• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
36 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

देश में आरक्षण को कभी नहीं हटाने दिया जायेगा: शाह

News Desk by News Desk
April 20, 2024
in राजनीति
देश में आरक्षण को कभी नहीं हटाने दिया जायेगा: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

कोटा 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर आरक्षण को लेकर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अगर वह आरक्षण हटाना भी चाहती है तो भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आरक्षण को किसी भी हालत में हटाने नहीं देगी।
श्री शाह शनिवार को यहां कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठ फैलाने का काम किया हैं। अगर कांग्रेस आरक्षण हटाना भी चाहती है तो भी जब तक भाजपा कार्यकर्ता हैं, उसे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आरक्षण को हटाने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि अबकी बार 400 पार की बात करते हैं तो कांग्रेस के पेट में दर्द होता हैं और कहा जाता है कि 400 पार होने पर आरक्षण चला जायेगा। उन्होंने कहा कि हमने बहुमत का उपयोग कभी आरक्षण हटाने के लिए नहीं किया हैं।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को बहुमत मिला तो उसने देश में आपातकाल लगा दिया। हमें बहुमत मिला तो कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त किया,   मंदिर बनाया गया। शरणार्थियों को नागरिकता के लिए सीएए लेकर आये। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने एवं देश में गरीबी हटाने एवं देश को सुरक्षित करने का काम किया गया। बहुमत का उपयोग
देश को सुरक्षित एवं अर्थ तंत्र को दुनियां में पांच नम्बर पर लाने का काम किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का सबसे बडा विरोधी दल हैं अगर कोई हैं तो वह कांग्रेस पार्टी हैं जबकि मोदी सरकार ने ओबीसी को केन्द्र में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद ओबीसी से आते हैं और इतने बड़े नेता बने है। श्री शाह ने कहा कि अन्य कई जातियों के लिए भी 13 हजार करोड़ रुपए खर्च करके स्वरोजगार एवं स्किल डेवलपमेंट लाया गया।
उन्होंने कांग्रेस पर विकास विरोधी पार्टी होने का भी आरोप लगाया और कहा कि वह पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर झूठ फैला रही है कि इसका पानी कोटा को नहीं मिलेगा जबकि पांच साल गहलोत सरकार रही, उसने ईआरसीपी को आगे नहीं बढ़ने दिया। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद भजन लाल सरकार ने अपनी तीन महीने के कार्यकाल में ही समझौता करके ईआरसीपी को आगे बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कोटा-बूंदी के लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि यह मोदी का गारंटी है कि गांव-गांव, ढाणी-ढाणी एवं खेत-खेत ईआरसीपी का पानी पहुंचाने की गारंटी मोदी की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पशुओं की भी चिंता की है और उसने उनका टीकारण करने का काम भी किया हैं।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के सामने दो विकल्प हैं उनमें एक मोदी और दूसरे राहुल गांधी। श्री राहुल गांधी को बीस बार लॉंच किया गया लेकिन वह फेल ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश को शिक्षित एवं सुरक्षित करने का काम किया और उसे सम्मान दिलाने का काम किया हैं।
उन्होंने श्री बिरला की प्रशंसा करते हुए कहा कि नकारात्मक विपक्ष होते हुए भी श्री बिरला ने संसद चलाया है और कोरोना महामारी में कोटा में विभिन्न जगहों से पढ़ने आये बच्चों के लिए विशेष रेलगाड़ी लगवाकर उनके घर पहुंचाने का काम किया हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने बेटे के चुनाव में ही उलझ कर रहे गए हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि श्री मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो श्री बिरला को जिताने के लिए कमल के निशान पर वोट करना है।
जोरा
कड़वा सत्य

Tags: alleging spreading liesCongresseven if it wanted to remove the rKotareservationUnion Home Minister Amit Shahअगर वह आरक्षण हटाना भी चाहतीआरक्षणआरक्षण को किसी हालतकांग्रेसकेन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाहकोटाझूठ फैलाने आरोप लगातेतो भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)हटाने नहीं देगी
Previous Post

दिल्ली ने टॉस जीता, हैदराबाद पहले करेगा बल्लेबाजी

Next Post

नलिन प्रभात एनएसजी के महानिदेशक नियुक्त, सुक्खू ने दी बधाई

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
नलिन प्रभात एनएसजी के महानिदेशक नियुक्त, सुक्खू ने दी बधाई

नलिन प्रभात एनएसजी के महानिदेशक नियुक्त, सुक्खू ने दी बधाई

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
36 ° c
22%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved