• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
34 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

नयी जैव-अर्थव्यवस्था नीति भारत को अग्रणी स्थानी दिलायेगी: डॉ जितेंद्र सिंह

News Desk by News Desk
August 26, 2024
in व्यापार
नयी जैव-अर्थव्यवस्था नीति भारत को अग्रणी स्थानी दिलायेगी: डॉ जितेंद्र सिंह
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (कड़वा सत्य) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह ने कहा है कि सरकार द्वारा शुरू की गयी नयी जैव – अर्थव्यवस्था नीति आने वाले वर्षों में भारत को इस क्षेत्र में अग्रणी देश के रूप में स्थापित करेगी।
श्री सिंह ने कहा कि इसके लिये अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ जुड़ते हुये नैतिक जैव सुरक्षा संबंधी विचारों और वैश्विक नियामकीय सामंजस्य पर नये सिरे से ध्यान दिया जा रहा है।
डॉ सिंह ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले सप्ताह जिस जैव अर्थव्यवस्था नीति-बायो-ई3 (इकोनॉमी, एम्प्लायमेंट और एनवायरानमेंट ) यानी जैवप्रौद्योगिकी पर विकसित अर्थव्यवस्था, रोजगार और पर्यावरण को मंजूरी दी है, वह भारत को इस क्षेत्र में नेतृत्वकारी भूमिका दिलाने में सहायक होगी।
मंत्रालय की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार डॉ सिंह ने कहा, “ जैव-ई3 नीति पासा पलटने वाली होगी। ”
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि भारत की जैव अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और यह 2014 के 10 अरब डालर से बढ़ कर 2024 में 130 अरब डालर तक पहुंच गयी। उन्होंने इस अनुमान का भी जिक्र किया कि 2030 तक भारत की जैव प्रौद्योगिकी आधारित अर्थव्यवस्था 300 अरब डालर तक पहुंच सकती है।
विज्ञप्ति के अनुसार डॉ सिंह ने कहा, ‘‘ मोदी सरकार द्वारा शुरू की गयी नयी जैव- अर्थव्यवस्था नीति आने वाले वर्षों में भारत को वैश्विक स्तर पर नेतृवकारी भूमिका निभाने वाले के तौर पर स्थापित करेगी। ”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने एक प्रगतिशील नीति को
आगे बढ़ाया है जिसका उद्देश्य परंपरागत उपभोक्तावादी सोच से हटकर बेहतर प्रदर्शन, पुनरुत्पादक जैव विनिर्माण नीति को अपनाना है जो कि स्वच्छ, हरित और अधिक समृद्ध भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा, “ जैव-ई3 नीति भारत के वृद्धि दायरे का विस्तार करेगी और न्यूनतम कार्बन उत्सर्जन के साथ जैव आधारित उत्पादों के विकास को बढ़ावा देते हुये ‘मेक इन इंडिया’ प्रयासों में व्यापक योगदान करेगी। ”
इसमें रसायन आधारित उद्योगों से स्वस्थ विकास में सहायक जैव उत्पाद -आधारित मॉडल की ओर बदलाव में सुविधा, चक्रीय जैव अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, हरित गैसों, बायोमास, अपशिष्ट भू-भराव से नवीन अपशिष्ट उपयोग के माध्यम से शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने और जैव आधारित उत्पादों के विकास को प्रोत्साहन देने के साथ ही रोजगार सृजन बढ़ाने पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि यह नीति जैव आधारित रसायनों, स्मार्ट प्रोटीन, सटीक जैव चिकित्सा, जलवायु -सक्षम कृषि और कार्बन बंदीकरण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उद्यमिता को प्रोत्साहित करती है। इसमें देश में अत्याधुनिक जैव विनिर्माण सुविधाओं के विस्तार, बायो-फाउंड्री क्लस्टर और जैव-एआई हब स्थापित करने का विचार है।
विज्ञप्ति के अनुसार नयी नीति में जैव विनिर्माण केन्द्रों के महत्व के बारे में मंत्री ने कहा कि ये केंद्र जैव-आधारित उत्पादों के उत्पादन, विकास और वाणिज्यिकरण के लिये एक केन्द्रीकृत सुविधा के तौर पर काम करेंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘ ये केन्द्र प्रयोगशाला-पैमाने और वाणिज्यिक-पैमाने के विनिर्माण के बीच के अंतर को पाटने, स्टार्ट अप, एसएमई और स्थापित विनिर्माताओं के बीच सहयोग बढ़ाने का काम करेंगे। ”
उन्होंने कहा कि जैव-एआई केन्द्र एआई को बड़े पैमाने के जैविक डेटा विश्लेषण के साथ जोड़ने में नवाचार को आगे बढ़ायेंगे और इससे नई वंशाणु उपचार और खाद्य प्रसंस्करण समाधानों का मार्ग प्रशस्त होगा।
डाॅ. सिंह ने कहा, ‘‘ उम्मीद की जाती है कि इससे दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में, जहां जैव विनिर्माण केन्द्र स्थापित किये जायेंगे, रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे। इन विनिर्माण केन्द्रों में स्थानीय बायोमास संसाधनों का लाभ उठाया जायेगा जिससे कि उन क्षेत्रों का आर्थिक विकास भी तेज होगा। ’’
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Bio-AcquisitionDr. Jitendra SinghDrinIndialeaderlocationnewNew Delhipolicyअग्रणीजैव-अर्थव्यवस्थाडॉ. जितेंद्र सिंहदिलायेगीनयीनयी दिल्लीनीतिभारतस्थानी
Previous Post

भाजपा ने कंगना को दी, ना बोलने की हिदायत

Next Post

बंगलादेश में अंसार के सदस्यों और छात्रों के बीच झड़प, 40 घायल

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बंगलादेश में अंसार के सदस्यों और छात्रों के बीच झड़प, 40 घायल

बंगलादेश में अंसार के सदस्यों और छात्रों के बीच झड़प, 40 घायल

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
34 ° c
23%
13.7mh
40 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved