• About us
  • Contact us
Saturday, June 27, 2026
41 °c
New Delhi
42 ° Sun
41 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

धन के प्रभाव में दागियों ने बेची आत्मा, जनता देगी जवाबः सुक्खू

News Desk by News Desk
May 3, 2024
in राजनीति
धन के प्रभाव में दागियों ने बेची आत्मा, जनता देगी जवाबः सुक्खू
Share on FacebookShare on Twitter

पांगी (चंबा), 03 मई (कड़वा सत्य) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि हमारी पार्टी के दागियों ने धन के प्रभाव में आकर अपनी आत्मा को बेच दिया और कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि इन छह नेताओं ने जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है।
श्री सुक्खू ने जिला चम्बा के पांगी में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पक्ष में धुंआधार प्रचार किया और मंडी लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य के पक्ष में वोट मांगे। किलाड़ में एक विशाल चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव में सभी सीटें जीतने जा रही है। उन्हाेंने कहा कि लोकसभा के साथ साथ विधानसभा की सभी छह सीटें कांग्रेस पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी।
श्री सुक्खू ने कहा कि दागियों ने धन के प्रभाव में आकर अपनी आत्मा को बेच दिया और कांग्रेस पार्टी के साथ विश्वासघात किया। उन्होंने कहा कि इन छह नेताओं ने जनता पर उपचुनाव का अनावश्यक बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी धनबल से सत्ता हथियाना चाहती है, लेकिन प्रदेश की जनता जनबल से इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अब इन छह दागी नेताओं को हराना प्रदेश के मतदाताओं की जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डी से भाजपा की प्रत्याशी को जनता के मुद्दों का कोई ज्ञान नहीं है। भाजपा एक स्क्रिप्ट कंगना रनौत को दे रही है और वह अपने डायलॉग बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि श्री जय  ठाकुर एक फ्लॉप निर्देशक हैं और चार जून को यह फिल्म बुरी तरह से पिट जाएगी। उन्होंने कहा कि चार जून को फिल्म फ्लॉप होने के बाद कंगना वापिस मुम्बई चली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि आपदा में कंगना रनौत ने प्रभावित परिवारों की कोई मदद नहीं की, जबकि फिल्म अभिनेता आमिर खान ने चुपचाप 25 लाख रुपये आपदा प्रभावितों के लिए दिए। उन्होंने कहा कि पिछली बरसात के दौरान हिमाचल प्रदेश में आई इतिहास की सबसे बड़ी आपदा के दौरान वे और मंत्रिमंडल के सभी सदस्य प्रभावित क्षेत्रों में जाकर आपदा प्रभावितों परिवारों के साथ खड़े रहे और उनकी मदद की। राज्य सरकार ने बिना केन्द्रीय सहायता के अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों को 4500 करोड़ रुपये का पैकेज दिया।
उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने अपनी 10 प्रमुख चुनावी गारंटियों में से पांच गारंटियों को मात्र सवा साल के कार्यकाल में पूरा किया है। सरकार ने पुरानी पैंशन को बहाल किया, महिलाओं को 1500 रुपये की पैंशन दी, युवाओं के लिए 680 करोड़ रुपये का स्टार्टअप फंड बनाया, सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में पढ़ाई शुरू की। इसके साथ साथ किसानों के कल्याण को देखते हुए दूध की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गाय का दूध 45 रुपये तथा भैंस का दूध 55 रुपये खरीदा जा रहा है।
श्री सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय क्षेत्रों में विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि पांगी क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए यहां राज्य सरकार सौर उर्जा के दोहन को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि पांगी में बर्फवारी के दिनों में भी बिजली आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम परियोजना स्थापित की जा रही है। पांगी क्षेत्र के खरयार में 1.2 मैगावाट तथा धरवार, हिलौर में 400-400 किलोवाट की सौर उर्जा परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मालू नाला फेज-दो विद्युत परियोजना को आने वाले समय में नए सिरे से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांगी में सड़क व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा तथा यहां चल रहे अधूरे प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह दोबारा जल्द ही पांगी के दौरे पर आएंगे और तब क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणाएं भी करेंगे।
इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेता अमित भरमौरी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
सं. 
कड़वा सत्य

Tags: CongressHimachal Pradesh Chief Ministermoney influenceour partyPangi (Chamba)soldtaintedThakur Sukhwinder Singh Sukhuyour soulअपनी आत्माकांग्रेस पार्टीठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खूदागियोंधन प्रभावपांगी (चंबा)बेच दियाविश्वासघातहमारी पार्टीहिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री
Previous Post

हरियाणा और बंगाल ने अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की

Next Post

फोनपे ने नेपाल में किया यूपीआई आधारित सेवाएँ का प्रदर्शन

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
फोनपे ने नेपाल में किया यूपीआई आधारित सेवाएँ का प्रदर्शन

फोनपे ने नेपाल में किया यूपीआई आधारित सेवाएँ का प्रदर्शन

New Delhi, India
Saturday, June 27, 2026
Haze
41 ° c
21%
14mh
46 c 37 c
Sun
45 c 37 c
Mon

ताजा खबर

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved