में प्रेरणा लाने का अनुरोध किया। उन्होंने रचनाकारों से लड़के और लड़कियों का पालन-पोषण करते समय माता-पिता में समानता की भावना को प्रगाढ़ करने के लिए प्रेरक विषय वस्तु तैयार करने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे समाज के साथ जुड़ने और इस सोच को हर घर तक ले जाने की बात कही। उन्होंने भारत की नारी शक्ति की क्षमताओं को प्रदर्शित करने का आग्रह भी किया।
श्री मोदी ने विषय वस्तुकारों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, “आइए, हम भारत पर एक सृजन अभियान चलाएं। आइए, हम भारत की कहानियों, संस्कृति, विरासत और परंपराओं को पूरी दुनिया के सामने लाएं। आइए, हम भारत का निर्माण करें और विश्व का निर्माण करें।” भारत के प्रति दुनिया की जिज्ञासा को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने रचनाकारों से अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश आदि संयुक्त राष्ट्र की भाषाओं में सामग्री तैयार करने का आग्रह किया। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।
संजीव, यामिनी

Tags: जिसमें भारत की कहानियोंनयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल से झारखंडविरासत और परंपराओं के बारे में बताया जाए। New Delhi Prime Minister Narendra Modi has called upon the countrymen to run a Sसंस्कृति
Previous Post

तंजानिया के जंजीबार में समुद्री कछुए का मांस खाने से 8 लोगों की मौत

Next Post

मिस्र में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत

Related Posts

माहकुंभ में वीआईपी संस्कृति पर रोक जरूरी: खरगे-राहुल
देश

माहकुंभ में वीआईपी संस्कृति पर रोक जरूरी: खरगे-राहुल

January 29, 2025
मोदी ने वोत्सवाना के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर डुमा को दी बधाई
देश

मोदी ने वोत्सवाना के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर डुमा को दी बधाई

November 3, 2024
मोदी रोजगार मेले को संबोधित करेंगे और नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
देश

मोदी रोजगार मेले को संबोधित करेंगे और नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे

October 28, 2024
कोरियाई संस्कृति भारत की संस्कृति में विकसित हो गयी है: ह्वांग इल योंग
देश

कोरियाई संस्कृति भारत की संस्कृति में विकसित हो गयी है: ह्वांग इल योंग

October 19, 2024
शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने मोदी कल होंगे लाओस रवाना
देश

शिखर सम्मेलनों में हिस्सा लेने मोदी कल होंगे लाओस रवाना

October 9, 2024
साझीदारी में बदलेंगे, भारत ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंध
विदेश

साझीदारी में बदलेंगे, भारत ब्रुनेई के बीच द्विपक्षीय संबंध

September 4, 2024
Next Post
मिस्र में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत

मिस्र में इमारत ढहने से 4 लोगों की मौत

New Delhi, India
Thursday, May 21, 2026
Clear
37 ° c
17%
18mh
44 c 34 c
Fri
46 c 34 c
Sat

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved