• About us
  • Contact us
Saturday, June 13, 2026
32 °c
New Delhi
36 ° Sun
36 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

नवीन पटनायक का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

News Desk by News Desk
June 5, 2024
in राजनीति
नवीन पटनायक का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा
Share on FacebookShare on Twitter

भुवनेश्वर 05 जून (कड़वा सत्य) बीजू जनता दल (बीजद) सुप्रीमो नवीन पटनायक ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और इसी के साथ प्रदेश की राजनीति में बीजद के लंबे दौर की समाप्ति हो गयी।
श्री पटनायक ने यहां राजभवन में राज्यपाल रघुबर दास को औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा सौंप दिया।
वर्ष 1997 में अपने पिता एवं बीजद के संस्थापक बीजू पटनायक के निधन के बाद राजनीति में प्रवेश करने के बाद ओडिशा की राजनीति में एकछत्र राज करने वाले श्री नवीन पटनायक के लिए यह सुखद अंत नहीं रहा। हालिया विधानसभा चुनाव में अपनी पारंपरिक हिंजिली निर्वाचन क्षेत्र के साथ ही कांटाबांजी विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2019 के चुनाव में उन्होंने हिंजिली सीट 60,160 वोटों के अंतर से जीती, जबकि 2014 में उन्होंने 76,586 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी।
पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभाल चुके और छठी बार पदभार संभालने की आकांक्षा लिए श्री पटनायक भारतीय राजनीति में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का इतिहास बनाने वाले से सिक्किम के पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गये।
राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि श्री पटनायक की लोकप्रियता में लगातार गिरावट काफी हद तक पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को हाशिए पर रखने की उनकी अपनी नीति के कारण है। उनके लंबे राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा समय तब आया जब उन्होंने तमिलनाडु के एक गैर-ओडिया आईएएस अधिकारी वी.के. पांडियन के साथ मिलकर प्रशासन का प्रबंधन करना शुरू किया। पांडियन पर नौकरशाहों के एक निहित समूह के साथ प्रशासन और पार्टी के मामलों को चलाने के आरोप लगने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय भी सार्वजनिक जांच के दायरे में आ गया। नतीजा यह हुआ कि वह अपने ही पार्टी के लोगों और मंत्रियों के लिए एक तरह से परेशानी का सबब बन गये। उन्होंने खुद को अपने आधिकारिक आवास नवीन निवास में अलग-थलग कर लिया और कभी-कभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठकों में भाग लेने लगे।
इन परिस्थितियों में श्री पटनायक के खिलाफ लोगों के बीच यह धारणा बन रही थी कि वह अब बिना ओडिया लोगों के राज्य पर शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। यही तथ्य भाजपा के लिए प्रमुख चुनावी मुद्दा बन गया, जिसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने श्री पटनायक पर जोरदार हमला बोला और उन पर अपनी सरकार को गैर-ओडिया बाबुओं को आउटसोर्स करने का आरोप लगाया।
वर्ष 2024 के चुनाव में ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार बनाने के लिए भाजपा का जबरदस्त उदय हुआ तथा 24 साल के लंबे अंतराल के बाद राज्य में बीजद का किला ढह गया।
अशोक
कड़वा सत्य

Tags: Chief MinisterNaveen Patnaikpostresignsइस्तीफानवीन पटनायकमुख्यमंत्री पद
Previous Post

भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 96 के स्कोर पर समेटा

Next Post

तंजानिया में वाहनों टकराने से 14 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

Related Posts

साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल
राजनीति

साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल

February 5, 2025
आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा
खेल

आईसीसी के सीईओ ज्यॉफ एलार्डिस ने दिया इस्तीफा

January 29, 2025
जदयू में कलह, मणिपुर में सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करने वाला प्रदेश अध्यक्ष पदमुक्त
देश

जदयू में कलह, मणिपुर में सरकार से समर्थन वापस लेने की घोषणा करने वाला प्रदेश अध्यक्ष पदमुक्त

January 23, 2025
भारतीय मूल के चंद्र आर्य कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल
विदेश

भारतीय मूल के चंद्र आर्य कनाडा के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल

January 17, 2025
आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की चुनौती दी
देश

आप ने भाजपा को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करने की चुनौती दी

January 14, 2025
स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन :  योगी
राजनीति

स्वस्थ शरीर से ही संभव हो सकते हैं धर्म के सभी साधन : योगी

January 13, 2025
Next Post
तंजानिया में वाहनों टकराने से 14 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

तंजानिया में वाहनों टकराने से 14 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

New Delhi, India
Saturday, June 13, 2026
Mist
32 ° c
46%
15.1mh
43 c 33 c
Sun
42 c 32 c
Mon

ताजा खबर

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026
‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

June 12, 2026
स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा ट्राइसिटी से सटे कस्बों में शहरी बुनियादी ढांचे संबंधी विभिन्न परियोजनाओं की घोषणा; विकास कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा के निर्देश

June 12, 2026
युवा क्रॉसवर्ड चैंपियनों को दिल्ली समारोह में सम्मानित किया गया, बिहार के छात्रों ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार

युवा क्रॉसवर्ड चैंपियनों को दिल्ली समारोह में सम्मानित किया गया, बिहार के छात्रों ने जीते सर्वाधिक पुरस्कार

June 12, 2026
केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

केंद्र सरकार पंजाब को विशेष श्रेणी का दर्जा और सरहदी क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज दे – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 11, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved