• About us
  • Contact us
Monday, June 1, 2026
37 °c
New Delhi
38 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

धर्म के लिए समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ : योगी

News Desk by News Desk
September 20, 2024
in राजनीति
धर्म के लिए समर्पित रहे महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ : योगी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर 20 सितंबर (कड़वा सत्य) गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि गोरक्षपीठ को साधना स्थली बनाकर सनातन धर्म के परिपूर्ण स्वरूप के अनुरूप आचरण करने वाले ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ आजीवन भारतीयता के मूल्यों और आदर्शों के लिए लड़ते रहे और उनके बताए मूल्यों और आदर्शों ने भारतीयता के नवनिर्माण, पूर्वी उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में सुसंस्कृत समाज की नींव रखी।
ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 55वीं तथा राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 10वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित साप्ताहिक  जंलि समारोह में श्री योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ के उनके पूर्ववर्ती दोनों पीठाधीश्वरों ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और राष्ट्र संत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का पूरा जीवन देश और धर्म के लिए समर्पित था। उन्होंने धर्म को केवल उपासना विधि नहीं माना बल्कि भारतीय मनीषा में धर्म के जिसे स्वरूप की बात कही गई है, उसके अनुरूप जीवन जिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म के दो हेतु होते हैं। एक सांसारिक उत्कर्ष और दूसरा निःश्रेयस। दोनों ही संतों ने धर्म के इन दोनों स्वरूपों को लेकर समाज का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि एक सभ्य और समर्थ समाज के लिए पहली आवश्यकता शिक्षा की होती है। इसी उद्देश्य को समझते हुए महंत अवेद्यनाथ ने 1932 में महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद की स्थापना की। यह काम धनोपार्जन के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि देश के आजाद होने के बाद किसी जगह विश्वविद्यालय बनाने के लिए तत्कालीन राज्य सरकार को 50 लाख रुपये नकद या इतने की संपत्ति की जरूरत होती थी। महंत दिग्विजयनाथ ने गोरखपुर में विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए इसे पूर्वी उत्तर प्रदेश में शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनाने के लिए शिक्षा परिषद की संस्था एमपी बालिका डिग्री कॉलेज की संपत्ति दे दी। उस समय की 50 लाख की संपत्ति का आज के समय में मूल्य 500 करोड़ रुपये होगा।योगी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपने समय में योगदान करते हुए महंत दिग्विजयनाथ ने 1956 में एमपी पॉलिटेक्निक और चिकित्सा शिक्षा के लिए साठ के दशक में आयुर्वेद कॉलेज की स्थापना कर दी थी। इन प्रकल्पों को आगे बढ़ाने का काम महंत अवेद्यनाथ ने किया।
योगी ने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ और महंत अवेद्यनाथ ने सनातन धर्म की सुदृढ़ता के लिए अनेक कार्यक्रमों को बिना थके, बिना रुके, बिना डिगे तेजी से आगे बढ़ाया। हिंदू समाज को एकजुट करने के लिए उन्होंने छुआछूत मिटाने के अभियान में कभी सरकारों की परवाह नहीं की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरक्षपीठ के पूज्य संतों के नेतृत्व में जो भी काम हुए, वह व्यक्तिगत नाम के लिए नहीं बल्कि हर काम देश, सनातन धर्म और समाज के नाम रहा। ऐसा इसलिए कि सनातन धर्म के अनुरूप होने वाले सभी कार्य लोक कल्याण की भावना से परिपूर्ण होते हैं। सनातन की मजबूती किसी के उत्पीड़न के लिए नहीं बल्कि लोक कल्याण के लिए होती है।
योगी ने कहा कि सनातन धर्म चराचर जगत के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यही कारण है कि आकस्मिक आपदाओं, सम.विषम परिस्थितियों में आक्रांताओं का समाना करते हुए अहर्निश जीवंत है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की यह विशेषता और महानता है कि यह आक्रांताओं को भी सद्भावना से विदा करता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्रांताओं के सपने पूरा करने के लिए कोई नक्सलवाद, आतंकवाद और अलगाववाद के नाम पर आता है लेकिन भारत में नाकाम हो जाता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी सबने कुछ ऐसी ही स्थिति देखी होगी। कोरोना से जब दुनिया उबर नहीं पा रही तब भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी रहन सहन, खानपान और पूजा समेत जीवन पद्धति ने हमें सभी परिस्थितियों का सामना करने के अनुकूल बनाया है।
योगी ने कहा कि गोरक्षपीठ के पूज्य संतों दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की साधना और संकल्पों की सिद्धि है। निस्वार्थ संत जब संकल्प लेते हैं तो उसे पूर्ण होना ही है। संतजन के संकल्पों की पूर्णता से सबका हृदय अंतःकरण के प्रफुल्लित होता है। आज  लला के विराजमान होने के साथ पूरी अयोध्या जगमगा रही है।
उन्होंने कहा कि महंत दिग्विजयनाथ का जन्म मेवाड़ की वीरभूमि में हुआ था लेकिन उन्होंने गोरखपुर को अपनी कर्मभूमि और साधना स्थली बनाया। उनमें दिव्य दृष्टि थी। 1949 में ही उन्होंने अपनी इस दिव्य दृष्टि से देख लिया था कि अयोध्या में   मंदिर बनेगा। आज उनके एक.एक संकल्प की पूर्ति हो रही है।

Tags: : योगीAvedyanathDigvijaynathfor remained dedicatedMahantreligionYogiअवेद्यनाथदिग्विजयनाथधर्ममहंतसमर्पित रहे
Previous Post

विश्वकर्मा योजना का लक्ष्य हस्तशिल्पियों साथियों को समृद्ध बनाना, उद्यमी का दर्जा दिलाना : मोदी

Next Post

इंडिया डी की ओर से संजू और इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ने जड़ा शतक

Related Posts

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात
देश

मोदी ने महाकुंभ में भगदड़ को लेकर योगी से की बात

January 29, 2025
महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस
देश

महाकुंभ संचालन का दायित्व योगी की जगह किसी अन्य को मिले: कांग्रेस

January 29, 2025
कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी
व्यापार

कृषि क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी यूपी एग्रीज : योगी

January 28, 2025
अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी
देश

अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा देने वाले, दिल्ली की जनता को फिर धोखा देंगे: योगी

January 24, 2025
स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन :  योगी
राजनीति

स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन : योगी

January 13, 2025
यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी
राजनीति

यूपी और भारत को जानने का अवसर है प्रयागराज महाकुंभ:योगी

January 12, 2025
Next Post
इंडिया डी की ओर से संजू और इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ने जड़ा शतक

इंडिया डी की ओर से संजू और इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ने जड़ा शतक

New Delhi, India
Monday, June 1, 2026
Sunny
37 ° c
22%
4.3mh
42 c 33 c
Tue
43 c 33 c
Wed

ताजा खबर

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

May 31, 2026
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 31, 2026
पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

May 31, 2026
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May 30, 2026
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

May 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved